Friday , October 2 2026
Breaking News

कमाल है! पंजाब में ड्रग इंस्पेक्टर के 24 बैंक खातों में मिले 6.69 करोड़ रुपए, डीजीपी बोले-ये सारी ड्रग मनी…

चंडीगढ़, (PNL) : पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने फाजिल्का में ड्रग इंस्पेक्टर शीशन मित्तल के पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 8 ठिकानों पर छापेमारी कर 24 बैंक खातों में जमा 6.69 करोड़ रुपए सीज किए हैं। ड्रग इंस्पेक्टर के ठिकानों से बड़ी मात्रा में नकदी और विदेशी करंसी भी मिली है।

इस संबंध में डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने बताया कि इंस्पेक्टर मित्तल का जेल में बंद नशा तस्करों से लिंक है। मित्तल ड्रग मनी से अपने रिश्तेदारों के नाम पर प्रॉपर्टी बना रहा था। कई बेनामी खातों में ड्रग मनी जमा करवाई गई। एसटीएफ ने बठिंडा, मौड़ मंडी, गिद्दड़बाहा, मोहाली, चंडीगढ़ और हरियाणा के फतेहाबाद समेत 8 जगहों पर रेड की।

ड्रग इंस्पेक्टर के 3 बैंक लॉकर जब्त किए गए हैं। एसटीएफ ने 9.31 लाख रुपए नकद, 260 ग्राम सोना और 515 दिरहाम बरामद किए। जीरकपुर में मित्तल के 2 करोड़ रुपए के फ्लैट, डबवाली में 40 लाख रुपए के प्लॉट समेत कई संपत्तियों का पता चला है।

मौड़ मंडी व बठिंडा स्थित घर में 10 घंटे तक सर्च…

एसटीएफ जालंधर के डीएसपी योगेश कुमार के नेतृत्व में एसटीएफ की टीम ने फाजिल्का के ड्रग इंस्पेक्टर शीशन मित्तल के ससुराल घर गिदड़बाहा में दबिश दी। टीम में करीब एक दर्जन अधिकारी व कर्मचारी थे। मित्तल के ससुर अमृतपाल बांसल पिंकी व अन्य पारिवारिक सदस्यों से करीब 4 घंटे तक पूछताछ की गई।

पूरा नेटवर्क तोड़ेंगे, जब्त करेंगे ड्रग मनी से खरीदी प्रॉपर्टी : एडीजीपी

आरोपी ड्रग इंस्पेक्टर विभाग से अनुमति लिए बिना विदेश आता-जाता रहा। इसके लिए उसने कभी एक्स इंडिया लीव नहीं ली थी। अब उसके विदेश दौरों के बारे में पुलिस जांच कर रही है। माना जा रहा है कि ड्रग मनी से विदेश यात्राएं कीं। एडीजीपी एसटीएफ नीलाभ किशोर ने बताया कि ड्रग मनी से खरीदी प्रॉपर्टी अटैच करवाकर पुलिस नशा तस्करों का पूरा नेटवर्क तोड़ेगी।

एक महीने से तैयारी कर रही थी पुलिस, वीडियोग्राफी करवाई

एसटीएफ अधिकारियों का मानना है कि आरोपी ड्रग तस्करों के साथ सिंथेटिक ड्रग रैकेट में शामिल था। एसटीएफ ने बुधवार देर रात तक रेड की प्लानिंग की और सुबह इसे अंतिम रूप दिया। बठिंडा, मोहाली, गिदड़बाहा, जीरकपुर ओर फतेहाबाद में रेड कर सबूत जुटाए गए। सारे ऑपरेशन की एसटीएफ ने वीडियोग्राफी भी करवाई है। एक महीने से एसटीएफ जांच में जुटी हुई थी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

सांसद अमृतपाल की पार्टी के रजिस्ट्रेशन पर विवाद:MLA अयाली बोले- चुनाव आयोग जानबूझकर रोक रहा; जरूरत पड़ी तो दिल्ली में देंगे धरना

लुधियाना , (PNL) : खालिस्तानी समर्थक सांसद अमृतपाल की पार्टी अकाली दल वारिस पंजाब दे के …

