Tuesday , October 20 2026
Breaking News

अमृतसर-कटड़ा वंदे भारत 16 से होगी शुरू:शेड्यूल जारी, लग्जरी सफर कर वैष्णो देवी पहुंचेंगे श्रद्धालु; J&K की वादियों का भी ले सकेंगे आनंद

न्यूज डेस्क, (PNL) : रेलवे ने घोषणा के 83 दिन बाद अमृतसर-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस का संशोधित शेड्यूल जारी कर दिया है। नई व्यवस्था के तहत यह ट्रेन अब पठानकोट कैंट की बजाय कटड़ा से पठानकोट सिटी, गुरदासपुर, छीना और बटाला होकर संचालित होगी। पहले इसका रूट अमृतसर, ब्यास, जालंधर सिटी, पठानकोट कैंट और जम्मू तय किया गया था।

अब नई समय-सारिणी के अनुसार पठानकोट समेत सीमावर्ती जिलों के यात्रियों को सीधे वंदे भारत एक्सप्रेस की सुविधा मिल सकेगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार ट्रेन संख्या 26405/26406 अमृतसर-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस 16 जून से अमृतसर और कटड़ा से 17 जून से अपनी सेवाएं शुरू करेगी। 8 कोच वाली यह ट्रेन सप्ताह में 6 दिन संचालित होगी।

शनिवार को नहीं चलेगी ट्रेन

यात्रियों की सुविधा और रखरखाव को ध्यान में रखते हुए इसका गैर-चलन दिवस मंगलवार की बजाय शनिवार निर्धारित किया गया है। नई समय-सारिणी के अनुसार ट्रेन संख्या 26406 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से सुबह 6:40 बजे रवाना होकर जम्मू तवी, पठानकोट, गुरदासपुर, छीना और बटाला जंक्शन होते हुए दोपहर 12:20 बजे अमृतसर पहुंचेगी। वहीं ट्रेन संख्या 26405 अमृतसर से शाम 4:25 बजे रवाना होकर बटाला, छीना, गुरदासपुर, पठानकोट और जम्मू तवी होते हुए रात 10 बजे कटड़ा पहुंचेगी।

पठानकोट और गुरदासपुर के यात्रियों को मिलेगा लाभ

इस रूट परिवर्तन से पठानकोट, गुरदासपुर और बटाला क्षेत्र के यात्रियों को पहली बार अपने नजदीकी रेलवे स्टेशनों से वंदे भारत एक्सप्रेस की सुविधा उपलब्ध होगी। अब यात्रियों को जम्मू या पठानकोट कैंट तक जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इससे न केवल समय की बचत होगी बल्कि क्षेत्र के व्यापार, पर्यटन और धार्मिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

हरिमंदिर साहिब से वैष्णो देवी तक सीधी कनेक्टिविटी

देश-विदेश से अमृतसर स्थित श्री हरिमंदिर साहिब (गोल्डन टेंपल) में माथा टेकने आने वाले श्रद्धालुओं को भी इस सेवा का बड़ा लाभ मिलेगा। अब श्रद्धालु अमृतसर से सीधे वंदे भारत एक्सप्रेस के जरिए श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा पहुंच सकेंगे, जिससे उनकी यात्रा अधिक आरामदायक और समयबद्ध हो जाएगी।

पंजाब और जम्मू-कश्मीर के बीच कनेक्टिविटी होगी मजबूत: रेलवे

जम्मू मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उचित सिंघल ने बताया कि गुरदासपुर और बटाला को वंदे भारत नेटवर्क से जोड़ने का उद्देश्य सीमांत क्षेत्रों के यात्रियों को आधुनिक, सुरक्षित और तेज रेल सेवा उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि इस कदम से पंजाब और जम्मू-कश्मीर के बीच कनेक्टिविटी मजबूत होगी तथा व्यापार, शिक्षा व धार्मिक पर्यटन को नई गति मिलेगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे संशोधित समय-सारिणी के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं। आरक्षण और ट्रेन की लाइव स्थिति संबंधी जानकारी के लिए यात्री रेलवे हेल्पलाइन 139 या आईआरसीटीसी ऐप का उपयोग कर सकते हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना के पूर्व MLA सिमरजीत बैंस को एक साल कैद:पूर्व सेहत मंत्री पर लगाए थे आरोप; मानहानि केस में सजा के बाद बोले- मैं राहुल गांधी का साथी

लुधियाना , (PNL) : पंजाब की राजनीति में अपने आक्रामक तेवरों के लिए मशहूर लोक इंसाफ …

