Saturday , September 5 2026
Breaking News

चंडीगढ़ में फ्री पेट्रोल के चक्कर में नकली कूपन छापे:पंप पर अब ₹2500, ₹1000, ₹500 के नहीं चलेंगे; कारोबारी ने लंगर में बांटे थे

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में पेट्रोल का लंगर लगाने के ऐलान के बाद बांटे जा रहे कूपन में फर्जीवाड़ा सामने आया है। पेट्रोल पंप पर 2500, 1000 और 500 रुपए के नकली कूपन पकड़े गए हैं। इन तीनों राशि वाले कूपन को बंद कर दिया गया है। पेट्रोल पंपों पर सिर्फ 300 रुपए वाले कूपन ही चल सकेंगे।मामला चंडीगढ़ के सेक्टर-7 स्थित सिद्धू पेट्रोल पंप पर सामने आया। पेट्रोल पंप संचालकों को कारोबारी राकेश त्रेहन उर्फ राजा दी किंग की ओर से दिए जा रहे कूपन और पंप पर इस्तेमाल होने वाले कूपन के कागज में अंतर नजर आया। राजा दी किंग के कूपन का कागज मोटा था, जबकि पंप के कूपन हल्के कागज पर छपे हुए थे।शक होने पर पंप संचालकों ने राजा दी किंग से संपर्क किया। इसके बाद राजा दी किंग खुद पेट्रोल पंप पर पहुंचे और कूपनों की जांच की गई।जांच में पता चला कि 2500, 1000 और 500 रुपए के कूपन किसी ने नकली छापे हैं। इसके बाद राजा दी किंग ने पंप संचालकों को फिलहाल केवल 300 रुपए वाले कूपन ही लेने के निर्देश दिए। नकली कूपन बनाने वालों ने 300 रुपए वाले कूपन की नकल नहीं की थी। अभी 300 रुपए वाले कूपन ही पेट्रोल पंप पर लिए जा रहे हैं। इससे पहले वो चंडीगढ़ में 500-500 रुपए के नोटों का लंगर लगा चुके हैं।

राजा दी किंग ने ही पेट्रोल पंप पर कूपन दे रखे हैं।

राजा दी किंग ने ही पेट्रोल पंप पर कूपन दे रखे हैं।

नए पेट्रोल कूपन फिर बनाए जा रहे कारोबारी राजा दी किंग ने बताया कि पेट्रोल के लिए नए कूपन तैयार किए गए हैं। इन्हें जल्द लोगों को दिया जाएगा। पुराने 2500, 1000 और 500 रुपए वाले कूपन बंद कर दिए गए हैं। पेट्रोल के लंगर के ऐलान के बाद बड़ी संख्या में लोगों को कूपन बांटने की बात सामने आई थी। अब नकली कूपन का मामला सामने आने के बाद सावधानी बरती जा रही है।

महिलाओं को फ्री आईफोन देने की तैयारी राजा दी किंग अब 21 सितंबर के बाद महिलाओं को फ्री आईफोन देने की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए 18 साल से अधिक उम्र की महिलाओं-युवतियों का वाट्सएप ग्रुप बनाया गया है। इसमें शामिल होने के लिए महिलाओं को दिए गए नंबर पर फोन करना होगा। इसके बाद नंबर वाट्सएप ग्रुप में जोड़ा जाएगा। ग्रुप में शामिल होने के बाद उन्हें ‘जय माता दी’ लिखना होगा।

वॉट्सऐप ग्रुप में ऐसे निकलेगा लकी ड्रॉ

  • राजा दी किंग के मुताबिक, लकी ड्रॉ के समय वॉट्सऐप ग्रुप को खोला जाएगा।

  • ग्रुप में शामिल सदस्यों की सूची को मोबाइल स्क्रीन पर उंगली से ऊपर की ओर स्क्रॉल किया जाएगा।

  • स्क्रीन जिस महिला के नाम और मोबाइल नंबर पर रुक जाएगी, उसे विजेता माना जाएगा।

  • विजेता महिला को iPhone दिया जाएगा।

  • ड्रॉ में किसी तरह का भेदभाव नहीं किया जाएगा।

  • रोजाना करीब 5 ड्रॉ निकालने की योजना है, लेकिन कुल iPhone की संख्या और ड्रॉ शुरू होने की तारीख अभी तय नहीं है।

कारोबारी राकेश त्रेहन कौन हैं?

राकेश त्रेहन को सोशल मीडिया पर ‘राजा दी किंग’ के नाम से जाना जाता है। वह मूल रूप से अमृतसर के रहने वाले हैं। उनके पिता कपड़े के कारोबारी थे और अब उनका निधन हो चुका है। राकेश के मुताबिक, पिता की संपत्ति का आधा हिस्सा उन्हें मिला है।

राकेश त्रेहन की कंपनी डिजिटल करेंसी और ऑनलाइन फाइनेंस मार्केट में निवेश व ट्रेडिंग से जुड़ी है। उनका कारोबार रियल एस्टेट और प्रॉपर्टी डीलिंग से भी जुड़ा है। वह मर्सिडीज गाड़ी में चलते हैं और अपनी सुरक्षा के लिए बाउंसर भी रखते हैं।

सितंबर 2025 में अमृतसर पुलिस ने राकेश त्रेहन के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में FIR दर्ज की थी। उन पर कुछ वीडियो में देवी-देवताओं और गुरुओं के बारे में अपमानजनक संदर्भ देने के आरोप लगाए गए थे। उनके खिलाफ गैर-जमानती धाराओं में मामला दर्ज किया गया था।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अजनाला में मामूली विवाद के बाद चली गोली:कांग्रेस नेता गंभीर घायल, अमृतसर रेफर; पुलिस जांच में जुटी

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के अजनाला में बीती देर रात मामूली विवाद के बाद गोली …

जालंधर में जन्माष्टमी मेले में हथियारों से हमला:युवकों के 2 गुटों ने एक-दूसरे को दातर मारी, छेड़छाड़ का आरोप

जालंधर , (PNL) : जालंधर के माता रानी चौक में जन्माष्टमी पर दो गुटों में तेजधार …

IND W vs PAK W: 100 छक्के और वर्ल्ड रिकॉर्ड… डबल धमाल को Smriti Mandhana तैयार, Pakistan की खैर नहीं

स्पोर्ट्स , (PNL) :  Women’s T20 Asia Cup 2026 में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होने …

लुधियाना में स्विमिंग पूल के किनारे बच्चे की मौत, VIDEO:नहाने के बाद बैठा, उठते ही लड़खड़ाया; फिर गिरा

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में 15 साल के एक बच्चे की स्विमिंग पूल के किनारे …

जालंधर में कल होगा ड्रोन शो:गुरु रविदास प्रकाश पर्व पर दिखेगा अद्भुत नजारा, SDM ने देखी तैयारियां

जालंधर , (PNL) : जालंधर में श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश पर्व को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!