Wednesday , November 11 2026
Breaking News

कबूतरों को दाना डाल रहे व्यक्ति पर चली गोली:जगराओं में हत्या की योजना, निशाना चूका; आरोपी को पड़ोसी के घर आने से रोका था

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना जिले के जगराओं स्थित गांव कमालपुरा में छत पर कबूतरों को दाना डाल रहे युवक पर पड़ोसी महिला के दोस्त ने गोली चला दी। हालांकि, शिकायतकर्ता दमनप्रीत सिंह के किनारे हट जाने से गोली उसे नहीं लगी और आगे निकल गई।दमनप्रीत सिंह की शिकायत पर जगराओं पुलिस ने बरमी निवासी गुरप्रीत सिंह के खिलाफ FIR दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लाइसेंसी रिवॉल्वर, 5 कारतूस और एक खाली खोल बरामद किया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ की जाएगी। शिकायतकर्ता दमनप्रीत सिंह ने पुलिस को बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। उसके चाचा से एक महिला ने मकान खरीदा था। बाद में वह अपने बच्चे के साथ कमालपुरा में उनके पड़ोस में रहने लगी। आरोपी गुरप्रीत सिंह अक्सर महिला के घर आता-जाता था। इस पर दमनप्रीत और उसके परिवार ने उसे वहां आने से रोक दिया था। दमनप्रीत ने बताया कि आरोपी के बार-बार पड़ोसी महिला के घर आने-जाने को लेकर दोनों पक्षों में रंजिश चल रही थी। घटना के दिन वह अपने घर की छत पर कबूतरों को दाना डाल रहा था। इसी दौरान गुरप्रीत सिंह पड़ोसी के घर की छत पर पहुंचा और रिवॉल्वर निकालकर उस पर गोली चलाने की कोशिश की।

दमनप्रीत के अनुसार, उसने अपनी जान बचाने के लिए गुरप्रीत को धक्का दिया, जिससे वह सीढ़ियों से गिरने लगा। इसी दौरान आरोपी ने रिवॉल्वर से गोली चला दी। दमनप्रीत ने समय रहते एक तरफ हटकर अपनी जान बचाई। घटना को पड़ोसी तेजिंदरपाल सिंह ने अपनी आंखों से देखा। शिकायतकर्ता के मुताबिक, गोली चलाने के बाद आरोपी रिवॉल्वर लेकर संदीप कौर के घर में चला गया। इसके बाद उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। थाना हठूर के एएसआई सुल्खन सिंह ने बताया कि आरोपी को पहले भी महिला के घर आने से रोका गया था। पुलिस के अनुसार, इसी रंजिश के चलते गुरप्रीत सिंह ने दमनप्रीत पर गोली चलाने की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। पुलिस आगे की जांच कर रही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पराली जलाने के मामलों में 95% की कमी…अमन अरोड़ा का BJP पर पलटवार

चंडीगढ़ , (PNL) : आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री अमन …

संगरूर में यात्रियों से भरी पीआरटीसी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 2 महिलाओं सहित 3 लोगों की मौत हो गई और 26 लोग घायल हो गए

संगरूर , (PNL) : बुधवार तड़के संगरूर में एक ओवरब्रिज से टकराने के बाद चंडीगढ़ जा …

पंजाब में बड़े स्तर पर प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला, 130 IAS/PCS अफसर बदले, देखें लिस्ट

पट्टी से AAP विधायक लालजीत सिंह भुल्लर ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया, समर्थकों को धन्यवाद देते हुए एक पोस्ट साझा की

अमृतसर , (PNL) : पट्टी से आम आदमी पार्टी (आप) के मौजूदा विधायक और पंजाब …

लुधियाना में तीन मंजिला होजरी फैक्ट्री में भीषण आग लग गई, दमकल कर्मियों की 22 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

लुधियाना ,(PNL): लुधियाना में एक तीन मंजिला होजरी फैक्ट्री में आग लग गई। देखते ही …

कांग्रेस ने पंजाब 2027 चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है, परगट सिंह ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया

जालंधर , (PNL) : Punjab में 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीति गरमा रही है। …

Amritsar में BSF का बड़ा अभियान, 5 किलो 152 ग्राम हेरोइन, एक ड्रोन और 100 जिंदा कारतूस बरामद

 अमृतसर , (PNL) : अमृतसर  ग्रामीण क्षेत्र में दो अलग-अलग चौकियों पर बीएसएफ द्वारा चलाए …

Kapurthala 9 महीने पहले हुई थी शादी, 4 बहनों में इकलौता भाई था मनी… दिवाली पर हत्या; बुझ गया चिराग

कपूरथला , (PNL) :  कपूरथला के महताबगढ़ मोहल्ले में दिवाली की शाम उस समय सनसनी …

पंजाब BJP प्रधान केवल सिंह ढिल्लों लुधियाना नॉर्थ से लड़ सकते हैं चुनाव, पार्टी के सर्वे में सीट को बताया सुरक्षित

लुधियाना, (PNL): पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अभी …

दिवाली की रात अमृतसर में चलीं गोलि/यां, युवक की मौ/त; पंजाब पुलिस का ASI भी घायल

अमृतसर, (PNL) : अमृतसर में दिवाली की रात दो गुटों के बीच हुआ विवाद खूनी …

‘वारिस पंजाब दे’ के मुखी सांसद अमृतपाल सिंह को लगा बड़ा सदमा, घर में छाया मातम, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : वारिस पंजाब दे के मुखी एवं पंजाब के खडूर साहिब से …

दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं : जालंधर के निज़ातम नगर में आ/ग लगने से बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौ/त; पालतू जानवर ने भी तोड़ा दम

जालंधर, (PNL): जालंधर के निज़ातम नगर में दिवाली की रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। …

दिवाली पर आज इतने बजे करें लक्ष्मी पूजन, एक क्लिक में जानें शुभ समय

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब-चंडीगढ़ में दिवाली धूमधाम से मनाई जा रही है। दिवाली की रात लक्ष्मी …

जालंधर के अर्बन एस्टेट फेज-2 मार्केट में पटाखों के स्टॉल पर लगी भीषण आग, लगातार होते रहे धमाके

जालंधर, (PNL) : अर्बन एस्टेट फेज-2 की मार्केट में शनिवार देर रात उस समय हड़कंप …

लुधियाना में आग से 9 दुकानें जलकर राख:पटाखा गिरने से भड़की चिंगारी; कई किलोमीटर तक फैला धुएं का गुबार

लुधियाना, (PNL) : लुधियाना के ढंडारी खुर्द स्थित सब्जी मंडी में देर रात भीषण आग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!