Tuesday , July 21 2026
Breaking News

जालंधर में जीएम नरूला फैक्टरी में बड़ा हादसा, लैदर प्रैसिंग मशीन में कट गया मजदूर का हाथ, पढ़ें

-सही समय पर नहीं पहुंचाया अस्पताल, नहीं तो जुड़ सकता था हाथ

जालंधर, (PNL) : पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर है। लैदर कंप्लेक्स स्थित जीएम नरूला फैक्ट्री  में देर रात बड़ा हादसा हो गया। लैदर प्रैसिंग मशीन में एक मजदूर का दस्ताना फंस गया। जब तक मशीम रुकती, तब तक मजदूर का पूरा हाथ कटकर अलग हो गया। सबसे बड़ी लापरवाही ये रही कि मजदूर का हाथ अस्पताल लाने में देरी कर दी गई जिससे उसका हाथ जुड़ नहीं सका। फिलहाल मजदूर लाल बाबू की हालत खतरे से बाहर है।

लाल बाबू ने बताया कि वह लंबे समय से इस फैक्टरी में काम कर रहे हैं। उसकी ड्यूटी रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक है। देर रात मशीन पर काम करते समय उसका दस्ताना फंस गया। बाबू ने बताया कि मशीन का बटन दूर है। जब तक अन्य मजदूर मशीन बंद करते, तब तक उनका हाथ कट गया। उसके बाद उसे गंगा अस्पताल ले आए, लेकिन कटा हाथ अस्पताल नहीं पहुंचाया।

डॉ. पियूश गोयल ने कहा कि अगर 6 घंटे के अंदर उक्त हाथ अगर अस्पताल लाया जाता तो वह जुड़ सकता था। अब कुछ महीनों के बाद नकली हाथ लगाया जा सकता है। बता दें कि इस पूरे मामले में फैक्टरी मालिक की लापरवाही सामने आ रही है। पहले की मजदूरों के कहने के बावजूद मशीन का बटन नजदीक नहीं लगवाया गया और दूसरा मजदूर का कटा हाथ सही समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाया गया।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

‘मुझे एंटी-नेशनलिस्ट कहा जाएगा…’ छात्रों के समर्थन में बोले दिलजीत दोसांझ

न्यूज डेस्क, (PNL) : दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के ‘संसद चलो’ …

जालंधर में ताला तोड़ स्वीट शॉप में चोरी:गल्ला गिराया और कैश ले उड़े चोर, अंदर बिखरा था सामान; दुकानदारों ने पुलिस से मांगी सुरक्षा

जालंधर  , (PNL) : जालंधर की घास मंडी चौक स्थित कुमार स्वीट शॉप में चोरी हो …

पठानकोट में लैंडस्लाइड, कई गांवों का संपर्क टूटा:अमृतसर में भी बारिश, मोहाली में बादल छाए; पंजाब-चंडीगढ़ में 3 दिन का अलर्ट

चंडीगढ़  , (PNL) : पठानकोट के धारकलां क्षेत्र में बारिश के बीच आज लैंडस्लाइड हो गया। …

3 अगस्त से शुरू हो सकता है मानसून सेशन:पंजाब सरकार की कैबिनेट मीटिंग में लगेगी मुहर; सरकारी रिहायश पर आज होगी बैठक

मोहाली , (PNL) : पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से शुरू होकर 10 अगस्त …

पंजाब में अश्लील फोटो वाले निहंग का नया VIDEO:कुर्सी से उठाकर जमीन पर बैठाया, कहा- पैरों के बल बैठकर बर्तन धो

अमृतस​र , (PNL) : पंजाब में अश्लील तस्वीरें वायरल होने और विवादित बयानों के बाद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!