Wednesday , September 30 2026
Breaking News

राघव चड्ढा और तरुण चुघ को मोदी कैबिनेट में शामिल करने की तैयारी! पंजाब विधानसभा चुनावों को लेकर बड़ा फैसला, पढ़ें

नई दिल्ली, (PNL) : केंद्र की मोदी सरकार में बड़े कैबिनेट फेरबदल की चर्चाएं तेज हो गई हैं। राजनीतिक गलियारों में ऐसी अटकलें हैं कि जल्द ही केंद्रीय मंत्रिमंडल में व्यापक बदलाव किए जा सकते हैं। बताया जा रहा है कि भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन भी अपनी नई संगठनात्मक टीम का खाका तैयार कर चुके हैं। 2 जुलाई को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, नितिन नबीन और संगठन महासचिव बी.एल. संतोष के बीच हुई करीब तीन घंटे की अहम बैठक में सरकार और संगठन में संभावित बदलावों पर चर्चा होने की खबर है।

सूत्रों के मुताबिक, यह कैबिनेट विस्तार और फेरबदल केवल नियमित प्रक्रिया नहीं होगा, बल्कि आने वाले विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए एक बड़ी राजनीतिक रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। कई वरिष्ठ मंत्रियों के विभाग बदले जा सकते हैं, जबकि संगठन के अनुभवी नेताओं को सरकार में अहम जिम्मेदारियां दी जा सकती हैं। खास तौर पर उन राज्यों पर फोकस किया जा रहा है, जहां भाजपा अपनी राजनीतिक पकड़ और मजबूत करना चाहती है। साथ ही एनडीए के सहयोगी दलों को भी मंत्रिमंडल में अधिक प्रतिनिधित्व मिलने की संभावना जताई जा रही है।

पंजाब से भाजपा नेता तरुण चुघ का नाम भी संभावित दावेदारों में बताया जा रहा है। माना जा रहा है कि उन्हें केंद्र सरकार में बड़ी जिम्मेदारी देकर पंजाब में पार्टी की स्थिति मजबूत करने की कोशिश की जा सकती है।

पंजाब की राजनीति को लेकर भी चर्चाओं का दौर जारी है। कुछ रिपोर्टों में दावा किया जा रहा है कि हाल ही में आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए राघव चड्ढा का नाम भी संभावित उम्मीदवारों में लिया जा रहा है और उन्हें पंजाब कोटे से मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। हालांकि, इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

रिपोर्टों के अनुसार, कुछ मौजूदा केंद्रीय मंत्रियों को संगठन में भेजा जा सकता है, जबकि संगठन के कई वरिष्ठ नेताओं को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल का नाम संभावित वित्त मंत्री के रूप में चर्चा में है। चार्टर्ड अकाउंटेंट होने के कारण उन्हें आर्थिक मामलों की अच्छी समझ रखने वाला नेता माना जाता है।

जिन मंत्रियों का राज्यसभा कार्यकाल समाप्त होने वाला है, उनकी जगह नए चेहरों को मौका मिलने की संभावना है। इस सूची में हरदीप सिंह पुरी और बी.एल. वर्मा जैसे नाम भी चर्चा में बताए जा रहे हैं। वहीं, कुछ वरिष्ठ नेताओं को राज्यपाल बनाकर विभिन्न राज्यों में भेजे जाने की भी अटकलें हैं।

एनडीए के सहयोगी दलों को भी इस फेरबदल में अहम भूमिका मिलने की संभावना जताई जा रही है। कहा जा रहा है कि सहयोगी दलों को संतुष्ट रखने के लिए उन्हें महत्वपूर्ण मंत्रालय दिए जा सकते हैं।

इसके अलावा, मौजूदा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी दिए जाने की भी चर्चा है। माना जा रहा है कि सरकार शिक्षा क्षेत्र में बड़े सुधारों पर विशेष जोर देना चाहती है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर की भी कैबिनेट में वापसी की अटकलें लगाई जा रही हैं। चर्चा है कि उन्हें कैबिनेट रैंक के साथ कोई महत्वपूर्ण मंत्रालय सौंपा जा सकता है। युवाओं के बीच उनकी लोकप्रियता को उनकी मजबूत दावेदारी की वजह माना जा रहा है।

वहीं, महाराष्ट्र की राजनीति को देखते हुए शिवसेना के श्रीकांत शिंदे या मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के किसी करीबी नेता को भी मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा, जनता दल (यूनाइटेड) प्रमुख नीतीश कुमार की मांग को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार में जेडीयू की हिस्सेदारी बढ़ाई जा सकती है।

कुछ रिपोर्टों में यह भी दावा किया गया है कि संजय दीना पाटिल को स्वास्थ्य राज्य मंत्री बनाया जा सकता है। हालांकि, केंद्र सरकार या भारतीय जनता पार्टी की ओर से अब तक इन संभावित बदलावों को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब कांग्रेस में 48 घंटे में बड़े बदलाव के आसार:प्रधान राजा वड़िंग को बदला जा सकता है, पायलट की रिपोर्ट पर फैसला लेगा हाईकमान

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में अगले 48 घंटे के बीच बड़ा बदलाव हो सकता …

अमृतसर में ड्रग्स-हथियार तस्करी का भंडाफोड़:5 आरोपी गिरफ्तार, 13 पिस्तौल और 3.267 किलो हेरोइन बरामद; 22 कारतूस भी मिले

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई के …

अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:चीफ खालसा दीवान से जुड़ा स्कूल भी शामिल; बच्चों को वापस घर भेजा

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। …

अकाली नेता बिक्रम मजीठिया को SIT का समन:5 अक्टूबर को पेश होना होगा, ₹6 हजार करोड़ के ड्रग्स मामले में होगी पूछताछ

अमृतसर , (PNL) : अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को 6 हजार करोड़ …

कौन है इन्फ्लुएंसर फरहत, जिसका LPU हिंसा में नाम आया:बोला- एक गलती हुई, मसला हाथ से निकल चुका; बवाल पर 3 और FIR दर्ज

 जालंधर , (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हिंसा फैलाने का …

पंजाब में अमित शाह को बम से उड़ाने की धमकी:लिखा- BJP की जालंधर रैली में स्टेज के नीचे IED रखा; पुलिस-सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

जालंधर , (PNL) : जालंधर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली से पहले बम …

धीरेंद्र शास्त्री के ‘भैया-सैंया’ बयान पर बवाल मचा:लुधियाना में शाही इमाम ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई, बागेश्वर बाबा बोले- धर्मांतरण पर खून खौलता है

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा …

मोहाली में युवक ने पहले वीडियो बनाया और फिर कर लिया सुसाइड, बताई ये वजह

मोहाली, (PNL) : मोहाली में एक युवक ने अपनी पत्नी और सास पर मानसिक प्रताड़ना …

LPU हिंसा मामले में CBI जांच की मांग:हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर, सीनियर एडवोकेट बोले- दंगा और आगजनी हुई

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब के जालंधर स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हाल ही में …

लुधियाना- 2 साल से फर्जी DSP बना हुआ था करणवीर:सुहागरात के दिन पत्नी का रेप किया; PAP जालंधर में पोस्टिंग बताता था

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में पकड़ा गया पंजाब पुलिस का फर्जी DSP करणवीर सिंह 2 …

छात्रा बोली- LPU में 200 युवक ट्रॉलियों में भरकर आए:करतारपुर-लॉ गेट के 2 गुटों ने बवाल किया; दुकानदार बोला- 14 करोड़ के लैपटॉप-आईफोन चुराए

जालंधर , (PNL) : फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में प्रदर्शन की आड़ में …

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!