Wednesday , September 9 2026
Breaking News

जालंधर में बेअदबी : शरारती तत्वों ने शनिदेव भगवान की मूर्ति तोड़ी, हिंदू संगठनों में रोष

जालंधर, (PNL) : पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर है। सोढ़ल रोड पर स्थित थापरा बगीची में शनि देव जी महाराज की प्रतिमा के साथ आज बुधवार को सुबह तोड़ कर खंडित कर दिया। साथ ही साथ आरोपियों ने मंदिर के पुजारी और पारिवारिक सदस्यों से मारपीट भी की। क्राइम सीन पर जांच के लिए सिटी पुलिस के अधिकारी पहुंच गए थे।

बेअदबी के बाद आसपास के लोगों में काफी रोष पाया गया और उन्होंने जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। फिलहाल आरोपी अज्ञात है, जिनकी पहचान के लिए पुलिस कोशिश कर रही है। आरोपियों ने किसी चीज से वार कर शनि देवी जी की मूर्ति का हिस्सा तोड़ दिया। जिसके बाद मूर्ति का गर्दन वाला हिस्सा जमीन पर गिर गया।

पुजारी बोले- मंदिर घुसे अज्ञात आरोपियों ने किया हमला

जानकारी के अनुसार मंदिर के पुजारी ने पुलिस को बताया कि आज सुबह कुछ अज्ञात हमलावर मंदिर के अंदर घुस गए थे। आरोपियों ने आते ही अमानवीय हरकतें शुरू कर दी। आरोपियों ने आते ही बेअदबी करने की कोशिश की। जब पुजारी ने आरोपी को रोकना चाहा तो आरोपियों ने मिलकर पुजारी के साथ मारपीट शुरू कर दी और फिर शनि देव की मूर्ति को पूरी तरह से खंडित कर दिया।

बता दें कि जब इस घटना की जानकारी आसपास के लोगों को मिली तो तुरंत वह इकट्ठा हो गए और सूचना थाना डिवीजन नंबर-8 की पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले में शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से इलाके में स्थिति तनावपूर्ण है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में पेट्रोल पंप मालिक पर चढ़ाई कार:दोनों पैर-कंधा फ्रैक्चर, पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद; आरोपी की जमानत रद्द

मोहाली , (PNL) : मोहाली के सनेटा स्थित पेट्रोल पंप पर नशे में धुत युवक ने …

जालंधर ED में पेश हुए पूर्व CS अनुराग वर्मा:डॉक्यूमेंट पकड़े नजर आए, सनटेक सिटी मामले में पूछताछ; पहले 2 बार नहीं पहुंचे थे

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और मौजूदा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (राजस्व) अनुराग …

Hockey: टीम इंडिया की जर्सी का रंग फिर बदला, लिया गया बड़ा फैसला

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना हो गई है. …

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!