Friday , September 11 2026
Breaking News

कनाडा के ब्रैम्पटन में गोल्डी बराड़ और लक्की पटियाल ने व्यापारी के घर पर की फायरिंग, पढ़ें

ब्रैम्पटन, (PNL) : कनाडा में भारतीय-कनाडाई जबरन वसूली गिरोह एक्टिव होने लगे हैं। बीते दिनों कनाडा के ब्रैम्पटन शहर में एक व्यवसायी के घर के बाहर फायरिंग हुई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उक्त फायरिंग से जुड़ी एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल की गई है। कनाडा में एक्टिव गैंग्स का दावा है कि इस वीडियो में फायरिंग करने वाला भारतीय गैंगस्टर है।

कनाडा के एक सीनियर जर्नलिस्ट ने जानकारी सांझा की कि वीडियो में फायरिंग करने के बाद सबसे पहला दावा गोल्डी बराड़ की तरफ से किया गया। लेकिन उसी समय एक और दावा सामने आया, जिसमें गोल्डी बराड़ के प्रतिद्वंदी गिरोह लक्की पटियाल ने भी इस फायरिंग की घटना को अंजाम देने का दावा किया गया है। घटना तीन दिन पुरानी बताई जा रही है। वहीं पुलिस ने इस मामले में जांच को शुरू कर दिया है।

गोल्डी बराड़ पंजाब पुलिस के रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर का बेटा है। वह भाई के कत्ल के बाद गैंगस्टर बन गया। अब वह चेहरे बदल-बदलकर क्राइम करवाता रहता है। गोल्डी बराड़ पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब का रहने वाला है। साल 1994 में जन्म हुआ, माता पिता ने नाम रखा सतविंदर सिंह। पिता पुलिस में सब इंस्पेक्टर थे। बेटे को भी पढ़ा लिखा कर काबिल बनना चाहते थे, लेकिन सतविंदर उर्फ गोल्डी ने तो अपनी अलग ही राह चुन ली थी।

गोल्डी बराड़ के चचेरे भाई गुरलाल बराड़ की चंडीगढ़ में हत्या हो गई। गुरलाल को इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित एक क्लब के बाहर 11 अक्टूबर 2020 की रात गोली मारी गई। वह पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) का छात्र नेता था।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में बाइक सवार युवक को बस ने कुचला:बहन को स्कूल छोड़ने गया था, दो बसों के ओवरटेक में हादसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर के आदमपुर में आज बहन को स्कूल छोड़ने गया भाई बस …

जालंधर में हाई स्पीड ट्राले ने कैंटर को मारी टक्कर:दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, प्रदूषण चेक करवा रहा था ड्राइवर; महज 8 मिनट में पहुंची SSF

जालंधर  , (PNL) : जालंधर में गाड़ी का प्रदूषण चेक करवा रहे एक कैंटर को पीछे …

अमृतसर में ओवरलोड ऑटो में खतरनाक सफर:दरवाजे पर लटका दिखा बच्चा, ड्राइवर बोला- बड़ी गाड़ी खराब थी; CP से कार्रवाई की मांग

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में स्कूल जाने वाले बच्चों से भरे ओवरलोड ऑटो का वीडियो …

जालंधर में हथियार लेकर घर में घुसे हमलावर:जान बचाने के लिए बाथरूम में छिपा युवक, कब्जे और दरवाजे की लकड़ी टूटी

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर तोड़फोड़ की और …

डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा का अपमान, Jalandhar-Hoshiarpur बंद:जाम में एंबुलेंस फंसी, खुले बाजार बंद कराए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में जूतों की माला से संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!