Friday , October 16 2026
Breaking News

कनाडा में गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी:पावन स्वरूप को कार की डिक्की में रखा, पास पड़े थे जूते-चप्पल; सिख संगत भड़की

जालंधर , (PNL) : कनाडा के सरी में श्री गुरु ग्रंथ साहिब के स्वरूप की बेअदबी की गई। जानकारी के मुताबिक कुछ समय पहले भारत से कनाडा 225 पावन स्वरूप गुरु सिंह सभा सरी वालों के जरिए भेजे गए थे। यहां पर ये पावन स्वरूप अलग-अलग गुरुद्वारों में विराजमान किए जाने थे।एक पावन स्वरूप सरी के गुरुद्वारा सिंह सभा के यहां से टोरंटो के लिए भेजा जाना था। इसे गाड़ी की डिक्की में रख दिया गया। जिस गाड़ी का इस्तेमाल किया, उसकी डिक्की में जूतें-चप्प्लें भी थीं। इसके साथ ही न तो पांच प्यारों को बुलाया गया और न ही पावन स्वरूप पर चंदोआ साहिब ओढ़ाया गया।सिख संगत ने मांग की कि गुरु साहिब की बेअदबी के लिए गुरुद्वारा की मैनेजमेंट कमेटी के खिलाफ एसजीपीसी को एक्शन लेना चाहिए और पूरे मामले की जांच करवाई जानी चाहिए।। घटना के विरोध में सिख संगत ने सड़क पर प्रदर्शन किया। मामला सरी के 132 स्ट्रीट स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा से जुड़ा है। इसको लेकर यहां 3 दिन से संगत धरना दे रही है।

पावन स्वरूप को टोरंटो भेजा जा रहा था 21 सितंबर को कनाडा के सरी स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा से श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन स्वरूप को टोरंटो भेजा जा रहा था। इस दौरान पावन स्वरूप को गाड़ी की डिक्की में रखा जा रहा था, तभी सिख संगत मौके पर पहुंच गई।मौके पर पहुंची संगत ने देखा तो जताया विरोध सरी में रहने वाले सरबत ढिल्लों ने कहा कि गुरुद्वारा प्रबंधकों द्वारा पावन स्वरूप को मर्यादा के अनुसार ले जाने के बजाय कार की डिग्गी में बंद किया जा रहा था। मौके पर पहुंचे जत्थे के निहंगों और संगत ने जब इसका कड़ा विरोध किया और गाड़ी की जांच की, तो हालात देखकर सभी हैरान रह गए।सरबत ने कहा कि कार के अंदर जूते-चप्पल और अन्य सामान बिखरा था और बिना किसी मर्यादा के गुरु साहिब का आसन नीचे ही लगाया गया था। न तो सिर पर चंवर साहिब या चंदोआ साहिब की व्यवस्था थी और न ही गुरु साहिब की अगवानी के लिए पांच प्यारे मौजूद थे।मर्यादा न मानने वालों को गुरु घर से बाहर करने की मां संगत ने मांग की है कि अगर प्रबंधकों में थोड़ी सा भी श्रद्धाभाव होता तो वे गुरु साहिब को इस तरह गाड़ी की डिग्गी में बंद करने के बजाय एक सुंदर पालकी साहिब सजाते और पांच प्यारों की अगुवाई व मर्यादा के साथ रवाना करते। गुरु ग्रंथ साहिब जी का इस तरह निरादर करना शर्मनाक और असहनीय है। ऐसे लोगों को गुरु घर की सेवा से तुरंत अलग किया जाना चाहिए।

निहंग का विरोध-प्रिंटिंग प्रैस में भी सिख रहत मर्यादा वाली लेबर नहीं इंस्टाग्राम पर श्री अकाल तख्त साहिब के नाम से पेज चला रहे ज्ञानी तेजबीर सिंह ने आरोप लगाया कि SGPC के कई सदस्य और जिम्मेदार लोग स्वयं ‘बजर कुरहितों’ (मर्यादा के बड़े उल्लंघनों) में लिप्त होकर पूरी दुनिया के सामने बेनकाब हो रहे हैं और पंथ को नुकसान पहुंचा रहे हैं। श्री रामसर साहिब स्थित प्रेस में गैर-सिख या दिहाड़ीदार कर्मचारियों को छपाई के काम में लगाया गया है। श्री गोइंदवाल साहिब में पावन स्वरूपों को लगातार अगन भेंट करने की प्रक्रियाओं पर भी सवाल उठाते हुए कहा गया है कि यह प्रशासनिक नाकामियों का ही नतीजा है।गुरुद्वारा सिंह सभा कमेटी को संगत से माफी मांगनी चाहिए उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा है कि सरी के गुरुद्वारा सिंह सभा को ही अपनी इन गलतियों पर तुरंत विचार करना चाहिए और संगत से माफी मांगनी चाहिए। यदि भविष्य में गुरु ग्रंथ साहिब जी की मर्यादा और सत्कार के प्रति ऐसी लापरवाही बरती गई, तो पंथ इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेगा।ज्ञानी तेजबीर सिंह ने ‘पाप कमावदे तेरा कोई न बेली राम’ की तुक का हवाला देते हुए प्रबंधकों को सचेत किया गया है कि वे समय रहते सम्भल जाएं और मर्यादा के अनुसार ही अपनी सेवाएं निभाएं, ताकि गुरु साहिब उन्हें सद्बुद्धि दे सकें।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

