Sunday , October 11 2026
Breaking News

जालंधर- कोठी में महिला को बंधक बनाकर लूटा:हाथ-मुंह बांधे, CCTV में 7 लुटेरे लाठी-डंडे लेकर आते दिखे, ₹5 लाख कैश-22 तोले सोना लूटने का दावा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में देर रात लुटेरों ने एक कोठी में घुसकर महिला को बंधक बना लिया। महिला के मुताबिक, जिस समय लूट हुई वो घर में अकेली थी। 7 लुटेरों ने आते ही उसके हाथ-मुंह पर पट्टी बांध दी। इसके बाद अलमारी के लॉक तोड़कर 22 तोले सोने के गहने और 5 लाख रुपए कैश लूट लिया।वारदात के बाद आरोपी महिला को वहीं छोड़कर फरार हो गए। घटना CCTV कैमरों में भी कैद हुई है, जिसमें कुछ लोग हाथों में लाठी-डंडे लेकर कोठी की दीवार फांदते नजर आ रहे हैं।इसके बाद महिला ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना के बाद पहुंची जालंधर पुलिस ने महिला के बयान दर्ज किए और सीसीटीवी फुटेज से लुटेरों को तलाश शुरू की।

दीवार फांदकर कोठी में घुसते लुटेरों की PHOTOS…

पहले कोठी के बाहर रेकी करते दिखे लुटेरे।

पहले कोठी के बाहर रेकी करते दिखे लुटेरे।

रेकी करने के बाद लुटेरे कोठी की दीवार पर चढ़ते हैं और फिर अंदर घुस जाते हैं।

रेकी करने के बाद लुटेरे कोठी की दीवार पर चढ़ते हैं और फिर अंदर घुस जाते हैं।

सिलसिलेवार जानिए पूरा मामला…

  • पहली कोठी में मचा शोर तो दूसरे घर को बनाया निशानाः वारदात जालंधर-पठानकोट रोड स्थित गांव राऊवाली की एक कोठी में हुई। करीब एक घंटे पहले इसी इलाके की एक दूसरी कोठी को लुटेरों ने निशाना बनाने की कोशिश की। वे घर में घुसने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन वहां रहने वाले प्रवासियों ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आरोपी वहां से भाग गए। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी थी।

  • पुलिस के पहुंचने से पहले दूसरे घर में घुसेः पहली कोशिश नाकाम होने के बाद लुटेरे पास की दूसरी कोठी में पहुंचे। यहां उन्होंने दीवार फांदकर अंदर प्रवेश किया। घर में अकेली बुजुर्ग महिला रमिंदर कौर (70) मौजूद थी। उनको बंधक बनाने के बाद आरोपी कमरों की तलाशी लेने लगे। इसके बाद अलमारी का लॉक तोड़ा और उसमें रखे गहने व नकदी निकाल ली। महिला के अनुसार, लुटेरे करीब 22 तोले सोने के गहने, 5 लाख रुपए कैश ले गए।

  • सामान बिखेरकर हर जगह खंगालीः लूट के दौरान आरोपियों ने घर में सामान बिखेर दिया। लुटेरों ने अलमारी के अलावा कमरों में भी पैसे और कीमती सामान की तलाश की। वारदात पूरी करने के बाद आरोपी महिला की पट्टी खोलकर मौके से निकल गए। महिला ने इसके बाद पुलिस को सूचना दी।

  • CCTV में दीवार फांदते दिखे लुटेरेः घटना के बाद सामने आए CCTV फुटेज में लाठी-डंडे लिए कुछ लोग कोठी की ओर आते और दीवार फांदकर अंदर जाते दिखाई दे रहे हैं। शोर होने के बाद कुछ लोगों के वहां से भागने की तस्वीरें भी कैद हुई हैं। पुलिस आसपास लगे अन्य कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान और उनके आने-जाने का रास्ता पता चल सके।

पुलिस जब घर में पहुंची तो घर का सामान बिखरा मिला। इनसेट में पीड़ित महिला का फाइल फोटो।

