Wednesday , November 11 2026
Breaking News

केजरीवाल की गिरफ्तारी पर दिल्ली पहुंचे भगवंत मान का बीजेपी पर बड़ा हमला, बोले-देश में लगी अघोषित इमरजेंसी, पढ़ें पूरी खबर

नई दिल्ली, (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री और आप नेता भगवंत मान ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाया कि देश में अघोषित इमरजेंसी लगी हुई है. भगवंत मान ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस ने कहा कि देश में जो कई सालों से माहौल चल रहा है, एजेंसीज को हथियार और एक टीम की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है. विपक्ष का कोई भी नेता अगर भाजपा के जुल्म के खिलाफ बोलता है तो उसके घर एजेंसीज आना शुरू कर देती है.

उन्होंने कहा कि देश में अघोषित इमरजेंसी लगी हुई है. यह बात मैं इसलिए कह रहा हूं कि क्योंकि इसके पहले आडवाणी जी ने यही बात कही थी. जहां इनकी सरकार नहीं है, राज्यपाल के जरिए उन्हें तंग किया जाता है. केरल के मुख्यमंत्री जंतर-मंतर पर आकर गए. ममता दीदी को हर दिन तंग कर रहे है. हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया गया.

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल कोई भी काम करते हैं, तो ये टांग अड़ाते हैं. पंजाब का फंड रोक रोका हुआ है. हमें सरकार चलाने के लिएसु प्रीम कोर्ट जाना पड़ता है. हर बात के लिए सुप्रीम कोर्ट जाना पड़ता है. हम भीख नहीं मांगते हैं.

उन्होंने कि हमें राज्यपाल के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाना पड़ा. केरल और तमिलनाडु के सीएम को सुप्रीम कोर्ट जाना पड़ा. अरविंद केजरीवाल को काम नहीं करने देंगे. दिल्ली में अस्पताल बनाने वाला जेल के अंदर है. दिल्ली में स्कूल बनाने वाला जेल के अंदर है. मनीष सिसोदिया जेल के अंदर हैं. राज्यसभा में मोदी जी के खिलाफ बोलने वाला संजय सिंह अंदर हैं. अरविंद केजरीवाल को ले गए.

विपक्ष को चुनाव प्रचार करने देना नहीं चाहते

पंजाब के सीएम ने कहा कि मुझे समझ में नहीं आता कि देश में लोकतंत्र है? उन्होंने कहा कि हम लोग काम की राजनीति करते हैं, नाम की राजनीति नहीं करते हैं. आम आदमी पार्टी को काम करने नहीं देना चाहते हैं.

उन्होंने कहा कि ये चाहते हैं कि विपक्ष का कोई नेता चुनाव प्रचार नहीं कर पाए. चुनाव छीनना चाहते हैं. तीन दिन पहले रूस में 88 फीसदी वोट पड़े हैं. 2030 तक उनका शासन होगा. ये भी पुतिन के रास्ते पर चल रहे हैं. यह तानाशाही है. नौ बजे तक सर्च करते रहो और ले जाओ. अगर पैसे कमाने होते वह और उनकी पत्नी आईआरएस अधिकारी हैं. साधु को सभी लोग साधु लगते हैं और चोर को चोर. इलेक्टरोल बॉन्ड्स को ये लोग चंदा कहते हैं.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पराली जलाने के मामलों में 95% की कमी…अमन अरोड़ा का BJP पर पलटवार

चंडीगढ़ , (PNL) : आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री अमन …

संगरूर में यात्रियों से भरी पीआरटीसी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 2 महिलाओं सहित 3 लोगों की मौत हो गई और 26 लोग घायल हो गए

संगरूर , (PNL) : बुधवार तड़के संगरूर में एक ओवरब्रिज से टकराने के बाद चंडीगढ़ जा …

पंजाब में बड़े स्तर पर प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला, 130 IAS/PCS अफसर बदले, देखें लिस्ट

पट्टी से AAP विधायक लालजीत सिंह भुल्लर ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया, समर्थकों को धन्यवाद देते हुए एक पोस्ट साझा की

अमृतसर , (PNL) : पट्टी से आम आदमी पार्टी (आप) के मौजूदा विधायक और पंजाब …

लुधियाना में तीन मंजिला होजरी फैक्ट्री में भीषण आग लग गई, दमकल कर्मियों की 22 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

लुधियाना ,(PNL): लुधियाना में एक तीन मंजिला होजरी फैक्ट्री में आग लग गई। देखते ही …

कांग्रेस ने पंजाब 2027 चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है, परगट सिंह ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया

जालंधर , (PNL) : Punjab में 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीति गरमा रही है। …

Amritsar में BSF का बड़ा अभियान, 5 किलो 152 ग्राम हेरोइन, एक ड्रोन और 100 जिंदा कारतूस बरामद

 अमृतसर , (PNL) : अमृतसर  ग्रामीण क्षेत्र में दो अलग-अलग चौकियों पर बीएसएफ द्वारा चलाए …

Kapurthala 9 महीने पहले हुई थी शादी, 4 बहनों में इकलौता भाई था मनी… दिवाली पर हत्या; बुझ गया चिराग

कपूरथला , (PNL) :  कपूरथला के महताबगढ़ मोहल्ले में दिवाली की शाम उस समय सनसनी …

पंजाब BJP प्रधान केवल सिंह ढिल्लों लुधियाना नॉर्थ से लड़ सकते हैं चुनाव, पार्टी के सर्वे में सीट को बताया सुरक्षित

लुधियाना, (PNL): पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अभी …

दिवाली की रात अमृतसर में चलीं गोलि/यां, युवक की मौ/त; पंजाब पुलिस का ASI भी घायल

अमृतसर, (PNL) : अमृतसर में दिवाली की रात दो गुटों के बीच हुआ विवाद खूनी …

‘वारिस पंजाब दे’ के मुखी सांसद अमृतपाल सिंह को लगा बड़ा सदमा, घर में छाया मातम, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : वारिस पंजाब दे के मुखी एवं पंजाब के खडूर साहिब से …

दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं : जालंधर के निज़ातम नगर में आ/ग लगने से बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौ/त; पालतू जानवर ने भी तोड़ा दम

जालंधर, (PNL): जालंधर के निज़ातम नगर में दिवाली की रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। …

दिवाली पर आज इतने बजे करें लक्ष्मी पूजन, एक क्लिक में जानें शुभ समय

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब-चंडीगढ़ में दिवाली धूमधाम से मनाई जा रही है। दिवाली की रात लक्ष्मी …

जालंधर के अर्बन एस्टेट फेज-2 मार्केट में पटाखों के स्टॉल पर लगी भीषण आग, लगातार होते रहे धमाके

जालंधर, (PNL) : अर्बन एस्टेट फेज-2 की मार्केट में शनिवार देर रात उस समय हड़कंप …

लुधियाना में आग से 9 दुकानें जलकर राख:पटाखा गिरने से भड़की चिंगारी; कई किलोमीटर तक फैला धुएं का गुबार

लुधियाना, (PNL) : लुधियाना के ढंडारी खुर्द स्थित सब्जी मंडी में देर रात भीषण आग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!