Wednesday , September 9 2026
Breaking News

जालंधर से बड़ी खबर, प्राइवेट अस्पताल का डॉक्टर निकला ‘मुन्ना भाई’, फर्जी डिग्री से करता था ईलाज, केस दर्ज

जालंधर, (PNL) : पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर है। आदर्श नगर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल का डॉक्टर मुन्ना भाई निकला। यानि कि वह फिल्म मुन्ना भाई में संजय दत्त की तरह फर्जी डिग्री से डॉक्टर बना और फिर उसी के चलते मरीजों का ईलाज करता था। थाना दो की पुलिस ने डॉ. संजीव पांडे के खिलाफ कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। उसकी तलाश में पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक गुरजैपाल नगर के रहने वाले जसमेर सिंह की मां जोगिंदर कौर की इस अस्पताल में मौत हो गई थी। उसका ईलाज डॉ. पांडे ने किया था। जसमेर ने आरोप लगाया था कि डॉ. पांडे की लापरवाही से मां की मौत हुई। इसको लेकर सिविल अस्पताल के मेडिकल बोर्ड ने जांच की और डॉक्टर को सही ठहरा दिया।

इसके बाद जसमेर सिंह ने खुद जांच शुरू कर दी। उन्हें डॉक्टर की MAMS डिग्री पर शक पड़ा। उसने आरटीआई से डॉक्टर की डिग्री ली और फिर कर्नाटक की राजीव गांधी यूनिवर्सिटी फॉर हेल्थ एंड साइंस में चेक करवाई। उक्त यूनिवर्सिटी ने साफ तौर पर कह दिया कि MAMS कोई डिग्री ही नहीं होती। उसके बाद डॉ. पांडे के खिलाफ शिकायत दी गई, जिस पर अब केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि संजीव पांडे नकली डिग्री के साथ लोगों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रहा था।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!