Tuesday , September 29 2026
Breaking News

चंडीगढ़ में गोवा जैसा डबल डेकर क्रूज:सोलर एनर्जी से चलेगा, सुखना लेक के लिए लाया गया; पहले से चल रहे स्टीमरों से बड़ा-लग्जीरियस

चंडीगढ़  , (PNL) :  चंडीगढ़ की सुखना लेक पर लोग गोवा की तर्ज पर सोलर एनर्जी से चलने वाले क्रूज का आनंद उठा पाएंगे। यह संभव होने जा रहा है चंडीगढ़ प्रशासन की पहल से, जिसके तहत गोवा की कंपनी से एक क्रूज खरीदा गया है। सबसे बड़ी बात यह है कि यह एनवायरनमेंट फ्रेंडली है। इसके चलने में किसी तरह का तेल, डीजल इस्तेमाल नहीं होगा। ऐसे में धुआं नहीं निकलेगा और प्रदूषण नहीं फैलेगा। वहीं, बाहर से आने वाले पक्षियों के लिए भी यह बेहतर है। यह डबल डेकर क्रूज लोगों के बजट में भी होगा, जिसका किराया साढ़े 3 सौ रुपए तक हो सकता है। वहीं, इसमें एक बार में करीब डेढ़ सौ लोग बैठ पाएंगे।

गोवा से ट्रक में लादकर इस क्रूज के पार्ट्स को लाया गया है।

गोवा से ट्रक में लादकर इस क्रूज के पार्ट्स को लाया गया है।

किसी भी तरह के मौसम में चलने में समक्ष

यह क्रूज सुखना लेक पर मौजूद नावों की तुलना में काफी बड़ा और भारी है, जिससे तेज हवा या मौसम खराब होने पर भी यह पानी में पूरी तरह संतुलित और सुरक्षित रहता है। इसकी क्षमता डेढ़ सौ सवारियों की है, लेकिन प्रशासन खुद तय करेगा कि कितनी क्षमता रखनी है।

इसके अलावा, रात के समय इसमें लगी एलईडी (LED) लाइट्स लेक के नाइट-व्यू को बेहद खूबसूरत बनाती हैं। बैठने के लिए भी क्रूज के अंदर आरामदायक व्यवस्था है, जिससे छोटे बच्चे और बुजुर्ग भी बिना किसी थकान के लेक की सैर कर सकते हैं। क्रूज में बैठकर आप शिवालिक रेंज का नजारा ले पाएंगे।

सुखना लेक पर यह क्रूज पहुंच गया है। इसे यहीं पर अब असेंबल किया जा रहा है। गो‌वा से आए कारीगर ही इसे पूरा कर रहे हैं। इसके ऊपरी डेक पर अभी कुर्सियां और सोफे लगना बाकी हैं।

सुखना लेक पर यह क्रूज पहुंच गया है। इसे यहीं पर अब असेंबल किया जा रहा है। गो‌वा से आए कारीगर ही इसे पूरा कर रहे हैं। इसके ऊपरी डेक पर अभी कुर्सियां और सोफे लगना बाकी हैं।

सोफा सेट वाली कुर्सियां, सुरक्षा के पूरे इंतजाम

क्रूज सुखना लेक पर पहुंच गया है। अब इसमें सोलर पैनल फिट किए जा रहे हैं। इसके बाद इसे लेक में छोड़ा जाएगा। माना जा रहा है कि जुलाई तक यह प्रोसेस शुरू हो जाएगा। इसके अंदर सोफा सेट वाली कुर्सियां होगी। इस दो मंजिला क्रूज के दोनों तरफ सुरक्षा के लिए स्टील की ग्रिल होगी। कंपनी की तरफ से इसे आखिरी रूप दिया जा रहा है।

आधे घंटे के लिए 370 रुपए किराया

नए क्रूज का अभी तक किराया फाइनल नहीं है। हालांकि, माना जा रहा है कि यह लगभग 370 रुपये प्रति व्यक्ति हो सकता है। क्योंकि, पहले चलने वाले लग्जरी क्रूज का रेट इसी तरह तय है। झील पर पहले से मौजूद छोटी सोलर बोट/क्रूज का किराया लगभग 100 रुपये प्रति व्यक्ति से शुरू होता है।

