Tuesday , March 31 2026
Breaking News

‘गुत्थी’ इज बैक : 6 साल बाद खत्म हुआ कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर का झगड़ा, नेटफ्लिक्स पर पुरानी टोली के साथ होगी वापसी, देखें वीडियो

मनोरंजन डेस्क, (PNL) : कॉमेडियन कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की छह साल बाद नेटफ्लिक्स ने लड़ाई खत्म करवा दी है। जी हां, कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर एक बार फिर साथ में एक साथ आ रहे हैं। दोनों का अपकमिंग शो टीवी पर नहीं बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आएगा। जिसका ऑफिशियल ऐलान भी हो चुका है।

नेटफ्लिक्स ने अपकमिंग शो को लेकर पोस्ट किया है। इस पर लिखा है, ‘दिल थामकर बैठिए। जिस घड़ी का इंतजार था, वो आ गई है। कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर एक बार फिर वापस लौट रहे हैं। जल्द ही इनका नया पता होगा नेटफ्लिक्स।’ शो से जुड़े वीडियो में कपिल शर्मा की पूरी टोली नजर आ रही है। सुनील ग्रोवर, कपिल शर्मा के अलावा कीकू शारदा, कृष्णा अभिषेक और राजीव ठाकुर दिख रहे हैं।

 

इस वीडियो में सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा अपनी फ्लाइट में हुई लड़ाई का भी जिक्र करते हैं। कपिल शर्मा कहते हैं कि वह साथ में लौट रहे हैं। तभी सुनील ग्रोवर तंज मारते हैं कि ऑस्ट्रेलिया रहने देते हैं। फिर वो ये भी कहते हैं कि इस बार बाय रोड जाएंगे फ्लाइट से नहीं।

क्यों हुई थी कपिल शर्मा-सुनील ग्रोवर की लड़ाई

साल 2017 में कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की लड़ाई हुई थी। ऑस्ट्रेलिया से आते वक्त फ्लाइट में दोनों के बीच कहासुनी हो गई थी। ‘हिंदुस्तान टाइम्स’ की रिपोर्ट के मुताबिक, उस घटना के बारे में एक चश्मदीद ने बताया था कि कपिल शर्मा ने फ्लाइट में शराब पी थी। उनकी पूरी टीम खाना खा रही थी और नशे में कपिल ने आपा खो दिया और कहा कि वह उनके बिना कैसे खा सकते हैं। फिर कॉमिडयन ने जूता उतार के फेंका। सुनील ग्रोवर की कॉलर तक पकड़ ली। इसके बाद सुनील ने शो में भी वापसी नहीं की और दोनों की लड़ाई की खबरें आग की तरह फैल गई।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

ईरान के हमलों से डरे शाहरुख खान? दुबई में रद्द कर दी King की शूटिंग

न्यूज डेस्क, (PNL) : शाहरुख खान की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘किंग’ के शेड्यूल में बड़ा बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!