Wednesday , September 9 2026
Breaking News

जालंधर कैंट में बड़ा फेरबदल, आप ने सुरिंदर सोढी से हलका छीनकर राजविंदर कौर थियाड़ा को सौंपा, वेस्ट की कमान मोहिंदर भगत को, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : आम आदमी पार्टी ने कैंट में बड़ा फेरबदल कर दिया है। आप ने कैंट हलका सुरिंदर सिंह सोढी से छीनकर अब राजविंदर कौर थियाड़ा के हवाले कर दिया है। राजनीतिक सूत्र बता रहे हैं कि सोढी हलके में पार्टी के लिए सही ढंग से काम नहीं कर रहे थे और ना ही पार्टी के किसी कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को इक्ट्ठा कर पा रहे थे। कैंट हलके के लिए जगबीर सिंह बराड़ भी पूरा जोर लगा रहे थे, लेकिन पार्टी ने उन्हें स्टेट सैक्रेटरी बना दिया और थियाड़ा को पार्टी ने नया हलका इंचार्ज लगा दिया। वहीं शीतल अंगुराल के पार्टी छोड़ने के बाद मोहिंदर भगत को आप ने नया हलका इंचार्ज लगा दिया है। शीतल और सुशील रिंकू के चले जाने के बाद वेस्ट हलका खाली था। मोहिंदर भगत के पिता चूनी लाल भगत कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। मोहिंदर के पास भगत बिरादरी की काफी वोट है, जिसके चलते पार्टी ने उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में पेट्रोल पंप मालिक पर चढ़ाई कार:दोनों पैर-कंधा फ्रैक्चर, पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद; आरोपी की जमानत रद्द

मोहाली , (PNL) : मोहाली के सनेटा स्थित पेट्रोल पंप पर नशे में धुत युवक ने …

जालंधर ED में पेश हुए पूर्व CS अनुराग वर्मा:डॉक्यूमेंट पकड़े नजर आए, सनटेक सिटी मामले में पूछताछ; पहले 2 बार नहीं पहुंचे थे

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और मौजूदा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (राजस्व) अनुराग …

Hockey: टीम इंडिया की जर्सी का रंग फिर बदला, लिया गया बड़ा फैसला

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना हो गई है. …

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!