लुधियाना में तेज रफ्तार ट्राले ने दंपती को कुचला:बाइक पर जा रहे थे, दूर तक घसीटता ले गया; पत्नी की मौत

लुधियाना , (PNL) ; लुधियाना-बठिंडा राजमार्ग पर हलवारा एयरफोर्स स्टेशन के मेन गार्ड रूम के नजदीक …

फाजिल्का में 1.538 किलो हेरोइन बरामद:ग्लॉक पिस्तौल पकड़ी, NCB ने नाबालिग समेत 3 दबोचे; फिरोजपुर जेल में बंद आरोपी मुख्य हैंडलर

फाजिल्का , (PNL) : फाजिल्का में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने हेरोइन तस्करी के खिलाफ …

अमृतसर एयरपोर्ट के आसपास ड्रोन उड़ाने पर रोक:पैराग्लाइडर और गर्म हवा के गुब्बारों पर भी प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पुलिस कमिश्नरेट …

अमृतसर में 6 जगह होगा रावण दहन:दुर्ग्याणा ग्राउंड में जलेगा 100 फीट ऊंचा पुतला, सुरक्षा के कड़े इंतजाम; पुलिस अलर्ट

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। बुराई पर अच्छाई की …

जालंधर में 147 साल बाद दशहरे का स्थान बदला:बल्टर्न पार्क की जगह इंडस्ट्रियल एरिया में होगा पुतला दहन, 5 स्थानों पर बड़े आयोजन

जालंधर , (PNL) : जालंधर में दशहरे पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले जलाए जाने …

दशहरे पर बिकने से पहले 50 KG बासी पेठा पकड़ा:जालंधर में फूड सेफ्टी विंग की चेकिंग; चना बर्फी, नमकीन और फैनियों के सैंपल भरे

जालंधर , (PNL) : जालंधर में दशहरा पर बिकने से पहले 50 किलो पेठा नष्ट करवाया …

बड़ी खबर : परविंदर सिंह झोटा के परिवार की मांग मंजूर, अमित शाह के आने से पहले मान सरकार ने केस CBI को सौंपने का किया ऐलान

चंडीगढ़, (PNL) : मानसा में कत्ल किए परविंदर सिंह झोटा के परिवार की मांग को स्वीकार …

जालंधर में नितिन कोहली की अनूठी पहल, दशहरे के बाद सफाई करेंगे युवा, पौधारोपण भी होगा

जालंधर, (PNL) : उत्सव रावण दहन के साथ समाप्त हो सकते हैं, लेकिन पर्यावरण के …

जालंधर : फ्रेंड्स कॉलोनी और हरगोबिंद नगर में लोक मिलनी, मेयर वनीत धीर ने सुनीं लोगों की समस्याएं

जालंधर, (PNL) : जालंधर में लोगों की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान के लिए …

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने चिंतपूर्णी मंदिर में टेका माथा:परगट सिंह ने खुशहाली की मांगी दुआ; पूर्व मंत्री अरोड़ा सहित कई नेताओं ने नवाया शीश

जालंधर , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री माता चिंतपूर्णी मंदिर में सोमवार को …

लुधियाना में 5 वर्षीय बच्ची की मौत पर हंगामा:परिजनों का आरोप-डॉक्टर ने दी गलत दवाई; क्लिनिक के बाहर जुटी भीड़, पुलिस कर रही जांच

लुधियाना  , (PNL) : लुधियाना में 5 वर्षीय बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद …

केजरीवाल ने टाइगर पर हमले के बहाने शाह को घेरा:बोले-लॉरेंस को दामाद बनाया; इन्हें वोट देना मतलब पंजाब में दामाद को न्योता

 चंडीगढ़ , (PNL) : मुंबई के जुहू इलाके में रविवार को अभिनेता जैकी श्रॉफ के बेटे …

गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की पत्नी लड़ेगी चुनाव:अमेरिका में डेंटिस्ट की पढ़ाई छोड़ पंजाब लौटीं, बोलीं- कोई मां के पेट से गैंगस्टर पैदा नहीं होता

गुरदासपुर , (PNL) : गैंगस्टर जगदीप सिंह उर्फ ‘जग्गू भगवानपुरिया’ की पत्नी अमनदीप कौर पंजाब के …

टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से दिल्ली आ रहे थे, हमलावरों में एक नाबालिग

न्यूज डेस्क, (PNL) : बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों आरोपियों को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!