Thursday , October 1 2026
Breaking News

अमृतसर में चक्काजाम, बैरिकेड को लेकर पुलिसकर्मी आपस में भिड़े:भंडारी पुल पर बैठे प्रदर्शनकारी; लुधियाना में डॉ. अंबेडकर के अपमान पर गुस्सा

अमृतसर , (PNL) :  लुधियाना में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के अपमान के मामले को लेकर आज (शुक्रवार) अमृतसर में भंडारी पुल जाम किया जा रहा है। समाज के लोग सड़क पर बैठकर ‘वाल्मीकि शक्ति अमर रहे’ की नारेबाजी कर रहे हैं।चक्का जाम के बीच पंजाब सरकार का पुतला फूंककर बाबा साहेब की बेअदबी के मामले में रोष जताया गया।

जाम से बचाने के लिए पुल से पहले बैरिकेडिंग की गई। जहां पुलिसकर्मी लोगों को रोकते दिखे। उधर, बैरिकेडिंग को लेकर पुलिसकर्मी आपस में ही भिड़ गए। एएसआई समझाते दिखे कि एडीसीपी ने बैरिकेडिंग करवाई है, मगर पीसीआर कर्मी कहने लगे कि इसे हटाओ हम अपने आप जाम खुलवा लेंगे।

चक्का जाम के बीच दौरान इमरजेंसी सेवाओं को चालू रखा गया, जबकि आम यातायात प्रभावित हो रहा है।

वहीं, इससे पहले केंद्रीय वाल्मीकि मंदिर में विभिन्न संगठनों की आपात बैठक में अमृतसर बंद के आह्वान को वापस ले लिया गया। संगठनों के प्रतिनिधियों ने कहा कि लगातार बंद के कारण व्यापारी वर्ग को काफी नुकसान हो रहा है। व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए शुक्रवार को अमृतसर में पूर्ण बंद नहीं किया जाएगा।

वाल्मीकि समाज का प्रदर्शन- PHOTOS…

भंडारी पुल पर भारी पुलिस बल तैनात है। वहीं, वाहनों की आवाजाही भी न के बराबर है।

भंडारी पुल पर भारी पुलिस बल तैनात है। वहीं, वाहनों की आवाजाही भी न के बराबर है।

भंडारी पुल बंद होने का असर

  • पुराने और नए शहर को जोड़ता है: अमृतसर का भंडारी पुल शहर के सबसे महत्वपूर्ण ट्रैफिक कॉरिडोर में से एक है। रेलवे लाइन के ऊपर बना यह पुल अमृतसर के पुराने शहर और नए शहर को जोड़ने वाला प्रमुख रास्ता है। पुराने शहर में हॉल गेट, हॉल बाजार, रामबाग और आसपास के इलाके हैं। जबकि पुल के दूसरी तरफ रेलवे स्टेशन, कचहरी रोड, सिविल लाइंस, रंजीत एवेन्यू और आगे के क्षेत्र जुड़ते हैं।

  • ट्रैफिक डायवर्ट होने से दूसरे रास्तों पर जाम लगेगा: इस पुल से रोजाना लाखों लोग गुजरते हैं। चूंकि यह पुराने और नए अमृतसर के बीच महत्वपूर्ण लिंक है, इसलिए इसके बंद होने पर ट्रैफिक दूसरे रास्तों पर डायवर्ट होगा। इससे हॉल गेट, रामबाग, रेलवे स्टेशन, क्रिस्टल चौक, कूपर रोड और आसपास की सड़कों पर दबाव बढ़ सकता है। पहले भी भंडारी पुल पर प्रदर्शन के दौरान ट्रैफिक रुकने पर इन इलाकों में लंबा जाम देखा गया है।

  • वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें: भंडारी पुल बंद होने के दौरान वाहन सवार अपनी दिशा के अनुसार रीगो ब्रिज/लोहगढ़ चौक, टैंक चौक, खालसा कॉलेज के सामने वाले नए पुल और शहर की अन्य लिंक सड़कों का इस्तेमाल कर सकते हैं। पुलिस की पुरानी ट्रैफिक एडवाइजरी में भी भंडारी पुल के विकल्प के तौर पर लोहगढ़-टैंक चौक-रीगो ब्रिज रूट बताया गया था।

  • दूसरी सड़कों पर असर पड़ सकता है: 2022 में भंडारी पुल के साथ दो समानांतर पुल शुरू होने से इसकी क्षमता बढ़ी और सामान्य समय में जाम कम हुआ था, लेकिन प्रदर्शन के दौरान पूरे भंडारी पुल कॉरिडोर पर चक्का जाम के कारण असर वैकल्पिक रास्तों पर भी पड़ना तय है।

  • डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा के गले में जूतों का हार डाला: मंगलवार, 8 सितंबर की शाम को कुछ अज्ञात असामाजिक तत्वों ने लुधियाना में जालंधर बाईपास चौक पर स्थित डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा के गले में जूतों का हार डाल दिया और प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ की। जैसे ही इस घटना की खबर फैली, वाल्मीकि और दलित समाज के लोगों में भारी गुस्सा फैल गया और वे बड़ी संख्या में चौक पर इकट्ठा हो गए।

  • दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे जाम किया: गुस्साई भीड़ ने जालंधर बाईपास चौक पर दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे को ब्लॉक कर दिया। इसके कारण अमृतसर, जालंधर, दिल्ली, पटियाला और अंबाला की तरफ जाने वाले वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। ADCP समीर वर्मा के समझाने और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देने के बाद करीब साढ़े 5 घंटे बाद हाईवे खोला जा सका। एकत्रित होकर अपमानित की गई डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा का दूध से अभिषेक कर शुद्धीकरण किया और वहां पूजा-अर्चना की।

  • प्रतिमा का शुद्धीकरण हुआ: घटना के अगले दिन बुधवार सुबह दलित समुदाय के लोगों और विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं ने

About Punjab News Live -PNL

Check Also

LPU चांसलर अशोक मित्तल बोले- पंजाब में डर लग रहा:यहां गैंगस्टरवाद, बिजनेसमैन डरा हुआ; चितकारा-लवली में हिंसा का सेम पैटर्न

जालंधर , (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के मालिक व चांसलर …

पंजाब CM को जापान जाने की नहीं मिली परमिशन:केंद्र ने सुरक्षा का हवाला दिया, एशियन गेम्स का हॉकी मैच देखने जाने वाले थे मान

मोहाली , (PNL) ; पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को एशियन खेलों में भारतीय पुरुष हॉकी …

अमृतसर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की कोशिश, 8 स्टूडेंट सस्पेंड:2025 बैच के सभी छात्र, CCTV जांच का हिस्सा; प्रबंधन ने 5 अक्टूबर को बुलाई मीटिंग

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के सरकारी मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में जूनियर एमबीबीएस छात्रों के …

पंजाब में आज महिलाओं के खातों में आएंगे ₹1000:तरनतारन में CM मान तीसरी किस्त करेंगे जारी, ₹9,300 करोड़ के बजट का प्रावधान

अमृतस​र , (PNL) : तरनतारन में पंजाब सरकार की ओर से आज ‘मुख्यमंत्री मावां धीयां सत्कार …

खन्ना में कपड़ों के शोरूम में आग, दो मंजिलें जलीं:लाखों का कपड़ा जला, फायर सेफ्टी इंतजाम नहीं; संकरी गली में फंसी फायर ब्रिगेड

लुधियाना , (PNL) : खन्ना के मुख्य बाजार में धोबियों वाली गली स्थित देव कलेक्शन कपड़ों …

राहुल की कॉल के बाद पंजाब अध्यक्ष वड़िंग का इस्तीफा:नए कांग्रेस प्रधान पर खींचतान शुरू, सिंगला फ्रंटरनर, चन्नी-रंधावा दिल्ली पहुंचे

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में चुनाव से पहले नए अध्यक्ष को लेकर खींचतान शुरू …

जालंधर में घर पर ईंट-पत्थरों से हमला:छत पर कुत्तों को लेकर गया था परिवार, पड़ोसी ने की गाली-गलौज; दरवाजा बंद कर बचाई जान

जालंधर , (PNL) : जालंधर के कांशी नगर इलाके में एक घर पर जानलेवा हमला कर …

‘बाप-बेटे ने मिलकर जालंधर नार्थ हलके को ‘नर्क’ बना दिया है’, वनीत धीर का अवतार हैनरी और बावा हैनरी पर बड़ा आरोप, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में विकास कार्यों को लेकर कांग्रेस की ओर …

बड़ी खबर : पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने की इस्तीफे की पेशकश, नए नाम का ऐलान जल्द

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब कांग्रेस से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। …

दुबई से तेलअवीव जा रही फ्लाइट डायवर्ट, पायलट ने भेजा हाइजैक का सिग्नल

न्यूज डेस्क, (PNL) : दुबई से तेल अवीव जा रहे फ्लाईदुबई के एक विमान में …

लुधियाना में ₹1.48 करोड़ के लेन-देन में धोखाधड़ी:50 कोरे कागजों पर साइन करवाए, 8000 गज का प्लॉट हड़पा; 6 पर FIR

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में ब्याज पर लिए 1 करोड़ 48 लाख के लेन-देन को …

चंडीगढ़ PGI में स्वाइन फ्लू के 170 केस:H3N2 और इन्फ्लूएंजा-B के मरीज, इनमें 36 बच्चे; सबसे ज्यादा 68 संक्रमित पंजाब से

चंडीगढ़ , (PNL) : बदलते मौसम के बीच चंडीगढ़ PGI में स्वाइन फ्लू, H3N2 और इन्फ्लूएंजा-B …

पंजाब कांग्रेस में 48 घंटे में बड़े बदलाव के आसार:प्रधान राजा वड़िंग को बदला जा सकता है, पायलट की रिपोर्ट पर फैसला लेगा हाईकमान

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में अगले 48 घंटे के बीच बड़ा बदलाव हो सकता …

अमृतसर में ड्रग्स-हथियार तस्करी का भंडाफोड़:5 आरोपी गिरफ्तार, 13 पिस्तौल और 3.267 किलो हेरोइन बरामद; 22 कारतूस भी मिले

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई के …

अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:चीफ खालसा दीवान से जुड़ा स्कूल भी शामिल; बच्चों को वापस घर भेजा

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!