Monday , October 12 2026
Breaking News

कैबिनेट मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा द्वारा सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की नई वैबसाईट जारी

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के सूचना एवं लोक संपर्क मंत्री स. चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने आज पंजाब सिविल सचिवालय-1 स्थित अपने दफ़्तर में सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की नई वैबसाईट जारी की, जो राज्य में सूचना के आदान-प्रदान से सम्बन्धित गतिविधियों में सार्वजनिक शमूलियत को सुनिश्चित बनाने सहित सूचना के प्रसार को और ज़्यादा सुचारू बनाएगी और पारदर्शिता में और अधिक वृद्धि करेगी।

विभाग के अधिकारियों और समूची तकनीकी टीम को बधाई देते हुए कैबिनेट मंत्री स. चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने आशा व्यक्त की कि मोबाइल-अनुकूल यह नई वैबसाईट https://ipr.punjab.gov.in/en/ पत्रकारों और आम लोगों को मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की उपलब्ध्यिों और जनहितैषी नीतियों के बारे में नवीनतम जानकारी प्रदान करेगी और उन तक सही जानकारी अंग्रेज़ी, पंजाबी और हिंदी तीनों भाषाओं में पहुंचाना सुनिश्चित बनाएगी।

वैबसाईट की अन्य मुख्य विशेषताओं को उजागर करते हुए स. जौड़ामाजरा ने कहा कि इस वैबसाईट को सुविधा और प्रयोग में आसानी को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया गया है ताकि लोग आसानी से जानकारी प्राप्त कर सकें। उन्होंने कहा कि वैबसाईट के ज़रिये लोग सरकार की पहलों, प्रैस रिलीज़, प्रकाशनाओं और विभिन्न क्षेत्रों संबंधी ताज़ा और व्यापक जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

लोक संपर्क मंत्री ने कहा कि यह वैबसाईट मोबाइल उपकरणों के लिए अनुकूल है, जिससे लोग किसी भी जगह पर तुरंत जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। यह वैबसाईट नेशनल इन्फॉरमेटिक्स सैंटर पंजाब (एन.आई.सी पंजाब) और प्रशासनिक सुधार विभाग (डी.जी.आर.) के सहयोग से तैयार की गई है, जो इस्तेमाल करने में आसान और नेविगेशन पर आधारित है और यह लोगों को सरकारी नीतियों, ऐलानों और कार्यक्रमों सम्बन्धी जानकारी तक आसान पहुँच प्रदान करेगी।

अधिक जानकारी साझा करते हुए सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के डायरैक्टर श्री भुपिन्दर सिंह ने कहा कि वैबसाईट में फीडबैक फॉर्म, सर्वेक्षण और संबंधित स्रोतों के लिंक जैसी विशेषताएँ शामिल हैं, जो सरकार और जनता के दरमियान बेहतर संचार की सुविधा प्रदान करना सुनिश्चित बनाएंगी।

अतिरिक्त डायरैक्टर (प्रशासन) श्री सन्दीप सिंह गाढ़ा ने कहा कि एन.आई.सी पंजाब और डी.जी.आर, वेबसाईट के लिए तकनीकी सहायता सुनिश्चित बनाने के साथ-साथ नवीनतम तकनीकी मापदंड और सुरक्षा प्रोटोकोल प्रदान करेंगे ताकि कार्यकुशलता और सुरक्षा के उच्च मापदण्ड़ों को सुनिश्चित बनाया जा सके।

इस मौके पर अन्य के अलावा एन.आई.सी. पंजाब से अतिरिक्त एस.आई.ओ. श्री विक्रम जीत ग्रोवर, सीनियर डायरैक्टर श्री अनूप कुमार जलाली, ज्वांइट डायरैक्टर (आई.टी.) श्री लोकेश द्विवेदी शामिल थे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

CJP प्रदर्शन : दीपके-सौरव और आशुतोष 23 घंटे बाद रिहा, SC ने कहा-शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर हिरासत में न लें: दिल्ली में मेट्रो-इंटरनेट सर्विस बहाल करने का आदेश

