Wednesday , November 11 2026
Breaking News

40 साल बाद पंजाब में होगी राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप, 33 राज्यों के 350 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा : रितिन खन्ना

जालंधर, (PNL) : पंजाब में बैडमिंटन को बड़ा बढ़ावा मिलने जा रहा है, क्योंकि राज्य 40 साल बाद राष्ट्रीय चैंपियनशिप की मेजबानी करने जा रहा है। बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया (बीएआई) ने 38वीं सब-जूनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप पंजाब को सौंपी है।

जानकारी देते हुए पंजाब बैडमिंटन एसोसिएशन के मानद सचिव रितिन खन्ना ने बताया कि यह चैंपियनशिप 9 से 12 दिसंबर 2026 तक रायज़ादा हंसराज बैडमिंटन स्टेडियम,जालंधर में आयोजित होगी। इसमें 33 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लगभग 350 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

पंजाब में पिछली बार राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप 1987 में जालंधर में ही आयोजित हुई थी।

खन्ना ने बताया कि पीबीए लगातार बीएआई के संपर्क में था और स्टेडियम की बेहतर सुविधाओं का निरीक्षण करने के बाद ही मेजबानी का अधिकार दिया गया। उन्होंने कहा कि विजेताओं को कुल ₹10 लाख का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।

इस चैंपियनशिप में अंडर-13 लड़के और लड़कियों के सिंगल्स और डबल्स मुकाबले होंगे, जो बीएआई अधिकारियों की निगरानी में कराए जाएंगे। खिलाड़ियों, कोच, मैनेजर और अधिकारियों के रहने और खाने की व्यवस्था पीबीए द्वारा की जाएगी।

गौरतलब है कि रायज़ादा हंसराज बैडमिंटन स्टेडियम में पिछले पांच वर्षों में ₹1 करोड़ की लागत से बड़ा सुधार किया गया है। अब यहां 10 कोर्ट, जिम, रेस्टोरेंट, स्पोर्ट्स शॉप और फिजियोथेरेपी सेंटर की सुविधाएं उपलब्ध हैं।

पूर्व केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर भी स्टेडियम का दौरा कर चुके हैं और उन्होंने डीबीए, जालंधर की अंतरिम कमेटी के काम की सराहना की थी। उल्लेखनीय है कि रितिन खन्ना, जो पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी भी हैं को खेल में उनके योगदान के लिए पंजाब के राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

Amritsar में BSF का बड़ा अभियान, 5 किलो 152 ग्राम हेरोइन, एक ड्रोन और 100 जिंदा कारतूस बरामद

 अमृतसर , (PNL) : अमृतसर  ग्रामीण क्षेत्र में दो अलग-अलग चौकियों पर बीएसएफ द्वारा चलाए …

Kapurthala 9 महीने पहले हुई थी शादी, 4 बहनों में इकलौता भाई था मनी… दिवाली पर हत्या; बुझ गया चिराग

कपूरथला , (PNL) :  कपूरथला के महताबगढ़ मोहल्ले में दिवाली की शाम उस समय सनसनी …

पंजाब BJP प्रधान केवल सिंह ढिल्लों लुधियाना नॉर्थ से लड़ सकते हैं चुनाव, पार्टी के सर्वे में सीट को बताया सुरक्षित

लुधियाना, (PNL): पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अभी …

दिवाली की रात अमृतसर में चलीं गोलि/यां, युवक की मौ/त; पंजाब पुलिस का ASI भी घायल

अमृतसर, (PNL) : अमृतसर में दिवाली की रात दो गुटों के बीच हुआ विवाद खूनी …

‘वारिस पंजाब दे’ के मुखी सांसद अमृतपाल सिंह को लगा बड़ा सदमा, घर में छाया मातम, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : वारिस पंजाब दे के मुखी एवं पंजाब के खडूर साहिब से …

दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं : जालंधर के निज़ातम नगर में आ/ग लगने से बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौ/त; पालतू जानवर ने भी तोड़ा दम

जालंधर, (PNL): जालंधर के निज़ातम नगर में दिवाली की रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। …

दिवाली पर आज इतने बजे करें लक्ष्मी पूजन, एक क्लिक में जानें शुभ समय

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब-चंडीगढ़ में दिवाली धूमधाम से मनाई जा रही है। दिवाली की रात लक्ष्मी …

जालंधर के अर्बन एस्टेट फेज-2 मार्केट में पटाखों के स्टॉल पर लगी भीषण आग, लगातार होते रहे धमाके

जालंधर, (PNL) : अर्बन एस्टेट फेज-2 की मार्केट में शनिवार देर रात उस समय हड़कंप …

लुधियाना में आग से 9 दुकानें जलकर राख:पटाखा गिरने से भड़की चिंगारी; कई किलोमीटर तक फैला धुएं का गुबार

लुधियाना, (PNL) : लुधियाना के ढंडारी खुर्द स्थित सब्जी मंडी में देर रात भीषण आग …

‘गैंगस्टरां ते वार’: अफ्रीका से पहली सफल डिपोर्टेशन कार्रवाई के तहत पंजाब पुलिस भगोड़े गैंगस्टर गुरविंदर अफरीदी को इथियोपिया से भारत वापस लाई

चंडीगढ़, (PNL) : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत शुरू किए गए अभियान ‘गैंगस्टरां …

दिवाली से पहले जालंधर रेलवे स्टेशन पर उमड़ी यात्रियों की भीड़, ट्रेन में चढ़ने के लिए मची धक्का-मुक्की

जालंधर , (PNL) : दिवाली और छठ पूजा के त्योहार को अपने परिवार के साथ …

अमेरिका में पकड़ा गया मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हैरी बॉक्सर, लॉरेंस बिश्नोई का है करीबी

न्यूज डेस्क, (PNL) : हरियाणा का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को अमेरिका से गिरफ्तार …

डराने के लिए सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग… पंजाब के कैबिनेट मंत्री बोले- केजरीवाल और मान के साथ खड़े हैं हम सब

चंडीगढ़ , (PNL) : आम आदमी पार्टी पंजाब के सीनियर लीडर और कैबिनेट मंत्री हरपाल …

Ghaziabad चौकी धमाके में आतंकी एंगल? तहरीक-उल-मुजाहिदीन ने ली जिम्मेदारी, सोशल मीडिया अकाउंट की जांच जारी

 दिल्ली , (PNL) : दिल्ली से सटे गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र स्थित वसुंधरा पुलिस चौकी …

Jalandhar मकसूदां फ्लाईओवर पर ट्रक और कार की जोरदार टक्कर, एक्टिवा सवार युवती घायल; कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त

जालंधर , (PNL) : मकसूदां फ्लाईओवर पर ट्रक और कार में भीषण सड़क हादसा हो …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!