Sunday , November 1 2026
Breaking News

ईरान ने होर्मुज में UAE के जहाजों पर दागे मिसाइल, भारतीय नाविक की मौत, 8 घायल

न्यूज डेस्क, (PNL) : ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट में सोमवार रात संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के दो तेल टैंकरों को निशाना बनाया. ईरानी क्रूज मिसाइल हमले में एक भारतीय नाविक की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य चालक दल के सदस्य घायल हो गए हैं. घायलों में चार की हालत गंभीर बताई जा रही है. यूएई के रक्षा मंत्रालय ने इस हमले की पुष्टि की है. UAE के रक्षा मंत्रालय ने एक्स पर किए एक पोस्ट में बताया है कि ओमान की समुद्री सीमा के अंदर, होर्मुज स्ट्रेट के दक्षिणी शिपिंग लेन से गुजरते समय ‘मोम्बासा’ और ‘अल बहिया’ नाम के टैंकरों को ईरान की दो क्रूज मिसाइलों से निशाना बनाया गया.

मंत्रालय ने पुष्टि की कि इस हमले में ‘मोम्बासा’ टैंकर पर सवार एक भारतीय क्रू सदस्य की मौत हो गई और 8 अन्य लोग घायल हो गए, जिनमें छह भारतीय और दो यूक्रेनी नागरिक शामिल हैं. आग लगने के कारण दोनों जहाजों को नुकसान पहुंचा, लेकिन आग पर काबू पा लिया गया है. UAE ने इस हमले की निंदा करते हुए इसे अंतरराष्ट्रीय कानून का गंभीर उल्लंघन बताया और जवाबी कार्रवाई करने का अपना अधिकार सुरक्षित रखा.

वहीं UAE के विदेश मंत्रालय (MoFA) ने होर्मुज में ओमान की समुद्री सीमा के भीतर, दो क्रूज मिसाइलों से ‘मोम्बासा’ और ‘अल बहिया’ नाम के तेल टैंकरों पर ईरान के हमले की कड़े से कड़े शब्दों में निंदा की है.इस हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत पर MoFA ने भारत सरकार और वहां के लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की. मंत्रालय ने इस बात पर जोर दिया कि यह हमला UN सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव 2817 का खुला उल्लंघन है और सभी तरह की शत्रुतापूर्ण गतिविधियों को तुरंत रोकने और होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह से फिर से खोलने की मांग की.

UAE ने कहा कि क्षेत्रीय सुरक्षा की रक्षा करने और वैश्विक अर्थव्यवस्था और व्यापार की स्थिरता बनाए रखने के लिए ईरान को इन बिना उकसावे वाले हमलों को रोकना होगा, सभी तरह की शत्रुता को तुरंत खत्म करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध होना होगा और होर्मुज स्ट्रेट को बिना किसी शर्त के पूरी तरह से फिर से खोलना होगा. यह घटनाक्रम तब हुआ है जब इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) द्वारा होर्मुज़ स्ट्रेट को बंद करने के बाद अमेरिका और ईरान के बीच फिर से तनाव बढ़ गया है, जिसके जवाब में अमेरिका ने ईरान में 140 जगहों पर जवाबी हमले किए.

साथ ही, अमेरिका ने घोषणा की कि वह आज शाम से ईरानी बंदरगाहों पर आने-जाने वाले समुद्री यातायात की नाकेबंदी फिर से शुरू करेगा. इससे पहले, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि होर्मुज स्ट्रेट में नौसैनिक नाकेबंदी खास तौर पर ईरान को निशाना बनाएगी, जबकि अन्य देशों के जहाजों को इस रणनीतिक जलमार्ग से गुजरने की अनुमति होगी. एक एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर हस्ताक्षर करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि नाकेबंदी सिर्फ ईरान और तेहरान के साथ व्यापार करने वालों पर लागू होगी.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

भगवंत मान और मोहिंदर भगत की कार्यशैली से प्रभावित होकर बस्ती दानिशमंदा के सैकड़ों परिवार आम आदमी पार्टी में शामिल

