Wednesday , September 9 2026
Breaking News

गैंगस्टरों के अंदर दहशत पैदा करने वाले IPS अधिकारी स्वपन शर्मा बने जालंधर के नए पुलिस कमिश्नर, पढ़ें उनके बारे में

जालंधर, (PNL) : गैंगस्टरों के अंदर दहशत पैदा करने वाले आईपीएस अधिकारी स्वपन शर्मा को शहर का नया पुलिस कमिश्नर लगाया गया है।  पंजाब सरकार ने कुछ महीने पहले ही उन्हें डीआईजी परमोट किया था, जिसके बाद उन्हें पहली पोस्टिंग डीआईजी जालंधर रेंज सौंपी गई थी। ये उनकी दूसरी पोस्टिंग है। इससे पहले स्वपन शर्मा एसएसपी जालंधर देहात रह चुके हैं।

स्वपन शर्मा का जन्म 10 अक्टूबर, 1980 को हिमाचल के कांगड़ा जिले के ढोग गांव में हुआ। उनके पिता महेश चंद्र शर्मा सेना में कर्नल थे। मां वीना शर्मा गृहणी है। बठिंडा के ज्ञानी जैल सिंह कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से ग्रेजुएशन करने के बाद स्वपन शर्मा ने 2008 में हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा का एग्जाम क्लियर किया।

उनकी पहली नियुक्ति शिमला के चौपाल में ब्लॉक डवलपमेंट अफसर के रूप में हुई। 9 माह हिमाचल में सरकारी नौकरी करने के बाद स्वपन शर्मा ने 2009 में UPSC परीक्षा पास की। भारतीय पुलिस सेवा (IPS) की ट्रेनिंग पूरी करने के बाद स्वपन शर्मा ने पंजाब कैडर चुना। ट्रेनिंग के बाद वह राजपुरा, लुधियाना और दूसरे कई शहरों में तैनात रहे।

वह दस महीने पंजाब के मुख्यमंत्री की सिक्योरिटी में भी रहे। अलग-अलग पदों पर रहने के दौरान उन्होंने धोखाधड़ी के मामलों की जांच की। कई जटिल केस सुलझाया। वह फाजिल्का और बठिंडा जिलों में तैनात रहे। वह दो बार AIG काउंटर इंटेलिजेंस के पद पर तैनात किया जिसमें उन्होंने देश-विदेश के आतंकियों की गतिविधियों का पता लगाया।

4 बार डिस्क अवार्ड से हुए सम्मानित

फाजिल्का, बठिंडा, रोपड़, संगरूर, जालंधर और अमृतसर ग्रामीण का एसएसपी रहते हुए उन्होंने शराब तस्करों व गैंगस्टर के खिलाफ अभियान चलाए। गैंगस्टरों के खिलाफ भी उनकी सख्ती चर्चा का विषय बनी। उत्कृष्ट सेवा के लिए पंजाब पुलिस के DGP ने 4 बार उन्हें डिस्क अवार्ड से सम्मानित किया। 24 जनवरी 2023 को पंजाब सरकार में उन्हें DIG के पद पर प्रमोट किया।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चार्टर्ड प्लेन को ‘खिलौना’ कहकर फंसी नोरा फतेही, एविएशन कंपनी ने किया 3 करोड़ की मानहानि का केस

न्यूज डेस्क, (PNL) :  मशहूर फिल्म अभिनेत्री नोरा फतेही पर गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ …

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!