Sunday , October 11 2026
Breaking News

किसान आंदोलन 2.0 : आंसू गैस के गोले छोड़े गए, रबर की गोलियां बरसाईं गईं…इन सबके बाद अब किसान नेता सरवन पंधेर ने किया बड़ा ऐलान, पढ़ें

नई दिल्ली, (PNL) : न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) समेत तमाम अन्य मुद्दों को लेकर दिल्ली कूच करने का प्रयास कर रहे किसानों को अलग-अलग बॉर्डर पर रोक कर रखा गया है. दरअसल, आज गुरुवार (15 फरवरी) को किसान नेताओं और केंद्र सरकार के बीच बातचीत होनी है. इस बात की जानकारी खुद किसान नेताओं ने दी है.

वहीं किसान मजदूर मोर्चा के संयोजक सरवन सिंह पंढेर ने कहा, “हम चाहते हैं कि पीएम मोदी खुद बात करें तो इन सभी समस्याओं का हल निकल आएगा. आज हमारी केंद्र सरकार के साथ बातचीत होनी है. हम चाहते हैं कि पीएम मोदी स्वंय इस मसले पर पहल करें.”

उन्होंने आगे कहा, “हमें एक संदेश मिला और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के बातचीत के आह्वान के आधार पर हमने आंदोलन में शामिल सभी लोगों से बात की और फैसला किया कि हम आज शांतिपूर्ण रहेंगे और जहां थे, वहां से आगे बढ़ने की कोशिश नहीं करेंगे. शाम 5 बजे एक बैठक बुलाई गई है और हम अपना शांतिपूर्ण विरोध जारी रखेंगे. तब तक हमारी ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी.”

भारतीय किसान यूनियन (एकता सिधुपुर) के अध्यक्ष जगजीत सिंह दल्लेवाल ने कहा कि किसान बातचीत के जरिए हल चाहते हैं और चंडीगढ़ में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पीयूष गोयल और नित्यानंद राय के साथ शाम बजे बैठक है.

आंसू गैस के गोले छोड़े, गोलियां बरसाई, फिर भी हम बातचीत को तैयार

सरवन सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा, “भले ही बुधवार को शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया गया लेकिन फिर भी आंसू गैस के गोले छोड़े गए, रबर की गोलियां बरसाईं गईं और ड्रोन का भी इस्तेमाल किया गया. ये सब पुलिस ने नहीं किया बल्कि अर्धसैनिक बलों ने किया. वही लोग हम पर हमला कर रहे थे. इसके बावजूद हम केंद्र सरकार से बात करने के लिए तैयार हैं.”

उन्होंने आगे कहा, “किसानों पर केंद्र सरकार बल का प्रयोग कर रही है. पूरे पॉजिटव मोड से हम लोग मीटिंग में जा रहे हैं. विश्वास है कि मीटिंग से हल निकलना चाहिए. यूपी और एमपी में किसान नेता की गिरफ्तार हो रही है. बीजेपी का वोटर भी किसान है. हम लोगों को एमएसपी पर कानून चाहिए. पुलिस हमारे ऊपर प्रहार कर रही है. अर्धसैनिक बल हमारे ऊपर प्रहार कर रहे हैं. हम लोगों को दिल्ली में शांतिपूर्वक प्रर्दशन की इजाजत दी जाए. किसानों की कर्जमाफी होनी चाहिए.”

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में 11 अक्टूबर को लगेगा रक्तदान कैंप, जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए आगे आएं लोग

जालंधर, (PNL) : जरूरतमंद मरीजों की मदद करने और रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक …

बस्ती दानिशमंदा की एंट्री पर बनेगा सतगुरु रविदास महाराज जी का भव्य गेट, स्वामी गुरुदीप गिरी जी महाराज तथा कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने किया उद्घाटन

जालंधर, (PNL) : श्री गुरु रविदास महाराज जी के चरणों में समर्पित बस्ती दानिशमंदा गेट …

अमृतसर में तस्करी के 2 नेटवर्क का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार; M-16 समेत 10 हथियार और 15 किलो अफीम बरामद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर रूरल पुलिस ने अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी के …

जालंधर नॉर्थ में कांग्रेस को लगा झटका, माइक खोसला के भाई राज और भतीजे देवन AAP में शामिल

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में कांग्रेस को आम आदमी पार्टी (AAP) ने …

लुधियाना में AAP पार्षद उषा कालिया का निधन:कैंसर का चल रहा था इलाज,अगले महीने थी बेटे की शादी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। लुधियाना के वार्ड …

जालंधर में प्राइवेट स्कूल पर परिजनों का आरोप:तीसरी कक्षा की छात्रा की तबीत बिगड़ी, परिवार ने स्कूल पर लगाए गंभीर

जालंधर , (PNL) : जालंधर के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षिका पर तीसरी कक्षा की छात्रा …

लुधियाना में ATM ठग को पब्लिक ने दबोचा:जूतों से की पिटाई, पर्स से मिले दर्जनों कार्ड; मोबाइल से बना रहा था PIN का वीडियो

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य …

धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर भड़के पंजाब के शाही इमाम:बोले- अपने घर पहुंचकर गीदड़ भभकियों दे रहे; बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर ने कहा था- हमें थैंक्यू बोलो

लुधियाना , (PNL) : बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ओर से कथा …

चंडीगढ़ से भागे लूटेरों का पलवल में एनकाउंटर:पुलिस ने 20KM तक दौड़ाया, 2 को गोली लगी; कारोबारी से गनपॉइंट पर कार लूटी थी

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के सेक्टर-46 में पुलिस बीट बॉक्स के सामने दुकानदार से गन …

परगट सिंह बोले- CM पद का मैं भी दावेदार:पंजाब कांग्रेस में इतने चेहरे कि हर कोई मुख्यमंत्री बन सकता; राहुल के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान परगट सिंह ने मुख्यमंत्री पद के लिए …

जालंधर में खुलेआम शराब पीने वालों पर एक्शन:10 राउंड अप, रेहड़ियों-ठेकों पर गिलास देकर पिलाई जा रही थी; चेकिंग में खुलासा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कमिश्नर सतिंदर सिंह की देखरेख में पुलिस प्रशासन लगातार आम …

कनाडा में पंजाबी की टारगेट किलिंग:रेंज रोवर में बैठे युवक को गोलियों से भूना, ब्रदर्स कीपर्स गैंग से जुड़ा था; पहले मिली थी धमकियां

 जालंधर , (PNL) : कनाडा में पंजाबी युवक की टारगेट किलिंग का मामला सामने आया है। …

सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाना और विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षा उपलब्ध करवाना मान सरकार की प्राथमिकता : वनीत धीर

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ के हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर ने स्कूल की ओर …

पंजाब DA बकाया केस मामले में हाईकोर्ट पेश हुए चीफ सैक्रेटेरी केएपी सिन्हा, पढ़ें क्या हुई सुनवाई

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) के बकाये मामले में …

बड़ी खबर : नाना पाटेकर की मौत मामले में बड़ा अपडेट, पुलिस ने दर्ज किया केस

मुंबई, (PNL) : बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर की मौत से जुड़ी खबर को लेकर बड़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!