Wednesday , August 19 2026
Breaking News

चंडीगढ़ में CVD के दूसरे बैच की भर्ती शुरू:गवर्नर करेंगे पुस्तक लोकार्पण, प्रशासन तैयार कर रहा प्रशिक्षित नागरिकों की टीम

चंडीगढ़  , (PNL) : चंडीगढ़ में सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स (CDV) के दूसरे बैच के नामांकन की प्रक्रिया दोबारा शुरू हो गई है। प्रशासन अब प्रशिक्षित नागरिकों की एक ऐसी फौज तैयार कर रहा है, जो संकट के समय प्रशासन व सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर सके। नागरिक दोपहर 12 बजे से वहां पंजीकरण करा रहे हैं। पंजाब के गवर्नर एवं चंडीगढ़ प्रशासक गुलाब चंद कटारिया इस मौके पर एक किताब लॉन्च करेंगे और नए वॉलंटियर्स से मिलेंगे।

भर्ती के लिए जरूरी शर्तें

-आवेदक का भारतीय नागरिक होना अनिवार्य है।

-18 से 40 वर्ष के बीच के युवा आवेदन कर सकते हैं।

-शारीरिक और मानसिक रूप से पूरी तरह फिट होना जरूरी है।

-आवेदक का कोई भी आपराधिक रिकॉर्ड नहीं होना चाहिए।

इन पदों पर भी होंगे नामांकन

सिविल डिफेंस के तहत न केवल वॉलंटियर्स, बल्कि विभिन्न संगठनात्मक पदों के लिए भी आवेदन मांगे गए हैं, जिनमें चीफ वार्डन और डिप्टी चीफ डिविजनल वार्डन, डिप्टी डिविजनल वार्डन,पोस्ट वार्डन और सेक्टर वार्डन शामिल हैं।

पहले बैच में 419 हुए तैयार

वर्ष 2025 में प्रशासन ने पहले बैच का गठन किया था, जिसमें 419 स्वयंसेवकों को प्रशिक्षित किया गया। इन्हें एमजीएसआईपीए (MGSIPA) में 7 दिनों की ट्रेनिंग दी गई थी। इस ट्रेनिंग में आर्मी की वेस्टर्न कमांड, एनडीआरएफ, फायर और स्वास्थ्य विभाग के वॉलंटियर्स को आपदा से लड़ने के गुर सिखाए थे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

आज Punjab भर में बारिश की संभावना, 2 जिलों में अलर्ट जारी; मौसम की जानकारी

जालंधर , (PNL) : पंजाब के दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर में आज येलो अलर्ट जारी …

तंग गलियां और बंद दरवाजा बना काल! कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 की मौत, कई फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : बड़ी खबर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से है.तारापीठ होटल में …

जालंधर में एक्टिवा चोरी के शक में युवक पकड़ा:मारपीट कर गेट से बांधा, पीड़ित ने खुद को बेकसूर बताया; बोला- दवाई लेने आया था

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के कपूरथला रोड पर दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी करने …

वोटर ID नियम पर ट्रंप ने अमेरिकी सिस्टम को घेरा, कहा- भारत से सीखो

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था का जिक्र …

अमृतसर में नशा तस्करों पर शिकंजे की तैयारी:गांवों में VDC एक्टिव, SSP ने सदस्यों के साथ बैठक की; संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ अभियान को मजबूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!