क्रूज राइड सुबह से शाम को सूरज डूबने तक यानी साढ़े 7 बजे तक ली जा सकती है। अब तक लेक पर एक ही क्रूज है। इस वजह से उसकी डिमांड ज्यादा रहती है। इसके चलते अब यह दूसरा क्रूज लाया गया है।

जनवरी 2026 में एक स्टीमर से तेल रिसाव के कारण सुखना लेक का पानी दूषित हो गया था। इसके बाद पंप लगाकर पानी को निकाला गया। - फाइल फोटो

जनवरी 2026 में एक स्टीमर से तेल रिसाव के कारण सुखना लेक का पानी दूषित हो गया था। इसके बाद पंप लगाकर पानी को निकाला गया। – फाइल फोटो

तेल रिसाव होने से पक्षी हुए परेशान

5 जनवरी 2026 की शाम को चंडीगढ़ की सुखना लेक के रेगुलेटरी एंड पर एक स्टीमर/क्रूज बोट से हुए भारी तेल रिसाव के कारण पानी की सतह पर करीब 200 मीटर के दायरे में काले तेल की गाढ़ी परत फैल गई।

16 जनवरी 2026 को पंजाब यूनिवर्सिटी और चंडीगढ़ प्रदूषण नियंत्रण समिति (CPCC) द्वारा लिए गए सैंपलों की जांच रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि इस तेल की परत के कारण पानी में घुलनशील ऑक्सीजन का स्तर बेहद खतरनाक रूप से गिर गया, जिससे दम घुटने के कारण क्लेरियस और तिलापिया प्रजाति की सैकड़ों मछलियां तथा एक अजगर मृत पाए गए।

इस पारिस्थितिक संकट के बाद प्रशासन ने तुरंत रणनीति के तहत 16 जनवरी 2026 की सुबह विशेष सक्शन पंपों के जरिए दूषित तेल को बाहर निकाला। झील में तेल व ईंधन से चलने वाली सभी नावों के संचालन पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया, और भविष्य की सुरक्षा के लिए वर्ल्ड वाइडलाइफ फंड (WWF) के साथ मिलकर कड़े निगरानी नियम लागू करने और सीसीटीवी फुटेज के जरिए पुलिस जांच करने के आदेश दिए।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

छात्रा बोली- LPU में 200 युवक ट्रॉलियों में भरकर आए:करतारपुर-लॉ गेट के 2 गुटों ने बवाल किया; दुकानदार बोला- 14 करोड़ के लैपटॉप-आईफोन चुराए

जालंधर , (PNL) : फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में प्रदर्शन की आड़ में …

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

लुधियाना पहुंचेगी BJP की नशा मुक्ति यात्रा:सांसद मनोज तिवारी और रवनीत बिट्टू होंगे शामिल, समराला चौक पर होगा स्वागत

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में नशे के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रदेश स्तर …

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के लुधियाना के शाही इमाम:बोले- नापाक टिप्पणी पर माफी मांगें, पंडित बोले थे- भैया को भी सैया बनाते हैं

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में शाही इमाम ने धार्मिक कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण …

तरनतारन में बदमाश बेखौफ! मशहूर स्वीट हाउस पर फिर ताबड़तोड़ फायरिंग

अमृतसर, (PNL) : तरनतारन के पट्‌टी शहर के बाजार में उस समय दहशत का माहौल …

ब्रेकिंग: कनाडा में पंजाबी युवक का कत्ल, गर्दन में चाकू मारकर विदेशी महिला ने उतारा मौत के घाट

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा के मिसिसॉगा में पंजाबी युवक पर एक विदेशी महिला ने …

लुधियाना में आंखों में मिर्च डालकर बैग छीना:पहले बाइक अड़ाई, मालकिन और कर्मचारी को घेरा; मोबाइल-चाबियां और कैश ले गए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बर्तन की दुकान पर काम करने वाले युवक और मालकिन …

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!