Wednesday , September 30 2026
Breaking News

जालंधर में कुत्तों के आतंक पर विवाद:लोग बोले- मालिकों ने बाहरी गुंडे बुलाकर पीटा, कुर्सियां तोड़ी; पंचायत से पहले ही हमला

जालंधर , (PNL) : जालंधर की वडाला रॉयल कॉलोनी में आवारा और पालतू कुत्तों से जुड़ी घटनाओं को लेकर तनाव का माहौल है। कॉलोनी निवासियों का आरोप है कि कुछ लोग अपने कुत्तों को खुला छोड़ देते हैं, जिसके कारण हाल ही में बच्चों और बुजुर्गों पर हमले की घटनाएं हुई हैं।निवासियों का कहना है कि जब उन्होंने इस मुद्दे पर आपत्ति जताई और बातचीत की कोशिश की, तो उनके साथ कथित तौर पर मारपीट, गाली-गलौज और कुर्सियां तोड़ दी। शाम को इस मामले को लेकर पंचायत होनी थी। घटना से चिंतित लोगों ने लांबड़ा थाने के एसएचओ को लिखित शिकायत देकर समस्या के समाधान की मांग की है।

मामले की जानकारी देते हुए महिला।

मामले की जानकारी देते हुए महिला।

अपनी समस्या बताते हुए बुजुर्ग।

अपनी समस्या बताते हुए बुजुर्ग।

अब विस्तार से जानिए क्या है पूरा मामला:-

  • कुत्तों ने छोटे बच्चों को काट लिया: कॉलोनी निवासी सचिन और बुजुर्ग मंगल सिंह ने बताया कि पिछले काफी समय से कुछ घरों में पाले जा रहे पालतू और आवारा कुत्तों को अक्सर सड़कों पर खुला छोड़ दिया जाता है। इन कुत्तों ने हाल ही में छोटे बच्चों को काट लिया, जिससे बड़ा हादसा होते-होते बचा।

  • कुत्ता मालिकों ने तय समय से पहले ही हमला कर दिया: निवासियों का कहना है कि जब सोसाइटी के सदस्यों ने कुत्ता मालिकों (रिंकू और उसके परिवार) को समझाने की कोशिश की, तो उन्होंने बात मानने के बजाय विवाद शुरू कर दिया। मामले को सुलझाने के लिए सरपंच की मौजूदगी में सोमवार शाम 7 बजे पंचायत रखी गई थी, लेकिन आरोप है कि कुत्ता मालिकों ने तय समय से पहले ही हमला कर दिया।

  • बाहर से 4-5 अज्ञात युवकों को बुलाया: रिंकू, भूपिंदर सिंह और रोहित ने मिलकर बाहर से 4-5 अज्ञात युवकों को बुलाया, जो कथित तौर पर नशे में थे। इन बाहरी लड़कों और कुत्ता मालिकों के परिवार की महिलाओं ने मिलकर कॉलोनी के बुजुर्गों पर हमला कर दिया।

  • हमलावरों ने कॉलोनी में रखी कुर्सियां तोड़ दीं: बुजुर्ग मंगल सिंह ने बताया कि जब वे बाहर निकले तो कुत्तों ने उन पर हमला करने की कोशिश की। जब उन्होंने खुद को बचाया, तो विपक्षी परिवार के पुरुषों और महिलाओं ने उनके हाथ से डंडा छीन लिया व उनके साथ मारपीट की। हमलावरों ने कॉलोनी में रखी कुर्सियां तोड़ दीं और जमकर उत्पाद मचाया।

  • कामकाजी महिला और बच्चों में दहशत: कॉलोनी निवासी बबिता ने बताया कि उनकी दो साल की बेटी और नौ साल का बेटा है। उन्होंने रोहित के पिता से सिर्फ इतना कहा था कि कुत्तों को घर के अंदर रखा जाए या कहीं और ले जाया जाए, क्योंकि छोटे बच्चे हैं।

  • कई बार डोरबेल बजाई, डराने-धमकाने की कोशिश: आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर रोहित और उसके साथियों ने उनके घर के बाहर कई बार डोरबेल बजाई और उन्हें डराने-धमकाने की कोशिश की। उस समय बबिता के पति घर पर नहीं थे, जिसके कारण उन्हें और घर की महिला सहायकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बाद में उन्होंने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी।

  • निगम कर्मचारियों को धमकाया, कार्रवाई किए बिना लौटे: बबिता ने यह भी बताया कि इससे पहले 12 अप्रैल को सुबह 6 बजे उन्होंने नगर निगम में शिकायत (शिकायत नंबर 1270) दर्ज कर डॉग कैचिंग वैन को बुलाया था। आरोप है कि रोहित और उसके परिवार ने सरकारी काम में बाधा डालते हुए निगम कर्मचारियों को धमकाया, जिससे वे बिना कार्रवाई किए लौट गए।

पुलिस में की मामले की लिखित शिकायत

इस घटना के बाद वडाला रॉयल कॉलोनी के 60 से अधिक निवासियों ने एकजुट होकर थाना लांबड़ा के एसएचओ से मुलाकात की। उन्होंने अपनी शिकायत कॉलोनी के लेटरहेड पर हस्ताक्षर सहित पुलिस को सौंपी। निवासियों के अनुसार, एसएचओ ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए आश्वासन दिया है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और बाहर से आए अज्ञात लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

छात्रा बोली- LPU में 200 युवक ट्रॉलियों में भरकर आए:करतारपुर-लॉ गेट के 2 गुटों ने बवाल किया; दुकानदार बोला- 14 करोड़ के लैपटॉप-आईफोन चुराए

जालंधर , (PNL) : फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में प्रदर्शन की आड़ में …

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

लुधियाना पहुंचेगी BJP की नशा मुक्ति यात्रा:सांसद मनोज तिवारी और रवनीत बिट्टू होंगे शामिल, समराला चौक पर होगा स्वागत

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में नशे के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रदेश स्तर …

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के लुधियाना के शाही इमाम:बोले- नापाक टिप्पणी पर माफी मांगें, पंडित बोले थे- भैया को भी सैया बनाते हैं

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में शाही इमाम ने धार्मिक कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण …

तरनतारन में बदमाश बेखौफ! मशहूर स्वीट हाउस पर फिर ताबड़तोड़ फायरिंग

अमृतसर, (PNL) : तरनतारन के पट्‌टी शहर के बाजार में उस समय दहशत का माहौल …

ब्रेकिंग: कनाडा में पंजाबी युवक का कत्ल, गर्दन में चाकू मारकर विदेशी महिला ने उतारा मौत के घाट

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा के मिसिसॉगा में पंजाबी युवक पर एक विदेशी महिला ने …

लुधियाना में आंखों में मिर्च डालकर बैग छीना:पहले बाइक अड़ाई, मालकिन और कर्मचारी को घेरा; मोबाइल-चाबियां और कैश ले गए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बर्तन की दुकान पर काम करने वाले युवक और मालकिन …

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!