Tuesday , September 8 2026
Breaking News

यूके सरकार ने वीजा नियमों में किया बड़ा बदलाव, skilled worker वीजा पर अब Dependent नहीं जा सकेंगे, पढ़ें

UK सरकार ने बढ़ते हुए जनसंख्या को लेकर नए नियम लागू किए है। UK के गृह मंत्रालय ने कहा कि इस कदम से लगभग 300,000 व्यक्ति प्रभावित होंगे, जो अब नए नियम लागू होने के बाद यूके नहीं जा सकेंगे।

इसके अलावा परिवार के सदस्यों spouse को अपने आश्रित depandent के रूप में लाने पर रोक लगा दी गई है। उच्च आप्रवासन का हवाला देते हुए ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने कहा कि ये नियम प्रवासन को कम करने में मदद करेंगे और इससे केवल देश को लाभ होगा।

ब्रिटेन के गृह सचिव जेम्स क्लेवरली ने हाउस ऑफ कॉमन्स में घोषणा की कि इस कार्रवाई के तहत स्वास्थ्य और देखभाल वीजा पर डॉक्टर अब अपने परिवार के किसी भी सदस्य को अपने साथ नहीं ला सकेंगे। ऐसे में एक बात तय है कि इस फैसले का असर भारतीयों पर भी पड़ेगा। वहीं, कुशल श्रमिक वीजा के जरिये ब्रिटेन आने के लिए आवेदन करने वालों के लिए वेतन सीमा वर्तमान 26,200 ब्रिटिश पौंड से बढ़ाकर 38,700 ब्रिटिश पाउंड कर दी जाएगी।

जेम्स क्लेवरली के अनुसार, नए नियम 2024 की शुरुआत में प्रभावी होंगे। उन्होंने आगे बताया कि छात्रों के आश्रितों पर रोक लगाने के कारण 3,00,000 कम लोग ब्रिटेन आएंगे। ब्रिटिश अधिकारियों के अनुसार स्वास्थ्य वीजा के लिए भारतीय आवेदकों की संख्या में 76% की बढ़त हुई है। वहीं छात्र वीजा के आवेदकों में 43% भारतीय हैं। ये आंकड़ें दर्शाते हैं कि ब्रिटेन में बसने व पढ़ने की चाह भारतीयों में किस कदर है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!