Wednesday , September 9 2026
Breaking News

गोल्डन टेंपल में आज नतमस्तक होंगे शुभम शर्मा:यूथ कांग्रेस का पंजाब प्रधान बनने पर पहली बार पहुंचेंगे; गोल्डन गेट पर वर्कर करेंगे स्वागत

अमृतस​र , (PNL) : पंजाब यूथ कांग्रेस के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष शुभम शर्मा आज सायं 4:00 बजे अमृतसर स्थित गोल्डन गेट पहुंच रहे हैं। इस अवसर पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा, जिसमें यूथ कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, समर्थक बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे।

समारोह के दौरान शुभम शर्मा का फूल-मालाओं एवं पारंपरिक तरीके से अभिनंदन किया जाएगा। इसके उपरांत वे श्री हरिमंदिर साहिब (श्री दरबार साहिब) में माथा टेककर प्रदेश की खुशहाली, युवाओं के उज्ज्वल भविष्य, सामाजिक सौहार्द तथा देश-प्रदेश की उन्नति के लिए अरदास करेंगे।

यूथ कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में रिकॉर्ड जीत और ऐतिहासिक सफलता

शुवम शर्मा पंजाब यूथ कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। संगठनात्मक चुनावों में उन्होंने लगभग 1. 60 लाख वोट प्राप्त कर नया रिकॉर्ड स्थापित किया था तथा पूरे पंजाब में सर्वाधिक मत हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया था। उनकी इस ऐतिहासिक जीत के बाद संगरूर जिले के धूरी स्थित उनके निवास पर समर्थकों, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों का तांता लग गया था।

धूरी में जश्न और अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की बधाई यात्रा

शुभम शर्मा की जीत की खुशी साझा करने के लिए पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग स्वयं उनके निवास पर पहुंचे थे। उन्होंने शुभम शर्मा का मुंह मीठा करवाकर नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी थीं। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और मिठाइयों के साथ जीत का उत्सव मनाया था।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर में हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार:2 पिस्टल बरामद, हाथ में पकड़ा था भारी लिफाफा; पुलिस को देखते ही घबराया

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में पुलिस ने हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक …

जालंधर में 500 ड्रोन से दिखाया गुरु रविदास का जीवन:विचारों और उपदेशों को दर्शाया, शब्द कीर्तन हुआ; कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत पहुंचे

जालंधर , (PNL) : जालंधर के लायलपुर खालसा कॉलेज में मंगलवार को एक शानदार ड्रोन शो …

बड़ी खबर : पंजाबी सिंगर Ammy Virk पर फायरिंग, गाड़ी पर लगी 7 गोलियां, मचा हड़कंप

कनाडा, (PNL) : पंजाबी सिंगर और अभिनेता एमी विर्क को लेकर कनाडा से बड़ी खबर …

जालंधर : इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन के महासचिव एवं सीनियर पत्रकार पवन धूपर की माता सुरजीत कौर की अंतिम अरदास आज

जालंधर, (PNL) : इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन के महासचिव एवं पंजाब ई न्यूज़ के संपादक पवन …

लुधियाना में बाबा साहेब की प्रतिमा से छेड़छाड़ पर माहौल तनावपूर्ण, SC समुदाय ने दी बुधवार को बंद की कॉल

लुधियाना, (PNL) : लुधियाना के जालंधर बाईपास चौक के पास संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!