Wednesday , August 19 2026
Breaking News

पिता और ससुर के साथ दफ्तर पहुंचे जालंधर के नए डीसी हिमांशु अग्रवाल, आशीर्वाद लेकर संभाला चार्ज, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : आईएएस अधिकारी हिमांशु अग्रवाल ने आज जालंधर के डीसी का पदभार संभाल लिया है। हिमांशु अग्रवाल अपने पिता और ससुर के साथ दफ्तर पहुंचे। उन्होंने अपने पिता और ससुर का आशीर्वाद लिया और फिर चार्ज संभाला।

हिमांशु अग्रवाल जालंधर के 65वें डीसी हैं। बचपन में ही उन्होंने ठाना था कि वह एक दिन डीसी बनेंगे। डीसी अग्रवाल ने कहा- मैं एक स्पोर्ट्स पर्सन हूं और जालंधर स्पोर्ट्स का हब है। मुझे बैडमिंटन खेलना अच्छा लगता है। इसलिए जालंधर में जितनी देर भी काम करने को मिलेगा। मैं दिल लगाकर लोगों की सेवा करूंगा।

डीसी ने चार्ज संभालते ही जिले के सभी प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मीटिंग की और सभी विभागों का पेंडेंसी को लेकर हाल जाना। अग्रवाल ने कहा-शहरवासियों को मतदान के लिए कोई परेशानी न हो, इसे लेकर अधिकारियों को सख्त आदेश दिए गए हैं। साथ ही लोगों से भी सलाह ले जा रही है, जिससे जिले का वोटिंग पर्सनटेज 70 प्रतिशत से ज्यादा किया जा सके।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

आज Punjab भर में बारिश की संभावना, 2 जिलों में अलर्ट जारी; मौसम की जानकारी

जालंधर , (PNL) : पंजाब के दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर में आज येलो अलर्ट जारी …

तंग गलियां और बंद दरवाजा बना काल! कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 की मौत, कई फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : बड़ी खबर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से है.तारापीठ होटल में …

जालंधर में एक्टिवा चोरी के शक में युवक पकड़ा:मारपीट कर गेट से बांधा, पीड़ित ने खुद को बेकसूर बताया; बोला- दवाई लेने आया था

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के कपूरथला रोड पर दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी करने …

वोटर ID नियम पर ट्रंप ने अमेरिकी सिस्टम को घेरा, कहा- भारत से सीखो

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था का जिक्र …

अमृतसर में नशा तस्करों पर शिकंजे की तैयारी:गांवों में VDC एक्टिव, SSP ने सदस्यों के साथ बैठक की; संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ अभियान को मजबूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!