Friday , August 21 2026
Breaking News

जालंधर में 10 पंचायतों ने किया प्रवासियों का बॉयकॉट : रात को नहीं घूम सकेंगे, त्योहार मनाने के लिए नहीं दी जाएगी जगह, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : पंजाब के जालंधर जिले से बड़ी खबर है। आदमपुर के नजदीकी गांव डरोली कलां में प्रवासी मजदूरों को लेकर इलाके की पंचायतों की एक आपात बैठक बुलाई और अहम फैसला लिया है। इस बैठक में आसपास के कई गांवों की पंचायतों ने हिस्सा लिया और सर्वसम्मति से कई प्रस्ताव पारित किए गए।

बैठक में तय किया गया कि प्रवासियों के आधार कार्ड और वोटर कार्ड नहीं बनाए जाएंगे। जिन प्रवासियों के वोट पहले से बने हुए हैं, उन्हें काट दिया जाएगा। इसके अलावा रात के समय कोई भी प्रवासी न तो गांव में और न ही चौक-चौराहों पर घूम सकेगा।

प्रवासियों को लेकर चल रही चर्चा में पहुंचे मेंबर।

त्योहार मनाने के लिए नहीं दी जाएगी प्रवासियों को जगह

पंचायतों ने यह भी निर्णय लिया कि प्रवासियों को गांव के अंदर किसी भी त्योहार के लिए जगह उपलब्ध नहीं करवाई जाएगी। साथ ही, गांव का कोई भी व्यक्ति अपनी संपत्ति या मकान प्रवासियों को नहीं बेचेगा। यदि कोई ऐसा करता है तो उसकी जिम्मेदारी खुद उसी की होगी।

इस मौके पर जत्थेदार मनोहर सिंह ने बातचीत में कहा कि आने वाले दिनों में 25 से 30 गांवों की एक और बड़ी बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें प्रवासी मजदूरों से जुड़े मुद्दों पर आगे की रणनीति पर चर्चा होगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

Punjab में मानसून फिर से सक्रिय हो गया है, कई जिलों में बारिश की संभावना है; जानिए मौसम की स्थिति

जालंधर , (PNL) : आज पंजाब के विभिन्न इलाकों में बारिश की प्रबल संभावना है। मौसम …

मुख्यमंत्री मान के जीवन पर आधारित वृत्तचित्र 30 अगस्त को 7 भाषाओं में रिलीज होगा, ट्रेलर जारी हो चुका है

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निजी जीवन और राजनीतिक सफर …

Jalandhar में पंजाब बंद का असर, हाईवे पर यातायात रुका; चौकों पर जत्थेबंदियों का धरना

जालंधर , (PNL) :बंदी सिंहों की रिहाई की मांग को लेकर कौमी इंसाफ मोर्चा की …

बिग ब्रेकिंग : 1984 के सिख दंगों के आरोपी सज्जन कुमार की मौत, तिहाड़ जेल में काट रहा था उम्रकैद की सजा, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर देश की राजधानी दिल्ली से आ …

दोस्तों के साथ पार्टी मनाने निकला था युवक, रास्ते में बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, बर्थडे वाले दिन मौत, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर पंजाब से आ रही है। जन्मदिन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!