Thursday , August 20 2026
Breaking News

सीएम मान बोले – बारिश और ओलावृष्टि से हुआ नुकसान, बेअदबी पर कानून जल्द

चंडीगढ़ , (PNL) :  पंजाब में पिछले दिनों हुई बारिश और ओले गिरने से जो फसलों का नुकसान होगा। उसकी सरकार विशेष गिरदावरी करवाई जाएगी। यह आदेश पंजाब सीएम भगवंत मान की तरफ से दिए गए हैं उन्होंने कहा कि किसानों की फसल के नुकसान की भरपाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि हम सारी चीजों पर नजर रखे हुए है।

बेअदबी पर नया कानून बनने के साथ लागू होगा

सीएम ने कहा कि बेअदबी पर बनाया जा रहा कानून उसी दिन लागू हो जाएगा। हमने इसके लिए स्पेशल सेशन बुलाया है। यह राज्य का कानून है, यह उसी दिन से लागू हो जाएगा। इसे राष्ट्रपति के पास भेजने की जरूरत नहीं है। वहीं, उन्होंने कहा कि अगर एसजीपीसी सुझाव देती है तो इसका स्वागत करते हैं।

इस फार्मूले से पंजाब में फ्री बिजली दी

सीएम ने कहा पंजाब सरकार ने पहले कोयले की खान खरीदी हुई थी। लेकिन वह बंद पड़ी थी। किसी प्राइवेट कंपनी से कोयला खरीदते थे। हमने अपनी कोयले की खान चलाई। 70 लाख मीट्रिक टन कोयला निकालने का टारगेट पूरा किया जाए। अक्टूबर 2022 में टेकओवर कर ली थी। अब तक 1462 करोड़ रुपए बचा लिए हैं। यहां से पैसा आता है।

अगर पहले जैसे कैप्टन और सुखबीर बादल कोयला खरीदते थे, तो 1462 करोड़ रुपए अधिक लगने थे। इसी वजह से बिजली बोर्ड घाटे में नहीं गया और हमने बिजली फ्री में दे दी। यह बात कैप्टन व सुखबीर बादल सुन लें। ऐसे काम किए जाते हैं। वह कहता है कि जितनी बिजली पैदा की है वह मेरे पिता ने पैदा की है। फिर बापू जी वोटें क्यों नहीं पैदा कर सके। सारी बिजली तो आपने प्राइवेट को दे दी। मजीठिया के हैं सारा सत्या वाले सोलर। लोगों से लगवाकर खुद टेकओवर कर लेते थे।

पंजाब में कोयले की कमी नहीं

सीएम ने कहा कि पंजाब में कोयला खत्म होने की खबरें आउटडेटेड हो गई हैं। रूपनगर में 41 दिन का कोयला शेष बचा है। लहरा मोहब्बत में 37 दिन और गोइंदवाल में 32 दिन का कोयला शेष है। यह हमारे लिए बहुत ज्यादा है। जबकि वहां से लगातार कोयला रहा है। शाहपुर कंडी प्रोजेक्ट मई 2027 में शुरू हो जाएगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

Hockey World Cup: टीम इंडिया ने पाकिस्तान को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया

न्यूज डेस्क, (PNL) : भारतीय टीम ने एक बार फिर पाकिस्तान को हराकर एफआईएच हॉकी …

मलेशिया में छिपकर बैठे थे बंबीहा गैंग के गुर्गे, पंजाब पुलिस ने विदेश से लाकर दबोचे

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय संगठित डेस्कअपराध के खिलाफ एक बड़ी सफलता …

किसान नेताओं के बीच विवाद तेज हुआ, पंधेर ने राजेवाल के आरोपों का जवाब दिया; खुली बहस की चुनौती दी गई

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब के किसान संगठनों के बीच चल रहा आंतरिक विवाद अब …

FIH World Cup: भारत ने 52 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा, दक्षिण अफ्रीका को 6-1 से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की

न्यूज डेस्क, (PNL) : नीदरलैंड्स के एमस्टेलवीन स्थित वैगनर स्टेडियम में खेले गए एफआईएच महिला विश्व …

आज Punjab भर में बारिश की संभावना, 2 जिलों में अलर्ट जारी; मौसम की जानकारी

जालंधर , (PNL) : पंजाब के दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर में आज येलो अलर्ट जारी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!