जालंधर, (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान एवं कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत की जनहितैषी …

‘भाभी चुम्मेवाली’ के पति-बेटी की पिटाई का मामला:लुधियाना में लड़की ने चाचा-चाची और चचेरे भाई पर कराई FIR, बोलीं-मुझे थप्पड़ मारे, बाल खीचें

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रंजीत कौर उर्फ भाभी चुम्मेवाली के पति …

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले 3 वनडे में भी दिखेगा आकिब नबी का एक्शन, प्रसिद्ध कृष्णा की ली जगह

 स्पोर्ट्स , (PNL) : आकिब नबी, न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी 2 वनडे में तो टीम इंडिया …

जालंधर के करतारपुर में नशा तस्करों का तांडव:कारपेंटर से 15 हजार लूटे, पुलिस शिकायत पर घर पर बरसाए पत्थर, चाचा की तोड़ी बांह

जालंधर , (PNL) : जालंधर के करतारपुर में नशा तस्करों युवकों ने कारपेंटर (बढ़ई) युवक को …

संत निरंजन दास के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट का आरोप:जालंधर में थाने के बाहर प्रदर्शन, पुलिस बोली- अभी तक नहीं मिले ठोस सबूत

जालंधर , (PNL) : जालंधर में डेरा सचखंड बल्लां से जुड़े मामले में बीती रात आदमपुर …

गृह मंत्री अमित शाह आज शाम चंडीगढ़ पहुंचेंगे:कल 258 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन-शिलान्यास; ट्रैफिक रूट बदले

 चंडीगढ़ , (PNL) : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार शाम चंडीगढ़ पहुंचेंगे। उनके दौरे को …

अमृतसर में ट्रक ने 2 साल की बच्ची को कुचला:मां के साथ स्कूटी पर जा रही थी, बैक करते वक्त मारी टक्कर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 2 साल की बच्ची की …

अमृतसर एयरपोर्ट पर 1 नवंबर से डिजीयात्रा का लाइव ट्रायल:ई-चिप पासपोर्ट धारकों को मिलेगी फेस स्कैन एंट्री, बार-बार नहीं दिखाने होंगे दस्तावेज

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में स्थित श्री गुरु राम दास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर …

पंजाबियों को ना सिखाओ… Diljit Dosanjh ने दिल्ली कॉन्सर्ट में कहा, अभिजीत दिपके भी थे शो का हिस्सा

न्यूज डेस्क, (PNL) : दिग्गज पंजाबी सिंगर और इंटरनेशनल स्टार दिलजीत दोसांझ का 30 अक्टूबर 2026 …

जालंधर में टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग:1300 कुर्सियां समेत सामान जला, 20 लाख का नुकसान; मालिक ने जताई रंजिश की आशंका

जालंधर , (PNL) : जालंधर जिले में शाहकोट के नजदीकी गांव नंगल अंबियां में बीती रात …

Lovely Professional University कैंपस में रेप की खबर महज अफवाह…’, SIT जांच में नहीं मिला कोई सबूत, दाखिल होगी क्लोजर रिपोर्ट

 जालंधर , (PNL) : लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) कैम्पस में 26 सितंबर को हुए भारी बवाल …

पंजाब विधानसभा चुनाव : AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, धूरी से लड़ेंगे सीएम भगवंत मान, देखें लिस्ट

 

भारत की टी-20 में न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे बड़ी हार, 260 चेज कर रही टीम 87 रन से हारी

स्पोर्ट्स डेस, (PNL) : टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ 87 रन की हार झेलनी …

लुधियाना में AAP नेता के पटाखा गोदाम में भीषण आग, हादसे में चाचा के जवान बेटे की मौत, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : पंजाब के लुधियाना में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (AAP) नेता गोल्डी …

बिग ब्रेकिंग : उत्तराखंड में बड़ा हादसा! जोशीमठ-बद्रीनाथ के बीच हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार

बद्रीनाथ, (PNL) : उत्तराखंड के चमोली जिले में जोशीमठ और बद्रीनाथ के बीच एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!