Thursday , March 5 2026
Breaking News

जालंधर में बेअदबी : शरारती तत्वों ने शनिदेव भगवान की मूर्ति तोड़ी, हिंदू संगठनों में रोष

जालंधर, (PNL) : पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर है। सोढ़ल रोड पर स्थित थापरा बगीची में शनि देव जी महाराज की प्रतिमा के साथ आज बुधवार को सुबह तोड़ कर खंडित कर दिया। साथ ही साथ आरोपियों ने मंदिर के पुजारी और पारिवारिक सदस्यों से मारपीट भी की। क्राइम सीन पर जांच के लिए सिटी पुलिस के अधिकारी पहुंच गए थे।

बेअदबी के बाद आसपास के लोगों में काफी रोष पाया गया और उन्होंने जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। फिलहाल आरोपी अज्ञात है, जिनकी पहचान के लिए पुलिस कोशिश कर रही है। आरोपियों ने किसी चीज से वार कर शनि देवी जी की मूर्ति का हिस्सा तोड़ दिया। जिसके बाद मूर्ति का गर्दन वाला हिस्सा जमीन पर गिर गया।

पुजारी बोले- मंदिर घुसे अज्ञात आरोपियों ने किया हमला

जानकारी के अनुसार मंदिर के पुजारी ने पुलिस को बताया कि आज सुबह कुछ अज्ञात हमलावर मंदिर के अंदर घुस गए थे। आरोपियों ने आते ही अमानवीय हरकतें शुरू कर दी। आरोपियों ने आते ही बेअदबी करने की कोशिश की। जब पुजारी ने आरोपी को रोकना चाहा तो आरोपियों ने मिलकर पुजारी के साथ मारपीट शुरू कर दी और फिर शनि देव की मूर्ति को पूरी तरह से खंडित कर दिया।

बता दें कि जब इस घटना की जानकारी आसपास के लोगों को मिली तो तुरंत वह इकट्ठा हो गए और सूचना थाना डिवीजन नंबर-8 की पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले में शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से इलाके में स्थिति तनावपूर्ण है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर के उद्योगपति कतर में फंसे: ईरान-इजरायल संघर्ष से उड़ानें प्रभावित, 3000 करोड़ रुपये के हैंडटूल कारोबार पर संकट

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के हैंडटूल इंडस्ट्री के उद्योगपति ईरान-इजरायल युद्ध के चलते दोहा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!