पुलिस जब घर में पहुंची तो घर का सामान बिखरा मिला। इनसेट में पीड़ित महिला का फाइल फोटो।पुलिस बोली- सीसीटीवी वीडियो से पहचान कर रहे सूचना मिलने के बाद थाना मकसूदा पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के बयान दर्ज किए। पुलिस ने CCTV फुटेज अपने कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है। पहली कोठी में घुसने की कोशिश और दूसरी कोठी में हुई लूट के बीच संबंध की भी जांच की जा रही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर नॉर्थ में कांग्रेस को लगा झटका, माइक खोसला के भाई राज और भतीजे देवन AAP में शामिल

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में कांग्रेस को आम आदमी पार्टी (AAP) ने …

लुधियाना में AAP पार्षद उषा कालिया का निधन:कैंसर का चल रहा था इलाज,अगले महीने थी बेटे की शादी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। लुधियाना के वार्ड …

जालंधर में प्राइवेट स्कूल पर परिजनों का आरोप:तीसरी कक्षा की छात्रा की तबीत बिगड़ी, परिवार ने स्कूल पर लगाए गंभीर

जालंधर , (PNL) : जालंधर के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षिका पर तीसरी कक्षा की छात्रा …

लुधियाना में ATM ठग को पब्लिक ने दबोचा:जूतों से की पिटाई, पर्स से मिले दर्जनों कार्ड; मोबाइल से बना रहा था PIN का वीडियो

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य …

धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर भड़के पंजाब के शाही इमाम:बोले- अपने घर पहुंचकर गीदड़ भभकियों दे रहे; बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर ने कहा था- हमें थैंक्यू बोलो

लुधियाना , (PNL) : बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ओर से कथा …

चंडीगढ़ से भागे लूटेरों का पलवल में एनकाउंटर:पुलिस ने 20KM तक दौड़ाया, 2 को गोली लगी; कारोबारी से गनपॉइंट पर कार लूटी थी

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के सेक्टर-46 में पुलिस बीट बॉक्स के सामने दुकानदार से गन …

परगट सिंह बोले- CM पद का मैं भी दावेदार:पंजाब कांग्रेस में इतने चेहरे कि हर कोई मुख्यमंत्री बन सकता; राहुल के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान परगट सिंह ने मुख्यमंत्री पद के लिए …

जालंधर में खुलेआम शराब पीने वालों पर एक्शन:10 राउंड अप, रेहड़ियों-ठेकों पर गिलास देकर पिलाई जा रही थी; चेकिंग में खुलासा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कमिश्नर सतिंदर सिंह की देखरेख में पुलिस प्रशासन लगातार आम …

कनाडा में पंजाबी की टारगेट किलिंग:रेंज रोवर में बैठे युवक को गोलियों से भूना, ब्रदर्स कीपर्स गैंग से जुड़ा था; पहले मिली थी धमकियां

 जालंधर , (PNL) : कनाडा में पंजाबी युवक की टारगेट किलिंग का मामला सामने आया है। …

सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाना और विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षा उपलब्ध करवाना मान सरकार की प्राथमिकता : वनीत धीर

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ के हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर ने स्कूल की ओर …

पंजाब DA बकाया केस मामले में हाईकोर्ट पेश हुए चीफ सैक्रेटेरी केएपी सिन्हा, पढ़ें क्या हुई सुनवाई

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) के बकाये मामले में …

बड़ी खबर : नाना पाटेकर की मौत मामले में बड़ा अपडेट, पुलिस ने दर्ज किया केस

मुंबई, (PNL) : बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर की मौत से जुड़ी खबर को लेकर बड़ा …

चंडीगढ़ में 3 साल में पहुंची 252 किलो हेरोइन:चौकी-थाना पुलिस बेखबर, अंतरराज्यीय नेटवर्क के 4 आरोपी दबोचे; फरार 3 डीलरों की तलाश

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में पिछले करीब 3 साल से बड़े स्तर पर हेरोइन की …

IND vs WI: बस ड्राइवर के बेटे ने टीम इंडिया के नेट्स में मचाई सनसनी, स्टार बल्लेबाजों को छकाया, संजू से मिली शाबाशी

स्पोर्ट्स , (PNL) :  भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रांची …

अमेरिका में भारतीय IT प्रोफेशनल्स के भविष्य पर मंडराया संकट! समझें ट्रंप के एक्शन से क्या पड़ेगा असर?

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका में काम करने वाले भारतीय IT कर्मचारियों के लिए ग्रीन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!