Monday , June 1 2026
Breaking News

जालंधर जिला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी:बम स्क्वायड टीम कर रही जांच, स्निफर डॉग भी उतारे; लोगों को किया बाहर

जालंधर  , (PNL) :  जालंधर के जिला प्रशासकीय और जुडिशियल कॉम्प्लेक्स को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सूचना मिलने के बाद पुलिस के डॉग स्क्वायड और एंटी साबोटाज विंग की अलग-अलग टीमों ने तलाशी अभियान चलाया। पुलिस जिला कोर्ट काम्पलेक्स को चेक कर रही है।मेटल डिटेक्टर लगे होने के बावजूद पुलिस खुद पहले तलाशी ले रही है। उसके बाद ही कोर्ट कॉम्पलेक्स के अंदर दाखिल होने दिया जा रहा है। अभी तक पुलिस को ऐसी कोई चीज संदिग्ध चीज नहीं मिली है।

पुलिस जिला कोर्ट काम्पलेक्स को चेक कर रही है।

पुलिस जिला कोर्ट काम्पलेक्स को चेक कर रही है।

पार्किंग में सभी वाहनों के सामान की चेकिंग

पार्किंग में ड्यूटी करने वाले कुलवंत सिंह ने बताया कि पुलिस ने पार्किंग में सभी वाहनों के सामान की चेकिंग की, लेकिन कुछ नहीं मिला।

ASI बोले- कुछ लोग परेशान करते हैं

एएसआई इंद्रजीत सिंह ने बताया कि कुछ लोग परेशान करने वाला काम करते हैं। ये लोग बम की अफवाहें फैलाते हैं। धमकी देने वाले कब क्या कर दें, इसका कुछ पता नहीं होता। पुलिस अधिकारी यहां पहुंचे थे और अकेले-अकेले सामान की चेकिंग की है। धमकी किसने दी, इसका अभी पता नहीं चल पाया है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में दो दोस्तों पर हथियारों-ईंटों से हमला:खेतों में छिपकर जान बचाई, बदमाश बाइक लेकर फरार; फोटो शूट कराकर लौट रहे थे

जालंधर  , (PNL) :  जालंधर में वडाला चौक के पास कुछ अज्ञात हमलावरों ने दो …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!