Sunday , November 1 2026
Breaking News

जालंधर के मशहूर RTI एक्टिविस्ट के मर्डर की कहानी:ममेरे भाई ने प्लॉट देखने बुलाया, ₹5 लाख को लेकर बहस, पीछे से सिर में गोली मारी

जालंधर  , (PNL) ; जालंधर के मशहूर RTI एक्टिविस्ट की हत्या 5 लाख रुपए के लेन-देन को लेकर की गई। कातिल उसका ममेरा भाई ही निकला, जिसके साथ वह प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था। दोनों फगवाड़ा में प्लॉट देखने के लिए गए हुए थे।यहीं पर लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के गेट के पास दोनों के बीच पैसों को लेकर बहस हो गई, इसके बाद ममेरे भाई ने RTI एक्टिविस्ट के पीछे से सिर में गोली मार दी। इस दौरान उन्होंने भी गोली चलाने की कोशिश की, लेकिन गोली लगने के कारण वह जमीन पर गिर पड़ा।इसके बाद आरोपी उसे मौके पर छोड़कर भाग निकले, पुलिस ने जब आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, तो उसमें आरोपी ममेरा भाई घूमते हुए दिखा, जिसे शक के आधार पर गिरफ्तार किया गया, जब उससे पूछताछ की गई, तो उसने जुर्म कबूल कर लिया।RTI एक्टिविस्ट का पहली पत्नी से तलाक हो गया था। इसके बाद करीब तीन महीने पहले ही दूसरी शादी हुई थी। आज मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।

गोली लगने के बाद सिमरनजीत सिंह जमीन पर पड़ा।

गोली लगने के बाद सिमरनजीत सिंह जमीन पर पड़ा।

ऐसे हुआ RTI एक्टिविस्ट का मर्डर

फोन आने पर फॉर्च्यूनर लेकर घर से निकले: शनिवार (30 मई) सुबह करीब 7 बजे सिमरनजीत सिंह को एक फोन आया, जिसके बाद वह अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी लेकर घर से निकल गए। जान का खतरा होने के कारण वह अपनी लाइसेंसी पिस्टल भी साथ ले गए थे। DIG नवीन सिंगला के मुताबिक, उनका गनमैन भी सुबह 7 बजे उनके घर पहुंच गया था।

प्लॉट देखने के लिए ममेरे भाई ने बुलाया: पुलिस जांच में सामने आया कि सिमरनजीत को उनके ममेरे भाई शरणजीत सिंह उर्फ ट्विंकल ने गांव माहेरूं स्थित प्लॉट देखने के लिए बुलाया था। शरणजीत अपने 5 साथियों के साथ स्विफ्ट कार में वहां पहुंचा था। दोनों प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे और सिमरनजीत से शरणजीत को 5 लाख रुपए लेने थे।

LPU के गेट पर दोनों के बीच बहस हुई: LPU के लॉ गेट के पास स्थित खाली प्लॉट में पैसों के लेन-देन को लेकर दोनों के बीच बहस हुई। इसी दौरान शरणजीत ने पीछे से सिमरनजीत के सिर में दो गोलियां मार दीं। वारदात के बाद आरोपी अपने साथियों सहित फरार हो गए।

लाश को छोड़कर भागे आरोपी: कुछ देर बाद पास के मकान में काम कर रहे एक मजदूर ने प्लॉट में शव पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके से पुलिस ने सिमरनजीत का शव, उनकी फॉर्च्यूनर, दो हथियार (रिवॉल्वर और पंप एक्शन गन), एक लैपटॉप और मोबाइल फोन बरामद किए।

घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

ऐसे पकड़ा गया आरोपी ममेरा भाई

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस: हत्या की सूचना मिलते ही DIG नवीन सिंगला, SSP कपूरथला और पुलिस टीमें मौके पर पहुंच गईं। सतनामपुरा थाने में हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की जांच के लिए विशेष टीमें गठित की गईं।

CCTV फुटेज से आरोपी को पकड़ा: पुलिस ने CCTV फुटेज, मोबाइल लोकेशन, कॉल डिटेल्स और ह्यूमन इंटेलिजेंस की मदद से जांच आगे बढ़ाई। इसी दौरान शरणजीत सिंह उर्फ ट्विंकल पर शक गहरा गया। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर सामने आया कि वह अपने 5 साथियों के साथ प्लॉट पर पहुंचा था।

पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल किया: पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि 5 लाख रुपए के लेन-देन को लेकर हुए विवाद के दौरान उसने सिमरनजीत को गोली मारी थी। इसके बाद पुलिस ने जालंधर के तिलक नगर निवासी शरणजीत सिंह उर्फ ट्विंकल को फगवाड़ा बाईपास से गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी से पिस्टल और कारतूस मिले: उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल .32 बोर की टॉरस पिस्टल और 6 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार, वारदात के समय उसके साथ मौजूद 5 अन्य साथियों की पहचान भी कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

