Thursday , September 10 2026
Breaking News

Zirakpur में रेप पीड़िता ने खुद को लगाई आग:FIR दर्ज नहीं होने से परेशान थी महिला, DC ने दिए जांच के आदेश

चंडीगढ़  , (PNL) : जीरकपुर के बाल्टाना में मंगलवार को एक महिला ने पुलिस पोस्ट के बाहर खुद को आग लगा ली। महिला रेप की शिकायत दर्ज न होने से परेशान थी। उसे गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।परिजनों ने बताया कि पीड़िता पिछले कई दिनों से रेप की एफआईआर दर्ज कराने के लिए पुलिस के चक्कर लगा रही थी, लेकिन हर बार उसे टाल दिया जाता था। मंगलवार को वह अपने भाई के साथ दोबारा पुलिस पोस्ट पहुंची थी। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उनकी बात सुनने के बजाय उन्हें डांटकर बाहर निकाल दिया।

पुलिस पर डांटकर भगाने का आरोप

पीड़िता के भाई के अनुसार, इस अपमान और निराशा से आहत होकर महिला ने पुलिस पोस्ट के बाहर ही खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। वह करीब 70 प्रतिशत तक झुलस गई। उसे पहले सेक्टर-32 स्थित गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत के कारण पीजीआई रेफर कर दिया गया। घटना के बाद प्रशासन हरकत में आया।

डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने एसएसपी को निष्पक्ष जांच करने के निर्देश देते हुए कहा कि यदि किसी पुलिसकर्मी की लापरवाही सामने आती है, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

एसएसपी हरमंदीप सिंह हंस ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर अब एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच एसपी रैंक के अधिकारी को सौंपी गई है। पुलिस ने कहा है कि पुलिस पोस्ट की सीसीटीवी फुटेज की जांच कर आरोपों की सच्चाई सामने लाई जाएगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में पेट्रोल पंप मालिक पर चढ़ाई कार:दोनों पैर-कंधा फ्रैक्चर, पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद; आरोपी की जमानत रद्द

मोहाली , (PNL) : मोहाली के सनेटा स्थित पेट्रोल पंप पर नशे में धुत युवक ने …

जालंधर ED में पेश हुए पूर्व CS अनुराग वर्मा:डॉक्यूमेंट पकड़े नजर आए, सनटेक सिटी मामले में पूछताछ; पहले 2 बार नहीं पहुंचे थे

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और मौजूदा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (राजस्व) अनुराग …

Hockey: टीम इंडिया की जर्सी का रंग फिर बदला, लिया गया बड़ा फैसला

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना हो गई है. …

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!