Saturday , July 11 2026
Breaking News

Jalandhar में ईदगाह पहुंचे सांसद चन्नी: नमाज में हुए शामिल, ईद की दी बधाई

जालंधर , (PNL) ;  जालंधर में ईद-उल-फितर पर गुलाब देवी रोड की ईदगाह में मुख्य कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर सांसद चरनजीत चन्नी ने भाईचारे के गले लग उनको बधाई दी। चन्नी ने कहा कि आज रमजान महीना खत्म होने पर ईद-उल-फितर मनाया जा रहा है। चन्नी ने कहा कि मैं सभी मुस्लिम भाईचारे को मुबारकबाद देने आया हूं। चन्नी ने कहा कि सरकार के 6 से 8 महीने आ गए हैं। अल्ला ताला करे कि अगली सरकार कांग्रेस की आए। कांग्रेस की सरकार आती तो हम मालेरकोटला की तर्ज पर जालंधर की मस्जिदों का निर्माण करवाएंगे। जालंधर के ईदगाहों को भी सुंदर और भव्य बनाया जाएगा।

ईद उल फितर के मौके पर चन्नी ने मुस्लिम भाईचारे के साथ मिलकर नमाज अदा की और मुस्लिम लुक में नजर आए। चन्नी ने कहा कि आज पवित्र त्योहार है। पंजाब हमेशा से अमन पसंद सूबा रहा है और मैं आज अल्ला ताला से दुआ करता हूं कि ये अमन चैन इसी तरह से बरकरार रहे।

भाजपा नेता और पूर्व सांसद रिंकू, कांग्रेस जिला प्रधान राजिंद्र बेरी भी पहुंचे

इस दौरान सासंद चन्नी ने मुस्लिम भाईचारे से एकजुटता बनाए रखने की अपील की। इस दौरान पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू, जिला प्रधान राजिंदर बेरी और हलका इंचार्ज इकबाल सिंह ढींढसा भी मुस्लिम भाईचारे से मिलने पहुंचे और ईद की बधाई दी। सांसद चन्नी ने कहा कि यह दिन पैगंबर हजरत इब्राहिम द्वारा अल्लाह के आदेश का पालन करते हुए अपने बेटे की कुर्बानी देने की याद में मनाया जाता है, जो अल्लाह के प्रति उनकी अटूट भक्ति को दर्शाता है। चन्नी बोले-मैं उर्दू और अरबी भी सीख रहा हूं सांसद चन्नी ने कहा कि सभी भाषाएं बेहतरीन हैं, हमें हर भाषा का ज्ञान होना चाहिए। उन्होंने बताया कि वे मां बोली पंजाब के साथ उर्दू और अरबी भाषा भी सीख रहे हैं। वहीं मुस्लिम भाईचारे ने बताया कि ईद के मौके पर सांसद चन्नी हर बार मुस्लिम समुदाय के साथ खुशियां मनाने पहुंचते हैं।

सासंद चन्नी ने कहा कि आज से ईद-उल-फितर की शुरुआत हुई है। इस दौरान उन्होंने अपील की है कि अगली सरकार में वह वापसी करें। वहीं प्रशासन द्वारा कहा गया कि आज के दिन सुरक्षा का भी खास ध्यान रखा गया है। पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है ताकि कोई दिक्कत न हो और लोग आराम से नमाज अदा कर सकें।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर- दाना मंडी में 100 राउंड फायरिंग:2 गुट भिड़े, गले-पेट में गोली मारकर पंच की हत्या; टाइम तय कर साथी लेकर लड़ने आए थे

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में 2 गुटों में हिंसक झड़प हो गई। दोनों गुटों के …

अमृतसर में 280 ड्रग केसों में जब्त नशा डिस्पोज:हेरोइन-स्मैक और लाखों गोलियां शामिल, CP बोले- ड्रोन से हो रही तस्करी बड़ी चुनौती

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज 280 मामलों में …

जालंधर में 2 कबड्डी खिलाड़ियों की मौत:ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, एक की थी UK जाने की तैयारी

जालंधर , (PNL) : जालंधर-मोगा नेशनल हाईवे पर सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत हो …

जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का बोर्ड चेयरमैन ने लिया जायजा:बोले- पुराने और नए में जमीन-आसमान का फर्क, 17 जुलाई को PM करेंगे ऑनलाइन उद्घाटन

जालंधर , (PNL) : जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन को ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत आधुनिक …

जालंधर में बाबा बने लुटेरों ने महिला के गहने झपटे:बचाने को कार से लटकी, 100 मीटर तक घिसटती चली गई

जालंधर , (PNL) : जालंधर में बाबा का भेष बनाकर आए तीन लोगों ने एक महिला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!