जालंधर के चर्चित RTI एक्टिविस्ट व एडवोकेट सिमरनजीत सिंह की शनिवार दोपहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनके मामा के लड़के ने उन पर फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के लॉ गेट के पास हमला किया। वारदात करीब सुबह 8 से 10 बजे के बीच हुई।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब में 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी होते ही AAP में बगावत, 2 विधायकों ने छोड़ी पार्टी

पटियाला, (PNL) : आम आदमी पार्टी (AAP) ने शनिवार (31 अक्टूबर 2026) को आगामी पंजाब …

जालंधर में भीषण सड़क दुर्घटना, दो दोस्तों की मौत; वे जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे थे

जालंधर ,(PNL) : जालंधर में कल देर रात एक दुखद सड़क दुर्घटना में दो युवकों की …

रचनात्मकता और मासूमियत का संगम: ‘द क्रिएटिव बीज़’ ने किडप्रेन्योर कार्यक्रम में नवीन उत्पादों से सबका दिल जीता

चंडीगढ़, (PNL) : छोटी उम्र से ही बच्चों में उद्यमी भावना पैदा करने के उद्देश्य …

मोहाली स्टेडियम तैयार : “एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल और फाइनल की मेजबानी के लिए सभी इंतजाम पूरे हैं”: नितिन कोहली

मोहाली, (PNL) : हॉकी पंजाब के अध्यक्ष एवं हॉकी इंडिया के उपाध्यक्ष नितिन कोहली ने …

जालंधर : उद्योगपतियों की समस्याओं का प्राथमिकता से होगा समाधान, औद्योगिक विकास को मिलेगी गति: मेयर विनीत धीर

जालंधर, (PNL) : शहर के मेयर एवं हलका नॉर्थ के इंचार्ज विनीत धीर ने रबर फुटवियर …

भगवंत मान और मोहिंदर भगत की कार्यशैली से प्रभावित होकर बस्ती दानिशमंदा के सैकड़ों परिवार आम आदमी पार्टी में शामिल

जालंधर, (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान एवं कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत की जनहितैषी …

‘भाभी चुम्मेवाली’ के पति-बेटी की पिटाई का मामला:लुधियाना में लड़की ने चाचा-चाची और चचेरे भाई पर कराई FIR, बोलीं-मुझे थप्पड़ मारे, बाल खीचें

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रंजीत कौर उर्फ भाभी चुम्मेवाली के पति …

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले 3 वनडे में भी दिखेगा आकिब नबी का एक्शन, प्रसिद्ध कृष्णा की ली जगह

 स्पोर्ट्स , (PNL) : आकिब नबी, न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी 2 वनडे में तो टीम इंडिया …

जालंधर के करतारपुर में नशा तस्करों का तांडव:कारपेंटर से 15 हजार लूटे, पुलिस शिकायत पर घर पर बरसाए पत्थर, चाचा की तोड़ी बांह

जालंधर , (PNL) : जालंधर के करतारपुर में नशा तस्करों युवकों ने कारपेंटर (बढ़ई) युवक को …

संत निरंजन दास के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट का आरोप:जालंधर में थाने के बाहर प्रदर्शन, पुलिस बोली- अभी तक नहीं मिले ठोस सबूत

जालंधर , (PNL) : जालंधर में डेरा सचखंड बल्लां से जुड़े मामले में बीती रात आदमपुर …

गृह मंत्री अमित शाह आज शाम चंडीगढ़ पहुंचेंगे:कल 258 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन-शिलान्यास; ट्रैफिक रूट बदले

 चंडीगढ़ , (PNL) : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार शाम चंडीगढ़ पहुंचेंगे। उनके दौरे को …

अमृतसर में ट्रक ने 2 साल की बच्ची को कुचला:मां के साथ स्कूटी पर जा रही थी, बैक करते वक्त मारी टक्कर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 2 साल की बच्ची की …

अमृतसर एयरपोर्ट पर 1 नवंबर से डिजीयात्रा का लाइव ट्रायल:ई-चिप पासपोर्ट धारकों को मिलेगी फेस स्कैन एंट्री, बार-बार नहीं दिखाने होंगे दस्तावेज

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में स्थित श्री गुरु राम दास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर …

पंजाबियों को ना सिखाओ… Diljit Dosanjh ने दिल्ली कॉन्सर्ट में कहा, अभिजीत दिपके भी थे शो का हिस्सा

न्यूज डेस्क, (PNL) : दिग्गज पंजाबी सिंगर और इंटरनेशनल स्टार दिलजीत दोसांझ का 30 अक्टूबर 2026 …

जालंधर में टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग:1300 कुर्सियां समेत सामान जला, 20 लाख का नुकसान; मालिक ने जताई रंजिश की आशंका

जालंधर , (PNL) : जालंधर जिले में शाहकोट के नजदीकी गांव नंगल अंबियां में बीती रात …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!