Wednesday , September 9 2026
Breaking News

सीएम भगवंत मान की पत्नी और बहन पहुंची जालंधर, बालाजी धाम में टेका माथा, सुशील रिंकू को लेकर कही ये बात, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की पत्नी डॉक्टर गुरप्रीत कौर और बहन मनप्रीत कौर शनिवार को जालंधर पहुंचीं। उन्होंने आप नेताओं के साथ शेखा बाजार में स्थित श्री बाला जी मंदिर में माथा टेका। इस दौरान उन्होंने बालाजी महाराज का आशीर्वाद लिया। उसके बाद वह विधायक रमन अरोड़ा के घर भी गए।

डॉक्टर गुरप्रीत कौर ने कहा- हम पंजाब के लिए मेहनत कर रहे हैं। बाकी सभी भगवान के हाथ में है। पार्टी के साथ जो बुरे लोग थे, वह चले गए हैं। वहीं जो चुने जाएंगे, उनसे अनुरोध है कि वह पंजाब और अपने शहर के लिए अच्छा काम करेंगे।

डॉक्टर गुरप्रीत कौर ने आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए सुशील कुमार रिंकू को लेकर कहा कि रिंकू बाबा साहिब के संविधान की बात करते हैं और हमेशा उन्हीं को अपना आदर्श बताते हैं। मगर जिस पार्टी में वह शामिल हुए हैं, वह तो बाबा साहिब के संविधान को खत्म करने में लगी है।

गुरप्रीत कौर ने आगे कहा- मैं परमात्मा से हमेशा अरदास करती हूं कि ऐसे ही पंजाब को हमेशा प्रभु खुशहाल रखें। पंजाब के लिए मेहनत करना मेरे परिवार मेरा और सीएम पति का काम है, तो हम वो काम बाखूबी निभा रहे हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चार्टर्ड प्लेन को ‘खिलौना’ कहकर फंसी नोरा फतेही, एविएशन कंपनी ने किया 3 करोड़ की मानहानि का केस

न्यूज डेस्क, (PNL) :  मशहूर फिल्म अभिनेत्री नोरा फतेही पर गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ …

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!