LPU चांसलर अशोक मित्तल बोले- पंजाब में डर लग रहा:यहां गैंगस्टरवाद, बिजनेसमैन डरा हुआ; चितकारा-लवली में हिंसा का सेम पैटर्न

जालंधर , (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के मालिक व चांसलर …

पंजाब CM को जापान जाने की नहीं मिली परमिशन:केंद्र ने सुरक्षा का हवाला दिया, एशियन गेम्स का हॉकी मैच देखने जाने वाले थे मान

मोहाली , (PNL) ; पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को एशियन खेलों में भारतीय पुरुष हॉकी …

अमृतसर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की कोशिश, 8 स्टूडेंट सस्पेंड:2025 बैच के सभी छात्र, CCTV जांच का हिस्सा; प्रबंधन ने 5 अक्टूबर को बुलाई मीटिंग

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के सरकारी मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में जूनियर एमबीबीएस छात्रों के …

पंजाब में आज महिलाओं के खातों में आएंगे ₹1000:तरनतारन में CM मान तीसरी किस्त करेंगे जारी, ₹9,300 करोड़ के बजट का प्रावधान

अमृतस​र , (PNL) : तरनतारन में पंजाब सरकार की ओर से आज ‘मुख्यमंत्री मावां धीयां सत्कार …

खन्ना में कपड़ों के शोरूम में आग, दो मंजिलें जलीं:लाखों का कपड़ा जला, फायर सेफ्टी इंतजाम नहीं; संकरी गली में फंसी फायर ब्रिगेड

लुधियाना , (PNL) : खन्ना के मुख्य बाजार में धोबियों वाली गली स्थित देव कलेक्शन कपड़ों …

राहुल की कॉल के बाद पंजाब अध्यक्ष वड़िंग का इस्तीफा:नए कांग्रेस प्रधान पर खींचतान शुरू, सिंगला फ्रंटरनर, चन्नी-रंधावा दिल्ली पहुंचे

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में चुनाव से पहले नए अध्यक्ष को लेकर खींचतान शुरू …

जालंधर में घर पर ईंट-पत्थरों से हमला:छत पर कुत्तों को लेकर गया था परिवार, पड़ोसी ने की गाली-गलौज; दरवाजा बंद कर बचाई जान

जालंधर , (PNL) : जालंधर के कांशी नगर इलाके में एक घर पर जानलेवा हमला कर …

‘बाप-बेटे ने मिलकर जालंधर नार्थ हलके को ‘नर्क’ बना दिया है’, वनीत धीर का अवतार हैनरी और बावा हैनरी पर बड़ा आरोप, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में विकास कार्यों को लेकर कांग्रेस की ओर …

बड़ी खबर : पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने की इस्तीफे की पेशकश, नए नाम का ऐलान जल्द

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब कांग्रेस से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। …

दुबई से तेलअवीव जा रही फ्लाइट डायवर्ट, पायलट ने भेजा हाइजैक का सिग्नल

न्यूज डेस्क, (PNL) : दुबई से तेल अवीव जा रहे फ्लाईदुबई के एक विमान में …

लुधियाना में ₹1.48 करोड़ के लेन-देन में धोखाधड़ी:50 कोरे कागजों पर साइन करवाए, 8000 गज का प्लॉट हड़पा; 6 पर FIR

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में ब्याज पर लिए 1 करोड़ 48 लाख के लेन-देन को …

चंडीगढ़ PGI में स्वाइन फ्लू के 170 केस:H3N2 और इन्फ्लूएंजा-B के मरीज, इनमें 36 बच्चे; सबसे ज्यादा 68 संक्रमित पंजाब से

चंडीगढ़ , (PNL) : बदलते मौसम के बीच चंडीगढ़ PGI में स्वाइन फ्लू, H3N2 और इन्फ्लूएंजा-B …

पंजाब कांग्रेस में 48 घंटे में बड़े बदलाव के आसार:प्रधान राजा वड़िंग को बदला जा सकता है, पायलट की रिपोर्ट पर फैसला लेगा हाईकमान

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में अगले 48 घंटे के बीच बड़ा बदलाव हो सकता …

अमृतसर में ड्रग्स-हथियार तस्करी का भंडाफोड़:5 आरोपी गिरफ्तार, 13 पिस्तौल और 3.267 किलो हेरोइन बरामद; 22 कारतूस भी मिले

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!