Wednesday , September 30 2026
Breaking News

गुरु पर्व पर पाकिस्तान जाएंगे सिख श्रद्धालु:ऐतिहासिक गुरुद्वारों के करेंगे दर्शन, SGPC ने 10 अगस्त तक मांगे आवेदन

अमृतस​र , (PNL) : श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर पाकिस्तान स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारों के दर्शन के लिए जाने वाले सिख श्रद्धालुओं के जत्थे की तैयारियां शुरू हो गई हैं। अमृतसर स्थित शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने यात्रा में शामिल होने के इच्छुक श्रद्धालुओं से 10 अगस्त तक पासपोर्ट व आवश्यक दस्तावेज जमा कराने की अपील की है। श्रद्धालुओं का जत्था 22 नवंबर को अमृतसर से रवाना होगा।

एसजीपीसी के सचिव बलदेव सिंह काहलवां ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि इस वर्ष भी पंजाब से करीब 1800 श्रद्धालुओं का जत्था पाकिस्तान भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश स्थान श्री ननकाना साहिब में हर साल बड़ी संख्या में संगत प्रकाश पर्व मनाने और माथा टेकने के लिए पहुंचती है।

निर्धारित तिथि के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं

बलदेव सिंह ने बताया कि यात्रा में शामिल होने के इच्छुक श्रद्धालुओं को पासपोर्ट, पासपोर्ट साइज फोटो और पहचान पत्र की फोटोकॉपी 10 अगस्त तक एसजीपीसी कार्यालय में जमा करानी होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

सुरक्षा जांच पूरी करने में समय लगता है

काहलवां ने कहा कि भारत और पाकिस्तान की संबंधित एजेंसियों द्वारा वीजा प्रक्रिया और सुरक्षा जांच पूरी करने में समय लगता है। प्रत्येक श्रद्धालु का सत्यापन किया जाता है, ताकि किसी आपराधिक या संदिग्ध पृष्ठभूमि वाले व्यक्ति को यात्रा में शामिल होने से रोका जा सके।

22 नवंबर को अमृतसर से रवाना होगा जत्था

श्रद्धालुओं का जत्था 22 नवंबर को अमृतसर से रवाना होगा। 24 नवंबर को श्री ननकाना साहिब में श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाएगा। इसके बाद जत्था पाकिस्तान स्थित अन्य ऐतिहासिक गुरुद्वारों के दर्शन करेगा। यह 10 दिवसीय यात्रा 3 दिसंबर को भारत वापसी के साथ संपन्न होगी।

अकेली महिलाएं भी यात्रा में शामिल हो सकती हैं

एसजीपीसी ने स्पष्ट किया है कि अकेली महिलाएं भी इस यात्रा में शामिल हो सकती हैं। हालांकि, उन्हें अपने परिवार के सदस्य, सरपंच, नंबरदार या किसी अधिकृत व्यक्ति द्वारा जारी घोषणा पत्र जमा कराना अनिवार्य होगा। एसजीपीसी ने गुरु नानक नाम लेवा संगत से अपील की है कि वे समय रहते अपने दस्तावेज जमा कर इस पावन यात्रा में शामिल होने का अवसर प्राप्त करें।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब कांग्रेस में 48 घंटे में बड़े बदलाव के आसार:प्रधान राजा वड़िंग को बदला जा सकता है, पायलट की रिपोर्ट पर फैसला लेगा हाईकमान

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में अगले 48 घंटे के बीच बड़ा बदलाव हो सकता …

अमृतसर में ड्रग्स-हथियार तस्करी का भंडाफोड़:5 आरोपी गिरफ्तार, 13 पिस्तौल और 3.267 किलो हेरोइन बरामद; 22 कारतूस भी मिले

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई के …

अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:चीफ खालसा दीवान से जुड़ा स्कूल भी शामिल; बच्चों को वापस घर भेजा

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। …

अकाली नेता बिक्रम मजीठिया को SIT का समन:5 अक्टूबर को पेश होना होगा, ₹6 हजार करोड़ के ड्रग्स मामले में होगी पूछताछ

अमृतसर , (PNL) : अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को 6 हजार करोड़ …

कौन है इन्फ्लुएंसर फरहत, जिसका LPU हिंसा में नाम आया:बोला- एक गलती हुई, मसला हाथ से निकल चुका; बवाल पर 3 और FIR दर्ज

 जालंधर , (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हिंसा फैलाने का …

पंजाब में अमित शाह को बम से उड़ाने की धमकी:लिखा- BJP की जालंधर रैली में स्टेज के नीचे IED रखा; पुलिस-सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

जालंधर , (PNL) : जालंधर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली से पहले बम …

धीरेंद्र शास्त्री के ‘भैया-सैंया’ बयान पर बवाल मचा:लुधियाना में शाही इमाम ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई, बागेश्वर बाबा बोले- धर्मांतरण पर खून खौलता है

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा …

मोहाली में युवक ने पहले वीडियो बनाया और फिर कर लिया सुसाइड, बताई ये वजह

मोहाली, (PNL) : मोहाली में एक युवक ने अपनी पत्नी और सास पर मानसिक प्रताड़ना …

LPU हिंसा मामले में CBI जांच की मांग:हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर, सीनियर एडवोकेट बोले- दंगा और आगजनी हुई

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब के जालंधर स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हाल ही में …

लुधियाना- 2 साल से फर्जी DSP बना हुआ था करणवीर:सुहागरात के दिन पत्नी का रेप किया; PAP जालंधर में पोस्टिंग बताता था

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में पकड़ा गया पंजाब पुलिस का फर्जी DSP करणवीर सिंह 2 …

छात्रा बोली- LPU में 200 युवक ट्रॉलियों में भरकर आए:करतारपुर-लॉ गेट के 2 गुटों ने बवाल किया; दुकानदार बोला- 14 करोड़ के लैपटॉप-आईफोन चुराए

जालंधर , (PNL) : फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में प्रदर्शन की आड़ में …

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!