अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने 7-8 राउंड फायरिंग की। जिससे करीब 4 गोलियों उसकी पीठ पर लगी, जिससे वह मौके पर गिर पड़ा और फिर नहीं उठा। गाली चलने की आवाज सुनककर मौपर लोग पहुंचे।
इसके बाद उन्होंने उसे उठाकर गंभीर हालत में अस्पताल पहंचाया, लेकिन उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद पुलिस भी मौक पर पहंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक की पहचान मनीन्द्र सिंह उर्फ मन्ना के नाम से हुई। वह विवाहित था और उसकी पांच महीने की एक बेटी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों की तलाश में जुटी हुई है।
मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस।
मनीन्द्र सिंह (25) रोजाना की तरह शुक्रवार को अपनी दुकान बंद कर रात करीब 10 बजे घर लौट रहा था। जैसे ही वह घर के नजदीक पहुंचा, पहले से घात लगाए मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
3 से 4 गोलियां मनीन्द्र की पीठ में लगीं
हमलावरों ने 7 से 8 राउंड गोलियां चलाईं, जिनमें से 3 से 4 गोलियां मनीन्द्र सिंह की पीठ में लगीं। घायल होने के बाद वह मौके पर ही गिर पड़ा। गोलियों की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घायल मनीन्द्र सिंह को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
मामले की जानकारी देते गांव के लोग।
DCP बोले- आरोपियों की पहचान के लिए विशेष टीमें गठित
मामले में डीसीपी आलम विजय का कहना है कि हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। फिलहाल विभिन्न सुरागों के आधार पर पुलिस जांच आगे बढ़ा रही है।
पंजाब पुलिस ASI की दिनदहाड़े हत्या:अमृतसर में 2 गोलियां मारीं, कार पंचर थी तो स्कूटी पर ड्यूटी जा रहे थे; आतंकी संगठन ने ली जिम्मेदारी
पंजाब पुलिस के असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ASI) की रविवार सुबह अमृतसर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। ASI को 2 गोलियां मारी गईं, जो कंधे और कमर पर लगी। जिस वक्त हत्या हुई, वह गुरदासपुर से ड्यूटी पर मजीठा के रास्ते अमृतसर जा रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे।