Saturday , July 11 2026
Breaking News

अमृतसर जेल के अंदर घुसा ड्रोन, पुलिस की सांसें फूंली, सारी रात चला सर्च ऑपरेशन, पढ़ें

अमृतसर, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर अमृतसर से आ रही है। अमृतसर की फताहपुर जेल में रविवार की आधी रात को ड्रोन घुस गया। जैसे ही ड्रोन जेल परिसर में गिरा तो वहां सायरन और हूटर बजने शुरू हो गए। उसी समय जेल प्रशासन ने हमला होने की खबर पुलिस के कंट्रोल रूम पुलिस के अन्य अधिकारी को दी।

इसी दौरान बीएसएफ और सीआरपीएफ की कंपनियों ने जेल में सर्च अभियान चलाया। इस बीच पुलिस तंत्र भी एक्टिव हो चुका था और पुलिस के कई अधिकारी जेल की तरफ रवाना हो गए। बड़े हमले की आशंका की खबर पता चलते ही पुलिस अधिकारियों ने सारे पंजाब में अलर्ट करवा दिया था।

ऐसा माना जा रहा था कि अमृतसर की जेल पर किसी गैंगस्टर या आतंकियों ने हमला कर दिया है। शहर से बाहर जाने वाले सभी रास्तों पर नाकाबंदी कर दी गई। रात 2:15 बजे जेल परिसर से एक खिलौना ड्रोन बरामद किया, जिसके बाद सबकी सांस में सांस आई। पुलिस अधिकारियों ने उसे अपने कब्जे में ले लिया। जांच में पता चला कि ड्रोन जेल के पास रहने वाले कॉलोनी के बच्चों ने उड़ाया था। ड्रोन अपने रिमोट से अनियंत्रित होकर जेल परिसर में घुस गया था।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर में 280 ड्रग केसों में जब्त नशा डिस्पोज:हेरोइन-स्मैक और लाखों गोलियां शामिल, CP बोले- ड्रोन से हो रही तस्करी बड़ी चुनौती

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज 280 मामलों में …

जालंधर में 2 कबड्डी खिलाड़ियों की मौत:ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, एक की थी UK जाने की तैयारी

जालंधर , (PNL) : जालंधर-मोगा नेशनल हाईवे पर सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत हो …

जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का बोर्ड चेयरमैन ने लिया जायजा:बोले- पुराने और नए में जमीन-आसमान का फर्क, 17 जुलाई को PM करेंगे ऑनलाइन उद्घाटन

जालंधर , (PNL) : जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन को ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत आधुनिक …

जालंधर में बाबा बने लुटेरों ने महिला के गहने झपटे:बचाने को कार से लटकी, 100 मीटर तक घिसटती चली गई

जालंधर , (PNL) : जालंधर में बाबा का भेष बनाकर आए तीन लोगों ने एक महिला …

दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सतलुज’ पर बैन के खिलाफ SGPC का बड़ा प्रदर्शन, अमृतसर में निकाला रोष मार्च

अमृतसर (PNL): फिल्म ‘सतलुज’ पर लगे प्रतिबंध को लेकर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!