Friday , October 16 2026
Breaking News

जालंधर में महिला-नवजात की मौत:डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप, अस्पताल के बाहर हंगामा; परिजन बोले- पहले स्वस्थ बताया, फिर चुपचाप दूसरी जगह भेजा

जालंधर , (PNL) : जालंधर कैंट स्थित प्रकृति अस्पताल में डॉक्टरों की लापरवाही के कारण एक गर्भवती महिला और उसके नवजात शिशु की गुरुवार को मौत हो गई। शादी के 9 साल बाद परिवार में खुशी आने वाली थी। परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने अस्पताल के बाहर भारी हंगामा किया और पुलिस प्रशासन से अस्पताल को सील करने की मांग की।परिजनों के अनुसार, वे महिला को शाम के समय सामान्य डिलीवरी के लिए अस्पताल लेकर आए थे। डॉक्टरों ने मरीज को स्वस्थ बताते हुए सभी टेस्ट सही होने की बात कही थी। हालांकि, कुछ ही देर बाद परिजनों को बिना कोई जानकारी दिए मरीज को गुपचुप तरीके से एम्बुलेंस में डालकर दूसरे निजी अस्पताल (जोल अस्पताल) भेज दिया गया।

दूसरे अस्पताल में मृत घोषित करने पर हुआ खुलासा जब परिजन एम्बुलेंस के पीछे-पीछे दूसरे अस्पताल पहुंचे, तो वहां के डॉक्टरों ने बताया कि महिला और उसके बच्चे की पहले ही मौत हो चुकी है। परिजनों का आरोप है कि प्रकृति अस्पताल के स्टाफ ने अपनी गलती और लापरवाही को छिपाने के लिए मृत शरीर को ही दूसरे अस्पताल में ट्रांसफर कर दिया था, ताकि वे जिम्मेदारी से बच सकें।डॉक्टरों-कर्मचारियों के चेहरे पर कोई पछतावा नहीं पीड़ित परिवार ने बताया कि घटना के बाद जब उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से सवाल-जवाब किए, तो डॉक्टरों और कर्मचारियों के चेहरे पर कोई पछतावा नहीं था। उल्टा परिजनों को उनके 35,000 रुपए वापस करने की बात कही गई। इस गैर-जिम्मेदाराना और संवेदनहीन रवैये से परिजनों का गुस्सा और भड़क गया।

पुलिस ने दर्ज की शिकायत, इंसाफ की मांग घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय थाना पुलिस और SHO मौके पर पहुंचे। पुलिस ने अस्पताल का रिकॉर्ड और रजिस्टर अपने कब्जे में ले लिया है और परिजनों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। परिजनों का कहना है कि जब तक आरोपी डॉक्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होती और अस्पताल सील नहीं किया जाता, तब तक वे अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। वहीं, इस मामले में अस्पताल प्रशासन से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने बात नहीं की।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

शराब तस्करी मामले में पुलिस की कहानी पड़ी कमजोर:मोहाली कोर्ट से 5 साल पुराने केस में आरोपी बरी, ड्राइवर-कार की पहचान नहीं

मोहाली , (PNL) : मोहाली कोर्ट ने 5 साल पुराने शराब तस्करी और लापरवाही से गाड़ी …

जालंधर बस्ती एरिया में नशे पर जागे मंत्री:वार्ड-43 में मोहिंदर भगत की बैठक, चुनाव पास आते ड्रग्स पर बात; बोले-वार्ड स्तर पर कमेटियां बनाओ

जालंधर , (PNL) : जालंधर के बस्ती एरिया में पिछले साढ़े 4 साल से नशा …

अमृतसर एयरपोर्ट पर 16 लोग हिरासत में लिए:सभी की टिकट फर्जी निकली, UAE जाने की तैयारी में थे; एजेंट के खिलाफ FIR

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर एयरपोर्ट पर शारजाह जाने वाली फ्लाइट से सफर करने पहुंचे 16 …

पंजाब से गिरफ्तार मनजीत बेदी अमेरिका को सौंपा:US अटॉर्नी ने जताया आभार; SNAP घोटाले में था वांटेड; भागकर आया था जालंधर

जालंधर , (PNL) :  अमेरिका के 6,00,000 डॉलर (लगभग ₹5.6 करोड़) के सप्लीमेंटल न्यूट्रिशन असिस्टेंस …

जालंधर सांसद चन्नी ने शुरू किया ‘मिशन चिट्टा सोना’:रात को टिप्पर में बैठकर खनन साइट पर पहुंचे, बोले- केजरीवाल और मान ने रेत लूटा

जालंधर , (PNL) : जालंधर से सांसद चरणजीत चन्नी ने अवैध खनन को लेकर नया अभियान …

जालंधर में घर में घुसी बेकाबू स्कूल बस:टक्कर से गेट टूटा, दीवारों में दरारें आईं; 10 बच्चों में से एक को चोट लगी

जालंधर , (PNL) : जालंधर के सोढल इंडस्ट्री एरिया इलाके में शुक्रवार सुबह एक स्कूल बस …

खन्ना में किसान के घर पुलिस की रेड:तूड़ी वाले कमरे में छिपा रखा था सामान, 75 लीटर लाहन बरामद; आरोपी गिरफ्तार

 लुधियाना , (PNL) : खन्ना पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए …

जालंधर कैंट में AAP का हलका इंचार्ज बदला:राजविंदर थियाड़ा की जगह दीपक बाली को लगाया; परगट सिंह के खिलाफ लड़ सकते चुनाव

जालंधर , (PNL) : आम आदमी पार्टी ने जालंधर कैंट के हलका इंचार्ज को बदल दिया …

परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड : मानसा में तनावपूर्ण माहौल, न्याय समिति ने बैठक करने से इनकार किया

मानसा , (PNL) : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर मानसा में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ …

पंजाब बंद का असर, बाजार सुनसान; गुरु नानक मिशन चौक पर भारी पुलिस बल तैनात

जालंधर  , (PNL) : नशा-विरोधी कार्यकर्ता परविंदर जोटा की हत्या के विरोध में आज, 15 अक्टूबर …

अमृतसर में स्कॉर्पियो सवार युवक पर फायरिंग:कमर में लगी गोली, 25-30 राउंड चलाए; खुद गाड़ी चलाकर पहुंचा घर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के झंडेर में स्कॉर्पियो सवार युवक पर हमला कर फायरिंग की …

Chandigarh के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:ईमेल में खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे, CM मान और DGP कार्यालय का जिक्र

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के 3 सरकारी स्कूलों को ईमेल भेजकर बम धमाके की धमकी …

लुधियाना में प्रदर्शन के दौरान युवक की मौत:CM मान का बैनर उतारते समय करंट लगा, तार से टकराई लोहे की रॉड; नीचे गिरा

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के जमालपुर में चंडीगढ़ रोड पर धरना-प्रदर्शन के दौरान करंट लगने …

अमृतसर में कपड़ा व्यापारी पर फायरिंग:टांग में लगी गोली, दुकान खुली थी, तभी पहुंचे 2 हमलावर; बैग छीनने की कोशिश की

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में बाइक सवार दो युवकों ने कपड़ा व्यापारी पर गोली चला …

Jalandhar में कांग्रेस भवन की दुकानों पर कार्रवाई का खतरा:पार्टी ने जुर्माना भरने का प्रस्ताव दिया, राजिंदर बेरी बोले- जरूरत पड़ने पर हाईकोर्ट जाएंगे

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कांग्रेस भवन की दुकानों को गिराने का मामला एक बार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!