Sunday , September 20 2026
Breaking News

जालंधर ED के समक्ष पेश हुए कांग्रेस के पूर्व MLA:मनी लांड्रिंग केस में पेशी, किक्की ढिल्लों से इनकम सोर्सेस के बारे में पूछताछ

जालंधर  , (PNL) : जालंधर में मनी लॉन्ड्रिंग मामलों को लेकर ईडी (ED) लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में मंगलवार (3 जून) को फरीदकोट विधानसभा क्षेत्र से पूर्व कांग्रेस विधायक कुशलदीप सिंह उर्फ किक्की ढिल्लों तीन साल पुराने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए ईडी ऑफिस जालंधर पहुंचे। कांग्रेस के पूर्व एमएलए किक्की ढिल्लों के खिलाफ मई 2023 में विजिलेंस ब्यूरो ने केस दर्ज किया था। इसके बाद उनको अरेस्ट किया गया था। जालंधर ईडी अधिकारियों ने किक्की ढिल्लों के लिए सवालों की लिस्ट तैयार की है। इसके मुताबिक उनसे पूछताछ की जा रही है।

7.53 करोड़ के स्रोत का जवाब नहीं दे पाए थे ढिल्लों

विजिलेंस ब्यूरो द्वारा की गई जांच में आरोप लगे थे कि साल 2017 से 2022 तक किक्की ढिल्लों द्वारा 10.72 करोड़ खर्च किया गया था, जबकि आमदनी 3.18 करोड़ थी। कहा जा रहा है कि उस समय 7.53 करोड़ के स्रोत का किक्की ढिल्लों जवाब नहीं दे पाए थे। इस मामले को लेकर विजिलेंस ब्यूरो इस मामले में चार्जशीट फाइल कर चुकी है। उक्त मामला अदालत में लंबित है।

फरीदकोट से पूर्व कांग्रेस एमएलए कुशलदीप सिंह किक्की ढिल्लों । (फाइल शार्ट)

फरीदकोट से पूर्व कांग्रेस एमएलए कुशलदीप सिंह किक्की ढिल्लों । (फाइल शार्ट)

संपत्ति की जांच के बाद मामला दर्ज

विजिलेंस के प्रवक्ता ने बताया कि ब्यूरो द्वारा उनकी सभी चल और अचल संपत्तियों का आंकलन करने के लिए 01-04-2017 से 31-03-2022 तक 5 साल की जांच अवधि निर्धारित की गई थी। जांच में पता चला कि पूर्व विधायक ने आय से अधिक संपत्ति बनाई थी और गांव मुमरा, तहसील सादिक, जिला फरीदकोट में अन्य व्यक्तियों के नाम पर संपत्ति खरीदी थी।

जांच में यह भी पाया गया कि उन्होंने अपनी आय के ज्ञात स्रोतों का लगभग 245% ज्यादा खर्च किया। विजिलेंस ने किक्की ढिल्लों के साथ-साथ उनके 2 साथियों फरीदकोट जिला निवासी गुरसेवक सिंह व जिला फिरोजपुर के गांव नानकसर शहीद निवासी राजविंदर सिंह पर भी भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया था।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू को लुधियाना पुलिस ने हिरासत में लिया, CM मान को गिफ्ट करने जा रहे थे शराब

लुधियाना  , (PNL) : पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसको लेकर सूबे की सियासत गरमा …

सऊदी अरब पर हमले बर्दाश्त नहीं… हूती विद्रोहियों को भारत का कड़ा मैसेज, पाकिस्तान भी बोला- खाड़ी देश की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाएंगे

न्यूज डेस्क, (PNL) : हूती विद्रोहियों के सऊदी अरब पर किए हालिया हमलों से दुनिया …

जालंधर- कोठी में महिला को बंधक बनाकर लूटा:हाथ-मुंह बांधे, CCTV में 7 लुटेरे लाठी-डंडे लेकर आते दिखे, ₹5 लाख कैश-22 तोले सोना लूटने का दावा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में देर रात लुटेरों ने एक कोठी में घुसकर महिला को …

अमृतसर में पुरानी रंजिश में बुजुर्ग महिला की हत्या:सिर पर ईंटों से हमला,केस में गवाह थी मृतक, पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के वेरपाल थाना क्षेत्र के पंडोरी गांव में पुरानी रंजिश के …

नकोदर में पिता ने अपने बेटे को किया किडनैप:पुलिस को झूठी कहानी बताई, कार सहित युवक किया बरामद, 3 लोग गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नकोदर में एक पिता ने अपने ही बेटे को खुद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!