Monday , August 31 2026
Breaking News

बिग ब्रेकिंग : दिल्ली के लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, 20 लोगों की मौत, अंदर फंसे हुए कई लोग, पढ़ें

नई दिल्ली, (PNL) : दिल्ली के मालवीय नगर के हौजरानी स्थित लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में बुधवार को भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 10 गाड़ियां तुरंत मौके के लिए रवाना हुईं। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मौके पर दमकल विभाग की गाडियां मौजूद हैं। इस आग की वजह से अब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी है और 37 घायल हैं।

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली फायर सर्विस टीम को मालवीय नगर में लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में सुबह 8 बजकर 50 मिनट पर आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। जिसके तुरंत बाद दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। बताया जा रहा है कि रेस्टोरेंट के बेसमेंट से ये आग लगनी शुरू हुई। रेस्टोरेंट के बेसमेंट से गंभीर हालत में लोगों को रेस्क्यू किया गया। इस आग की वजह से अब तक 20 लोगों की मौत हो गई है और 37 लोग घायल हैं। घायलों को मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि इस समय भी कुछ लोग रेस्टोरेंट के अंदर फंसे हुए हैं जिन्हें बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। आग लगने के सटीक कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है और पुलिस प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। राजधानी दिल्ली में इस तरह का अग्निकांड कोई पहली बार देखने को नहीं मिला है। इससे पहले भी दिल्ली के कई अलग-अलग इलाकों में इसी तरह की भीषण आग लग चुकी है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर के थाना बस्ती बाबा खेल प्रभारी लाइन हाजिर:SHO जय इंद्र की जगह गुरदीप सिंह को सौंपा कार्यभार, बच्ची कत्ल मामले-फतेह गैंग पर लापरवाह रहे

जालंधर , (PNL) : जालंधर के थाना बस्ती बावा खेल के SHO जय इंद्र को लाइन …

मोहाली में युवक-युवती पर चली गोलियां:एक की हालत गंभीर, जन्मदिन पार्टी मना रहे थे; मौके से मिले खाली खोल

मोहाली , (PNL) : मोहाली में एक युवक और युवती फायरिंग हुई। सूचना मिलते ही पुलिस …

BJP ने शेयर किया पंजाब CM मान को थप्पड़ मारने वाला AI वीडियो, AAP भड़की, सियासी घमासान तेज

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब में BJP ने सीएम भगवंत मान का एक AI जेनरेटेड वीडियो …

चंडीगढ़ PU में चुनाव, छात्रों और पुलिस में झड़प:नारेबाजी करने वालों को उठाया; स्टूडेंट्स ने लात मारकर लॉ डिपार्टमेंट का दरवाजा खोला

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) और उससे जुड़े चंडीगढ़ के 8 कॉलेजों में सुबह …

जालंधर में हुक्का बार पर पुलिस की रेड:₹10.71 लाख कैश और अवैध शराब मिली, गहने भी जब्त; तस्कर गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!