Wednesday , September 9 2026
Breaking News

पंजाब में ED रेड पर सियासत तेज:केजरीवाल बोले- व्यापारियों को परेशान किया जा रहा, BJP का जवाब- एजेंसी स्वतंत्र कर रही कार्रवाई

चंडीगढ़  , (PNL) : पंजाब में एक बार फिर ईडी की कार्रवाई को लेकर सियासत गरमा गई है। इस मामले की शुरुआत आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के बयान से हुई। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट साझा करते हुए आरोप लगाया कि ईडी आज फिर पंजाब के हिंदू व्यापारियों पर छापेमारी कर रही है और छोटे व्यापारियों को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि घबराने की जरूरत नहीं है और पंजाब व राज्य सरकार उनके साथ है। वहीं, इस पर बीजेपी नेता अनिल सरीन ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जांच एजेंसियां स्वतंत्र रूप से काम कर रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब में विजिलेंस को राजनीतिक हितों के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

अरविंद केजरीवाल की पोस्ट।

अरविंद केजरीवाल की पोस्ट।

पंजाब ही ED पार्टी का खेल खत्म करेगा

इसी तरह आम आदमी पार्टी हरियाणा के प्रेसिडेंट सुशील कुमार गुप्ता की भी ईडी रेड को लेकर प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने केजरीवाल की पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा है कि ED पार्टी का खेल खत्म करने की शुरुआत पंजाब ही करेगा ।

आप के सीनियर नेता अनुराग ढांडा ने ने बीजेपी को घेरा।

आप के सीनियर नेता अनुराग ढांडा ने ने बीजेपी को घेरा।

हिंदुओं को बर्बाद करने पर तुले ED वाले

आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता व राष्ट्रीय प्रवक्ता अनुराग ढांडा ने कहा कि- ED Party पंजाब के हिंदू व्यापारियों के मन में डर बिठाना चाहती है। कितने शर्म की बात है हिंदुओं के वोट मांगते हैं। वहीं हिंदुओं को ही बर्बाद करने पर तुले हैं ED Party वाले।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!