Tuesday , September 8 2026
Breaking News

नामधारी संप्रदाय के प्रमुख सतगुरु उदय सिंह जी ने पंजाब के CM भगवंत सिंह मान से की मुलाकात, नितिन कोहली रहे साथ

जालंधर, (PNL) : आम आदमी पार्टी के जालंधर सेंट्रल हलका इंचार्ज नितिन कोहली विशेष रूप से सतगुरु उदय सिंह जी को लुधियाना से अपने साथ लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से मिलने पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बड़े सम्मान के साथ सतगुरु उदय सिंह जी का स्वागत किया और उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उनके साथ लुधियाना से ओलंपियन हरदीप सिंह भी मौजूद थे।

बताया जाता है कि इससे पहले आम आदमी पार्टी के जालंधर सेंट्रल हलका इंचार्ज नितिन कोहली सतगुरु उदय सिंह जी से मुलाकात करने लुधियाना पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने सतगुरु जी से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मुलाकात के दौरान दोनों शख्सियतों ने हॉकी के पुराने दिनों को बड़े उत्साह के साथ याद किया।

भारतीय हॉकी के इतिहास में भैणी साहिब के नामधारी संप्रदाय तथा इसके वर्तमान प्रमुख सतगुरु उदय सिंह जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। सतगुरु उदय सिंह जी, जो स्वयं महान खिलाड़ी सुरजीत सिंह के दौर में एक प्रतिष्ठित हॉकी खिलाड़ी रहे हैं, आज भी हॉकी के खेल को प्रोत्साहित और विकसित करने के लिए विशेष प्रयास कर रहे हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

अमेरिका में पंजाबी युवक गिरफ्तार:40 किलो कोकीन और पिस्तौल बरामद; पिज्जा रेस्तरां की आड़ में ड्रग सिंडिकेट चलाने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका के कैलिफोर्निया में एराउंड पिज्जा रेस्तरां की आड़ में अंतरराष्ट्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!