शराब तस्करी मामले में पुलिस की कहानी पड़ी कमजोर:मोहाली कोर्ट से 5 साल पुराने केस में आरोपी बरी, ड्राइवर-कार की पहचान नहीं

मोहाली , (PNL) : मोहाली कोर्ट ने 5 साल पुराने शराब तस्करी और लापरवाही से गाड़ी …

जालंधर बस्ती एरिया में नशे पर जागे मंत्री:वार्ड-43 में मोहिंदर भगत की बैठक, चुनाव पास आते ड्रग्स पर बात; बोले-वार्ड स्तर पर कमेटियां बनाओ

जालंधर , (PNL) : जालंधर के बस्ती एरिया में पिछले साढ़े 4 साल से नशा …

अमृतसर एयरपोर्ट पर 16 लोग हिरासत में लिए:सभी की टिकट फर्जी निकली, UAE जाने की तैयारी में थे; एजेंट के खिलाफ FIR

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर एयरपोर्ट पर शारजाह जाने वाली फ्लाइट से सफर करने पहुंचे 16 …

पंजाब से गिरफ्तार मनजीत बेदी अमेरिका को सौंपा:US अटॉर्नी ने जताया आभार; SNAP घोटाले में था वांटेड; भागकर आया था जालंधर

जालंधर , (PNL) :  अमेरिका के 6,00,000 डॉलर (लगभग ₹5.6 करोड़) के सप्लीमेंटल न्यूट्रिशन असिस्टेंस …

जालंधर सांसद चन्नी ने शुरू किया ‘मिशन चिट्टा सोना’:रात को टिप्पर में बैठकर खनन साइट पर पहुंचे, बोले- केजरीवाल और मान ने रेत लूटा

जालंधर , (PNL) : जालंधर से सांसद चरणजीत चन्नी ने अवैध खनन को लेकर नया अभियान …

जालंधर में घर में घुसी बेकाबू स्कूल बस:टक्कर से गेट टूटा, दीवारों में दरारें आईं; 10 बच्चों में से एक को चोट लगी

जालंधर , (PNL) : जालंधर के सोढल इंडस्ट्री एरिया इलाके में शुक्रवार सुबह एक स्कूल बस …

खन्ना में किसान के घर पुलिस की रेड:तूड़ी वाले कमरे में छिपा रखा था सामान, 75 लीटर लाहन बरामद; आरोपी गिरफ्तार

 लुधियाना , (PNL) : खन्ना पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए …

जालंधर कैंट में AAP का हलका इंचार्ज बदला:राजविंदर थियाड़ा की जगह दीपक बाली को लगाया; परगट सिंह के खिलाफ लड़ सकते चुनाव

जालंधर , (PNL) : आम आदमी पार्टी ने जालंधर कैंट के हलका इंचार्ज को बदल दिया …

परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड : मानसा में तनावपूर्ण माहौल, न्याय समिति ने बैठक करने से इनकार किया

मानसा , (PNL) : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर मानसा में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ …

पंजाब बंद का असर, बाजार सुनसान; गुरु नानक मिशन चौक पर भारी पुलिस बल तैनात

जालंधर  , (PNL) : नशा-विरोधी कार्यकर्ता परविंदर जोटा की हत्या के विरोध में आज, 15 अक्टूबर …

अमृतसर में स्कॉर्पियो सवार युवक पर फायरिंग:कमर में लगी गोली, 25-30 राउंड चलाए; खुद गाड़ी चलाकर पहुंचा घर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के झंडेर में स्कॉर्पियो सवार युवक पर हमला कर फायरिंग की …

Chandigarh के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:ईमेल में खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे, CM मान और DGP कार्यालय का जिक्र

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के 3 सरकारी स्कूलों को ईमेल भेजकर बम धमाके की धमकी …

लुधियाना में प्रदर्शन के दौरान युवक की मौत:CM मान का बैनर उतारते समय करंट लगा, तार से टकराई लोहे की रॉड; नीचे गिरा

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के जमालपुर में चंडीगढ़ रोड पर धरना-प्रदर्शन के दौरान करंट लगने …

अमृतसर में कपड़ा व्यापारी पर फायरिंग:टांग में लगी गोली, दुकान खुली थी, तभी पहुंचे 2 हमलावर; बैग छीनने की कोशिश की

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में बाइक सवार दो युवकों ने कपड़ा व्यापारी पर गोली चला …

Jalandhar में कांग्रेस भवन की दुकानों पर कार्रवाई का खतरा:पार्टी ने जुर्माना भरने का प्रस्ताव दिया, राजिंदर बेरी बोले- जरूरत पड़ने पर हाईकोर्ट जाएंगे

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कांग्रेस भवन की दुकानों को गिराने का मामला एक बार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!