Saturday , March 21 2026
Breaking News

ईद मुबारक! PM मोदी ने बहरीन के राजा को दी बधाई, वैश्विक ऊर्जा की सुरक्षा पर जाहिर की चिंता

न्यूज डेस्क, (PNL) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बहरीन के राजा हमद बिन ईसा अल खलीफा और बहरीन की जनता को ईद-उल-फितर के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं. साथ ही पश्चिम एशिया में ऊर्जा और नागरिक बुनियादी ढांचे पर हाल ही में हुए हमलों की निंदा भी की. दोनों के बीच हुई टेलीफोन पर बातचीत के बाद सोशल मीडिया X पर एक पोस्ट में PM मोदी ने कहा कि बहरीन के राजा हमद बिन ईसा अल खलीफा के साथ सार्थक चर्चा हुई. उन्हें और बहरीन की जनता को ईद-उल-फितर के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं. प्रधानमंत्री ने कहा कि दोनों नेताओं ने क्षेत्र की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की और जारी तनाव के प्रभाव पर चिंता जाहिर की.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ऊर्जा और नागरिक बुनियादी ढांचे पर होने वाले हमलों के गंभीर परिणाम होते हैं और उन्होंने वैश्विक खाद्य, ईंधन और उर्वरक सुरक्षा पर इनके असर को भी रेखांकित किया. उन्होंने नौवहन की स्वतंत्रता सुनिश्चित करने और शिपिंग मार्गों को खुला व सुरक्षित रखने की आवश्यकता पर भी जोर दिया. उन्होंने वैश्विक व्यापार व स्थिरता के लिए इनके महत्व को भी उजागर किया.

पीएम मोदी ने कहा कि इस क्षेत्र में ऊर्जा और नागरिक बुनियादी ढांचे पर हुए हमलों की निंदा की और वैश्विक खाद्य, ईंधन और उर्वरक सुरक्षा पर उनके बुरे असर को भी जाहिर किया. उन्होंने कहा कि नेविगेशन की स्वतंत्रता सुनिश्चित करने और शिपिंग लाइनों को खुला और सुरक्षित रखने के महत्व को दोहराया गया.

प्रधानमंत्री ने खाड़ी देश में रहने वाले भारतीय समुदाय के लिए लगातार समर्थन देने के लिए बहरीन के राजा को धन्यवाद दिया. यह बातचीत इस क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच भारत की चल रही कूटनीतिक पहलों को दर्शाती है.

28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका और इज़राइल के हमलों के बाद जब संघर्ष बढ़ा, तब से प्रधानमंत्री मोदी और बहरीन के राजा के बीच यह दूसरी बातचीत थी. बाद में ईरान ने कई खाड़ी देशों को निशाना बनाकर हमले किए, जिससे इस क्षेत्र में अस्थिरता और बढ़ गई.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब CM भगवंत मान मलेरकोटला ईदगाह पहुंचे: मुस्लिम भाईचारे को दी ईद की बधाई, मेडिकल कॉलेज खोलने का ऐलान किया

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ईद के मौके पर मलेरकोटला में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!