Wednesday , August 19 2026
Breaking News

जालंधर में डॉ. आम्बेडकर का पोस्टर फाड़े जाने से रोष:DSP ओंकार सिंह बराड़ मौके पर पहुंचे, CCTV खंगाल रही पुलिस

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नकोदर के मोहल्ला अरमानपुरा में डॉ. भीमराव आम्बेडकर के पोस्टर फाड़े जाने पर लोगों और विभिन्न संगठनों में भारी रोष है।ये पोस्टर बाबा साहेब की 135वीं जयंती के अवसर पर शहर में बधाई के रूप में लगाए गए थे।

जानकारी के अनुसार, बाबा साहेब डॉ. भीमराव आम्बेडकर की 135वीं जयंती मनाने के लिए नकोदर शहर में बधाई वाले पोस्टर लगाए गए थे। इसके साथ ही अन्य सजावट की गई थी। पुरानी अनाज मंडी में लगाए गए इन पोस्टरों को बीती रात कुछ शरारतीतत्वों ने फाड़ दिया।

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और श्री गुरु रविदास एंड वाल्मीकि भाईचारा सहित विभिन्न संगठनों ने इस कृत्य की कड़ी निंदा की है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से दोषियों की तुरंत पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की है।

डॉ. भीमराव अंबेडकर के पोस्टर फाड़े।

डॉ. भीमराव अंबेडकर के पोस्टर फाड़े।

आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करे

बसपा विधानसभा हल्का नकोदर के प्रधान मलकीत चुंबर ने बताया कि मोहल्ला अरमानपुरा में बाबा साहेब के जन्मदिवस पर पोस्टर लगाए गए थे। आज सुबह जब मोहल्ला वासियों ने पोस्टरों को फटा हुआ देखा, तो उनमें भारी गुस्सा फैल गया। उन्होंने शरारती तत्वों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की अपील की।

पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही

मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी नकोदर ओंकार सिंह बराड़ ने मौके का मुआयना किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि दोषियों की पहचान की जा सके। घटना को लेकर लोगों में गुस्सा

इस घटना को लेकर नकोदर के लोगों में गहरा आक्रोश है। संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि ऐसे कृत्य जारी रहे, तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना में बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवक की हत्या:क्रेटा कार में आए हमलावरों ने फायरिंग की, गर्दन में लगी लोगी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में दोस्त की बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवक की हत्या …

सतीश पूनिया पंजाब BJP के नए प्रभारी बने, विधानसभा चुनाव से पहले जिम्मेदारी, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी नई टीम …

अमृतसर में हथियार तस्करी पर शिकंजा, 2 आरोपी गिरफ्तार:पिस्तौल और कारतूस बरामद; खंगाला जा रहा रिकॉर्ड; पूछताछ में हो सकते हैं बड़े खुलासे

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए …

कनाडा में पंजाबी युवती की गोली लगने से मौत: होमिसाइड टीम ने संभाली जांच, पढ़ें

जालंधर , (PNL) : कनाडा के एडमंटन में पंजाबी लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली …

जालंधर ED दफ्तर में पेश हुई लेडी IAS कंवलप्रीत बराड़:मोहाली के सनटेक सिटी केस में पूछताछ, कल जारी किया गया था समन

जालंधर  , (PNL) : पंजाब कैडर की IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ मोहाली के सनटेक सिटी प्रोजेक्ट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!