Thursday , August 20 2026
Breaking News

चर्चित यूट्यूबर रचित कौशिक को पंजाब पुलिस ने यूपी से किया गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला

लुधियाना, (PNL) : पंजाब की लुधियाना कमिश्नरेट पुलिस ने यूट्यूबर रचित कौशिक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के एक मामले में एक्शन लिया है। रचित कौशिक को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फनगर से गिरफ्तार किया गया है। वह वहां शादी समारोह में परिवार के साथ हिस्सा लेने पहुंचे थे।

उधर, रचित कौशिक की गिरफ्तारी सोशल मीडिया पर छाई है। सोशल मीडिया साइट एक्स पर ‘रचित कौशिक किडनैप’ ट्रेंडिंग में है। वहीं रचित के समर्थक हैशटैग ‘जस्टिस फॉर बाबा’ भी चला रहे हैं। लुधियाना के पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चाहल ने कहा कि पुलिस ने कानून के तहत उन्हें गिरफ्तार किया है।

पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चाहल ने बताया कि 17 जनवरी को टेंपल ऑफ गॉड के पादरी आलीशा मसीह ने शिकायत दी थी कि ट्विटर हैंडल (एक्स) पर नो कनवर्जन नामक अकाऊंट से एक पोस्ट की गई थी। इसमें ईसाई समुदाय के बारे में काफी गलत लिखा गया है। उन्होंने कहा कि इस वीडियो से उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।

इसके बाद पुलिस ने थाना सलेम टाबरी में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के तहत अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया। इसके बाद लुधियाना पुलिस ने जांच की और जांच के दौरान पता चला कि यह सोशल मीडिया अकाउंट यूट्यूबर रचित कौशिक चलाता है। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि रचित कौशिक ने इस अकाउंट पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले कई वीडियो पोस्ट किए हैं। इसके अलावा नफरत भरे भाषण भी हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

आज Punjab भर में बारिश की संभावना, 2 जिलों में अलर्ट जारी; मौसम की जानकारी

जालंधर , (PNL) : पंजाब के दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर में आज येलो अलर्ट जारी …

तंग गलियां और बंद दरवाजा बना काल! कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 की मौत, कई फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : बड़ी खबर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से है.तारापीठ होटल में …

जालंधर में एक्टिवा चोरी के शक में युवक पकड़ा:मारपीट कर गेट से बांधा, पीड़ित ने खुद को बेकसूर बताया; बोला- दवाई लेने आया था

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के कपूरथला रोड पर दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी करने …

वोटर ID नियम पर ट्रंप ने अमेरिकी सिस्टम को घेरा, कहा- भारत से सीखो

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था का जिक्र …

अमृतसर में नशा तस्करों पर शिकंजे की तैयारी:गांवों में VDC एक्टिव, SSP ने सदस्यों के साथ बैठक की; संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ अभियान को मजबूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!