Wednesday , June 17 2026
Breaking News

चीन की कोयला खदान में धमाका, 90 की जान गई, 247 मजदूर काम कर रहे थे

न्यूज डेस्क, (PNL) : चीन के शांक्सी प्रांत में एक बड़े कोयला खदान हादसे में अब तक 90 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 9 लोग अभी भी लापता हैं. यह बीते एक दशन में चीन का सबसे बड़ा कोयला खदान हादसा माना जा रहा है. सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, यह धमाका शुक्रवार को शांक्सी प्रांत के किनयुआन काउंटी की एक कोयला खदान में हुआ. यह इलाका राजधानी बीजिंग से करीब 520 किमी दूर है. हादसे से पहले खदान में कार्बन मोनोऑक्साइड गैस का अलर्ट जारी किया गया था. इसके कुछ देर बाद जोरदार विस्फोट हो गया. उस समय खदान के अंदर 247 मजदूर काम कर रहे थे. धमाके के बाद कई मजदूरों को बाहर निकाल लिया गया, लेकिन कई लोग अंदर फंस गए. अब तक 90 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. राहत और बचाव दल लगातार लापता मजदूरों की तलाश कर रहे हैं. हादसे के बाद चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने बचाव टीमों को आदेश दिया कि वे लापता लोगों को खोजने के लिए हर संभव कोशिश करें. उन्होंने कहा कि हादसे के जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.

शांक्सी सबसे बड़ा कोयला उत्पादक

शांक्सी चीन का सबसे बड़ा कोयला उत्पादन करने वाला प्रांत है. हालांकि चीन ने पिछले कुछ सालों में खदानों की सुरक्षा बेहतर करने का दावा किया है, लेकिन इसके बावजूद हादसे रुक नहीं रहे हैं. फरवरी 2023 में इनर मंगोलिया की एक कोयला खदान में भूस्खलन हुआ था, जिसमें 53 मजदूरों की मौत हो गई थी. वहीं पिछले महीने शांक्सी के लुलियांग इलाके में भी खदान हादसे में 4 लोगों की जान चली गई थी.

जिनपिंग ने तैयारी मजबूत करने की बात कही

जिनपिंग ने कहा कि सभी सरकारी विभागों और राज्यों को इस हादसे से सीख लेनी चाहिए. उन्होंने कहा कि काम की जगहों पर सुरक्षा नियमों को और मजबूत किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसे बड़े हादसे न हों. उन्होंने यह भी कहा कि चीन में इस समय बारिश का मौसम चल रहा है, इसलिए बाढ़ और दूसरे प्राकृतिक खतरों से बचने के लिए भी तैयारी मजबूत रखी जाए.

चीन के प्रधानमंत्री ली कियांग ने कहा कि लापता मजदूरों को बचाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएं. उन्होंने हादसे की वजह की जल्द जांच करने और दोषियों को सजा देने की बात कही. सरकारी मीडिया के मुताबिक, चीन के उप प्रधानमंत्री झांग गुओकिंग और कई स्थानीय अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्य की निगरानी कर रहे हैं.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने और 523 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र; कहा, ‘आप’ सरकार ने पारदर्शी और योग्यता-आधारित भर्तियों के माध्यम से 67,563 सरकारी नौकरियां दी

चंडीगढ़, (PNL) : स्वास्थ्य विभाग में और 523 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए पंजाब …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!