नई दिल्ली, (PNL) : दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान मेट्रो-ट्रेन सेवाएं …

भगवान वाल्मीकि महाराज जी के प्रकट दिवस संबंधी भगवान वाल्मीकि योग आश्रम रहीमपुर में राज्य स्तरीय समागम, डॉ. गुरप्रीत कौर मान हुई नतमस्तक

जालंधर, (PNL) : भगवान वाल्मीकि महाराज जी के प्रकट दिवस के संबंध में आज भगवान …

जालंधर में 11 अक्टूबर को लगेगा रक्तदान कैंप, जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए आगे आएं लोग

जालंधर, (PNL) : जरूरतमंद मरीजों की मदद करने और रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक …

बस्ती दानिशमंदा की एंट्री पर बनेगा सतगुरु रविदास महाराज जी का भव्य गेट, स्वामी गुरुदीप गिरी जी महाराज तथा कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने किया उद्घाटन

जालंधर, (PNL) : श्री गुरु रविदास महाराज जी के चरणों में समर्पित बस्ती दानिशमंदा गेट …

अमृतसर में तस्करी के 2 नेटवर्क का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार; M-16 समेत 10 हथियार और 15 किलो अफीम बरामद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर रूरल पुलिस ने अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी के …

जालंधर नॉर्थ में कांग्रेस को लगा झटका, माइक खोसला के भाई राज और भतीजे देवन AAP में शामिल

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में कांग्रेस को आम आदमी पार्टी (AAP) ने …

लुधियाना में AAP पार्षद उषा कालिया का निधन:कैंसर का चल रहा था इलाज,अगले महीने थी बेटे की शादी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। लुधियाना के वार्ड …

जालंधर में प्राइवेट स्कूल पर परिजनों का आरोप:तीसरी कक्षा की छात्रा की तबीत बिगड़ी, परिवार ने स्कूल पर लगाए गंभीर

जालंधर , (PNL) : जालंधर के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षिका पर तीसरी कक्षा की छात्रा …

लुधियाना में ATM ठग को पब्लिक ने दबोचा:जूतों से की पिटाई, पर्स से मिले दर्जनों कार्ड; मोबाइल से बना रहा था PIN का वीडियो

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य …

धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर भड़के पंजाब के शाही इमाम:बोले- अपने घर पहुंचकर गीदड़ भभकियों दे रहे; बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर ने कहा था- हमें थैंक्यू बोलो

लुधियाना , (PNL) : बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ओर से कथा …

चंडीगढ़ से भागे लूटेरों का पलवल में एनकाउंटर:पुलिस ने 20KM तक दौड़ाया, 2 को गोली लगी; कारोबारी से गनपॉइंट पर कार लूटी थी

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के सेक्टर-46 में पुलिस बीट बॉक्स के सामने दुकानदार से गन …

परगट सिंह बोले- CM पद का मैं भी दावेदार:पंजाब कांग्रेस में इतने चेहरे कि हर कोई मुख्यमंत्री बन सकता; राहुल के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान परगट सिंह ने मुख्यमंत्री पद के लिए …

जालंधर में खुलेआम शराब पीने वालों पर एक्शन:10 राउंड अप, रेहड़ियों-ठेकों पर गिलास देकर पिलाई जा रही थी; चेकिंग में खुलासा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कमिश्नर सतिंदर सिंह की देखरेख में पुलिस प्रशासन लगातार आम …

कनाडा में पंजाबी की टारगेट किलिंग:रेंज रोवर में बैठे युवक को गोलियों से भूना, ब्रदर्स कीपर्स गैंग से जुड़ा था; पहले मिली थी धमकियां

 जालंधर , (PNL) : कनाडा में पंजाबी युवक की टारगेट किलिंग का मामला सामने आया है। …

सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाना और विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षा उपलब्ध करवाना मान सरकार की प्राथमिकता : वनीत धीर

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ के हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर ने स्कूल की ओर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!