Wednesday , August 19 2026
Breaking News

क्या डर गए डोनाल्ड ट्रंप? टाल दिया ईरान में पावर प्लांट पर हमले का प्लान, मिडिल ईस्ट जंग के बीच अमेरिकी प्रैसिडेंट का बड़ा बयान

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उन्होंने ईरान में पावर प्लांट पर हमले का प्लान फिलहाल टाल दिया है. ट्रंप ने बताया कि बीते दो दिनों में अमेरिका और ईरान के बीच सार्थक बातचीत रही है, जोकि आगे भी जारी रहेगी. उन्होंने कहा कि मैंने डिपार्टमेंट ऑफ वॉर (पेंटागन) को निर्देश दिया है कि ईरान में पावर प्लांट और एनर्जी ठिकानों को अगले 5 दिनों तक हमले न किए जाएं.

दरअसल, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार (23 मार्च, 2026) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट शेयर किया. पोस्ट में उन्होंने कहा, ‘मुझे यह बताते हुए बड़ी खुशी हो रही है कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों में मिडिल ईस्ट में हमारी दुश्मनी को खत्म करने और पूर्ण शांति को लेकर बहुत अच्छी और सार्थक बातचीत हुई है.

इन विस्तृत और रचनात्मक चर्चाओं को देखते हुए, जो इस पूरे हफ्ते जारी रहेंगी, मैंने डिपार्टमेंट ऑफ वॉर (पेंटागन) को निर्देश दिया है कि ईरान के पावर प्लांट और एनर्जी ठिकानों को अगले 5 दिनों तक हमले न किए जाएं.’ हालांकि, राष्ट्रपति ट्रंप ने इस बात पर जोर देते हुए कहा, ‘यह फैसला चल रही बैठकों और बातचीत की सफलता पर निर्भर करेगा.’

About Punjab News Live -PNL

Check Also

आज Punjab भर में बारिश की संभावना, 2 जिलों में अलर्ट जारी; मौसम की जानकारी

जालंधर , (PNL) : पंजाब के दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर में आज येलो अलर्ट जारी …

तंग गलियां और बंद दरवाजा बना काल! कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 की मौत, कई फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : बड़ी खबर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से है.तारापीठ होटल में …

जालंधर में एक्टिवा चोरी के शक में युवक पकड़ा:मारपीट कर गेट से बांधा, पीड़ित ने खुद को बेकसूर बताया; बोला- दवाई लेने आया था

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के कपूरथला रोड पर दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी करने …

वोटर ID नियम पर ट्रंप ने अमेरिकी सिस्टम को घेरा, कहा- भारत से सीखो

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था का जिक्र …

अमृतसर में नशा तस्करों पर शिकंजे की तैयारी:गांवों में VDC एक्टिव, SSP ने सदस्यों के साथ बैठक की; संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ अभियान को मजबूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!