Tuesday , September 29 2026
Breaking News

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अजनाला थाना क्षेत्र से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से एक पिस्टल, मैगजीन, 11 जिंदा कारतूस और 170 ग्राम हेरोइन बरामद की है।पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अकाशदीप सिंह उर्फ अकाश और जशनदीप सिंह उर्फ गोजी के रूप में हुई है। दोनों अजनाला के वार्ड नंबर-2 के रहने वाले हैं।

अजनाला पुलिस की टीम इलाके में गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश के लिए मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली। बताया गया कि अकाशदीप सिंह उर्फ अकाश और जशनदीप सिंह उर्फ गोजी कथित तौर पर पाकिस्तान से हथियार मंगवाकर पंजाब के अलग-अलग इलाकों में सप्लाई करने का काम करते हैं।

पुलिस को यह भी जानकारी मिली थी कि दोनों आरोपियों के पास हथियारों की एक नई खेप पहुंची हुई है और वे इसे आगे सप्लाई करने के लिए इलाके में मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सोमवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस की कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से 32 बोर की एक पिस्टल, एक मैगजीन और 11 जिंदा राउंड बरामद किए गए। इसके अलावा 170 ग्राम हेरोइन भी बरामद हुई। पुलिस ने बरामद हेरोइन की जांच ड्रग डिटेक्शन किट के जरिए की।

इस मामले में अजनाला थाने में आर्म्स एक्ट की धाराओं 25, 54 और 59 के साथ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 21, 61 और 85 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने बरामद हथियार, कारतूस और हेरोइन को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

अब पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि हथियार और हेरोइन की खेप उन्हें कहां से मिली थी और इसे आगे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। पुलिस इस मामले में पाकिस्तान से जुड़े संभावित नेटवर्क और हथियार व नशे की सप्लाई में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना पहुंचेगी BJP की नशा मुक्ति यात्रा:सांसद मनोज तिवारी और रवनीत बिट्टू होंगे शामिल, समराला चौक पर होगा स्वागत

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में नशे के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रदेश स्तर …

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के लुधियाना के शाही इमाम:बोले- नापाक टिप्पणी पर माफी मांगें, पंडित बोले थे- भैया को भी सैया बनाते हैं

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में शाही इमाम ने धार्मिक कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण …

तरनतारन में बदमाश बेखौफ! मशहूर स्वीट हाउस पर फिर ताबड़तोड़ फायरिंग

अमृतसर, (PNL) : तरनतारन के पट्‌टी शहर के बाजार में उस समय दहशत का माहौल …

ब्रेकिंग: कनाडा में पंजाबी युवक का कत्ल, गर्दन में चाकू मारकर विदेशी महिला ने उतारा मौत के घाट

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा के मिसिसॉगा में पंजाबी युवक पर एक विदेशी महिला ने …

लुधियाना में आंखों में मिर्च डालकर बैग छीना:पहले बाइक अड़ाई, मालकिन और कर्मचारी को घेरा; मोबाइल-चाबियां और कैश ले गए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बर्तन की दुकान पर काम करने वाले युवक और मालकिन …

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को थप्पड़ मारा: AAP बोली- भ्रष्टाचार पर सवाल किया था; प्रवेश बोले- मेरे परिवार को गाली दी थी

दिल्ली, (PNL) : आम आदमी पार्टी ने रविवार को X पर एक वीडियो शेयर किया, …

पंजाब में अफीम की खेती को कानूनी दायरे में लाएंगे, राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी का ऐलान

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी ने रविवार को …

बेअदबी कानून में प्रस्तावित संशोधनों की समीक्षा: CM मान से मिलने पहुंची 7 सदस्यीय कमेटी, अकाल तख्त की कमेटी से तालमेल पर होगा मंथन

चंडीगढ़, (PNL) : ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट-2026’ को लेकर पंजाब …

LPU में छात्रा से रेप के दावे पर बवाल:स्टूडेंट्स ने कैंपस में आग लगाई, एंट्री गेट तोड़ने की कोशिश; दिल्ली-अमृतसर हाईवे जाम

फगवाड़ा, (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में शनिवार रात शुरू …

‘मान दे मुनाफे’ मुहिम के तहत जालंधर नॉर्थ में घर-घर पहुंचे हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर

जालंधर, (PNL) : आम आदमी पार्टी की ‘मान दे मुनाफे’ जनसंपर्क मुहिम के तहत जालंधर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!