Monday , July 6 2026
Breaking News

जालंधर : अकाली दल के जिला प्रधान कुलवंत सिंह मन्नण पर गंभीर आरोप, उम्मीदवार सुरजीत कौर ने कहा-मेरे फर्जी साइन करके रिटर्निंग अफसर को लैटर दी…

जालंधर, (PNL) : वेस्ट उप-चुनाव में अकाली दल द्वारा उम्मीदवार से समर्थन वापस लेने के बाद अब अकाली दल के जिला प्रधान कुलवंत सिंह मन्नण पर गंभीर आरोप लगे हैं। वेस्ट उप-चुनाव में अकाली दल की उम्मीदवार सुरजीत कौर ने प्रैस कांफ्रेंस करके मन्नण पर आरोप लगाए हैं। सुरजीत कौर ने कहा कि बुधवार को नोमिनेशन वापसी लेने की तारीख थी।

पौने तीन बजे मन्नण ने रिटर्निंग अफसर को उनका नोमिनेशन वापस लेने की लैटर दे दी जबकि उस लैटर पर उनके साइन नहीं थे। किसी ने उस पर फर्जी साइन किए हैं। वो साइन मन्नण ने किए या किसी और ने, उन्हें नहीं पता। उस लैटर पर लिखा था कि सुरजीत कौर अपना नोमिनेशन वापस लेती है और सारी पॉवर कुलवंत सिंह मन्नण को सौंपती है। उन्होंने कहा कि वह पुलिस को शिकायत देंगी।

यूथ अकाली दल के पूर्व प्रधान सुखमिंदर सिंह राजपाल ने कहा कि पार्टी प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने बीबी जगीर कौर, गुरप्रताप सिंह वडाला और महिंदर सिंह केपी को वेस्ट उप-चुनाव कमेटी की कमान सौंपी थी। इन तीनों ने ही जत्थेदार प्रीतम सिंह की पत्नी सुरजीत कौर को टिकट दी।

बीबी जगीर कौर और गुरप्रताप सिंह वडाला ने अगर बगावत की तो इसमें सुरजीत कौर का क्या कसूर है। पार्टी चुनाव कमेटी बदल देती, उम्मीदवार से समर्थन वापस क्यों लिया। ये सरासर गलत फैसला है। नियम के अनुसार सुरजीत कौर का चुनाव चिन्ह तकड़ी ही रहेगा।

अमृतपाल सिंह के परिवार से मांगेंगे समर्थन

सुरजीत कौर ने कहा कि वह वारिस पंजाब दे संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह के परिवार से समर्थन मांगेगे। वह उनके माता-पिता से मिलने जा रही हैं। वह तो हर हाल में चुनाव लड़ेंगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर के स्कूल के लिए निकली 12 वर्षीय छात्रा लापता:चार बच्चे साथ निकले थे, गेट से हो गई गायब, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी

जालंधर , (PNL) : महानगर के सबसे व्यस्त व्यावसायिक क्षेत्र मेन रैणक बाजार में स्थित सरकारी …

OTT से हटी फिल्म ‘Sutlej’, समर्थन-विरोध के बीच Punjab में छिड़ी बहस; दिलजीत बोले- इंटरनेट से अब कोई हटा नहीं सकता

न्यूज डेस्क, (PNL) : अभिनेता दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सतलुज (पंजाब 95)’ एक बार फिर विवादों में …

पंजाब में नशा तस्करी पर बड़ा वार:अमृतसर में 11 किलो हेरोइन बरामद, तस्करी नेटवर्क की जांच; पुलिस का वार्निंग मोड ऑन

अमृतस​र , (PNL) : पंजाब में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत …

जालंधर में स्पोर्ट्स बाइक सवार स्नैचर पकड़ा:पेशी के दौरान भागने की कोशिश, टांग में चोट; महिला से छीनी थी बालियां

जालंधर , (PNL) : जालंधर में स्पोर्ट्स बाइक पर स्नैचिंग करने वाले एक आरोपी को थाना …

जालंधर पुलिस ने फिरौती गैंग के 3 आरोपी पकड़े:दो पिस्टल-देसी कट्टा और 9 कारतूस बरामद; 2 दिन का रिमांड मिला

जालंधर , (PNL) : जालंधर के लोहियां खास थाना पुलिस ने फिरौती मांगने वाले गिरोह का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!