Wednesday , September 9 2026
Breaking News

आप सांसद संजय सिंह को ईडी ने किया गिरफ्तार, केजरीवाल और राघव चड्ढा ने बीजेपी घेरी, पढ़ें

नई दिल्ली, (PNL) : आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद संजय सिंह को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार (4 अक्टूबर) को गिरफ्तार कर लिया. दिल्ली शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ईडी ने आज तड़के छापेमारी शुरू की थी. संजय सिंह (51) आप से राज्यसभा सदस्य हैं.

ईडी ने इस मामले में पहले उनके स्टाफ सदस्यों और उनसे जुड़े अन्य लोगों से पूछताछ की थी. संजय सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी (आप) प्रदर्शन कर रही है. सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय एजेंसी गुरुवार (4 अक्टूबर) को संजय सिंह को कोर्ट में पेश कर सकती है.

अरविंद केजरीवाल का निशाना

संजय सिंह के खिलाफ कार्रवाई को आप ने राजनीतिक बताया है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि चुनाव नजदीक आने पर ईडी, सीबीआई, आय़कर विभाग और पुलिस-सभी एजेंसियां सक्रिय हो जाएंगी. कल पत्रकारों के परिसरों पर छापे मारे थे और आज संजय सिंह के परिसर पर. ऐसे कई छापे मारे जाएंगे, लेकिन डरने की कोई बात नहीं है.

AAP नेता राघव चड्ढा ने कहा कि पिछले करीब 15 महीनों से बीजेपी एक तथाकथित शराब घोटाले की आड़ में हम पर आरोप लगा रही है. पिछले 15 महीनों में 1 हजार जगहों पर ईडी द्वारा छापेमारी कराई गई है. कई अफसर इसमें लगे हुए हैं. 15 महीने बीतने के बाद, लोगों को गिरफ्तार करने के बाद जांच में आज तक किसी एजेंसी को फूटी कौड़ी तक नहीं मिली. अगर कोई घोटाला होता तो न जाने कितनी संपत्ति बरामद होती. ये दिखाता है कि ये राजनीति से प्रेरित है.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!